First Time Sex Tips: पहली बार सेक्स सम्बन्ध बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान


कोई भी चीज़ जिसके बारे में आपने बहुत ज्यादा सुना हो पर खुद से ना किया हो उसे करते समय की फीलिंग बड़ी अलग होती है। सेक्स भी एक ऐसी हीं क्रिया है जिसे लोग जब पहली बार करते हैं तो ज्यादा उत्तेजना या डर आदि मोड में चले जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादातर लोग सेक्स को लेकर अपने दिमाग में कुछ बातों को भर के रख लेते है। ये बातें अक्सर गलत होती हैं।

कुछ लोग पहली बार सेक्‍स सम्बन्ध बनाने को लेकर बहुत रो‍मांचित हो जाते हैं, वहीं कुछ लोग संदेह और संकोच के घेरे में चले जाते हैं। वैसे हर किसी के दिल में सेक्स संबंधों को लेकर अलग और रोमांटिक ख्याल ज़रूर आते होंगे ।

पहली बार सेक्स संबंधों के इन लम्‍हों को यादगार बनाने के लिए यह जरूरी होता है कि आप कुछ नियमों का सही तरह से पालन करें। याद रखें की सेक्‍स संबंधों का असल मजा तभी आता है, जब दोनों सेक्स पार्टनर सम्बन्ध बनाते समय चरमोत्कर्ष को प्राप्‍त करते हैं । इसके लिए आप कुछ Best Positions का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आज इस लेख में हम आपको पहली बार सेक्स सम्बन्ध बनाते समय ध्यान रखने वाले कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। अगर आप जल्द शादी के बंधनों में बंधने जा रहे हैं या फिर किसी साथी के साथ सेक्स संबंध बनाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए ये लेख बहुत फ़ायदेमंद हो सकता है। पढ़ें First Time Sex Tips.

First Time Sex Tips: इन टिप्स से बनायें अपने सेक्स के पहले अनुभव को यादगार

First Time Sex Tips

अतिउत्साह से बचे

  • अगर आप पहली बार सेक्स सम्बन्ध बनाने जा रहे हैं तो आपको ऐसे समय में बहुत ज्यादा उत्साहित होने की कोई जरूरत नहीं होती है ये Sex Education में एक मुख्य बात मानी जाती है ।
  • आप चाहे अपनी पत्नी के संग सम्बन्ध बना रहे हों या फिर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ। आप अगर इस बारे में बहुत ज्यादा सोचेंगे तो आप में ज्यादा उत्तेजना आएगी और आप ज्यादा उत्साहित हो जाएंगे।
  • इसलिए आपको इससे बचना चाहिए। ज्यादा उत्तेजना में अक्सर कुछ ना कुछ ग़लतियाँ हो जाती है। आपकी सम्बन्ध बनाते समय सब कुछ आराम से करना चाहिए।

आपने पार्टनर से बातें करें

  • सेक्स की शुरुआत करने से पहले आप अपने पार्टनर से कुछ बातें कर के खुद को और अपने पार्टनर को एक दूसरे के लिए कम्फर्टेबल बनाने की कोशिश करें।
  • इस दौरान की गई बातें दोनों पार्टनर के बीच की बची-खुची झिझक को मिटाने का काम करते हैं।
  • आप चाहें तो इस दौरान अपने पार्टनर से कुछ मजेदार और रोचक सवाल भी पूछ सकते हैं। इन सवालों में उनकी पसंद-नापसंद आदि के बारे में जानने की कोशिश भी की जा सकती है।
  • ऐसा करने से आप और आपका पार्टनर दोनों रोमांचित होंगे और आपको सेक्स सम्बन्ध बनाते समय मजा भी आएगा।

माहौल को रोमांटिक बनायें

  • सेक्स सम्बन्ध बनाते समय मजा इस बात पर भी निर्भर करता है की आप ये सम्बन्ध कहाँ बना रहे हैं।
  • स्थान और माहौल अगर रोमांटिक हो तो सेक्स का मजा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है ।
  • अपने कमरे को रोमांटिक बनाने के लिए आप कमरे में हल्की आवाज़ में रोमांटिक म्‍यूजिक बजा सकते हैं इससे वहां माहौल को बिलकुल खुशनुमा हो जाएगा।
  • आप चाहें तो अरोमा कैंडल का भी भी इस्‍तेमाल अपने कमरे में कर सकते हैं। इससे कमरे में कैंडल की रोमांटिक खुशबू फ़ैल जायेगी ।
  • ऐसा माना जाता है की विशेष तरह के रंग तथा खुशबू भी लोगों के अंदर सेक्‍स हार्मोन को उत्तेजित करते हैं।
  • आप चाहें तो इस दौरान लाइट म्यूजिक पर एक दूसरे को बाहों में ले कर डांस भी कर सकते हैं।

सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरुरी

  • सेक्स चाहे आप किसी से करें पत्नी या फिर गर्लफ्रेंड आपको सेक्स के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखा हीं चाहिए।
  • अगर अपनी पत्नी के साथ सेक्स सम्बन्ध बना रहे हैं लेकिन आप अभी बच्चा नहीं चाहते है तब आपको इस अनचाहे गर्भ से बचने के तरीकों को जान लेने की जरुरत है।
  • चाहे तो पुरुष पार्टनर कंडोम का इस्तेमाल करें या फिर महिला पार्टनर पिल्स और दुसरे बाजार में उपलब्ध उत्पात इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके लिए भी पहले से तैयारी की जरुरत पड़ती है। कैसे कंडोम का इस्तेमाल करना है या फिर महिलाओं को कब पिल्स खाना है ये जानकारियां ले लेनी चाहिए।
  • ऐसा कर के आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को प्रेग्नेंट होने से बचा सकते हैं।

फोरप्ले करें

  • ऐसा ज्यादातर देखा जाता है की पहली बार सम्बन्ध बनाते समय लोग फोरप्ले नहीं करते हैं और उत्तेजना में सीधे सेक्स करने लग जाते हैं।
  • आपको यह पता होना चाहिए कि फोरप्ले सेक्स का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
  • फोरप्ले दरअसल दोनों पार्टनर को इसके सेक्स के लिए लिए फिजिकली तथा मेंटली रेडी करता है।
  • अर्थात फोरप्ले करते वक़्त आप मानसिक स्तर को उस सीमा तक चले जाते हैं जहां आप खुद को सेक्स करने के लिए रेडी पाते हैं।
  • फोरप्ले करने से महिला पार्टनर के वजाइना से एक नेचुरल लुब्रिकेंट का निकलता है जिससे सम्बन्ध बनाते समय दर्द कम कम हो जाता है और सम्बन्ध आसानी से बनता है।

धीरे धीरे सम्बन्ध बनाये

  • जब आप जल्दबाजी में सम्बन्ध बनाएंगे तो आपकी महिला साथी को बहुत ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ेगा और यह उसे सेक्स का बुरा अनुभव दे जाएगा।
  • इससे बचने के लिए सेक्स सम्बन्ध बनाने की शुरुआत धीरे-धीरे करनी चाहिए।
  • धीरे धीरे सम्बन्ध स्थापित करने से आप सेक्स के बुरे अनुभवों से बचेंगे और आपका ये दिन हमेशा के लिए यादगार बन जायेगा।

सम्बन्ध बनाते समय घबराएं नहीं

  • अक्सर लोगों के अंदर पेनिस के साइज को लेकर भिन्न-भिन्न प्रकार की धारणाएं देखी जाती है।
  • आपको इन धारणाओं से बचकर रहना चाहिए है।
  • जब आप पहली बार सम्बन्ध बनाते हैं तो आपको शीघ्रपतन जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • पर शीघ्रपतन कोई बीमारी नहीं होती है, यह एक सामान्य बात है।
  • जब आप पहली बार सम्बन्ध बनाते हैं तो आपकी उत्तेजना चरम पर रहती है इसी लिए आप थोड़ा जल्दी एजाकुलेट हो जाते है।
  • इसी वजह से आप को सेक्स के दौरान शीघ्रपतन होता है तो इससे इससे आपको घबराने की बिलकुल जरुरत नहीं है। कुछ समय के बाद ये खुद ब खुद सामान्य हो जाता है।

इस लेख में आपने पढ़ा कुछ टिप्स जिसकी मदद से आप अपनी पहली सेक्स को यादगार बना सकेंगे। अगर आपकी जल्द शादी होने वाली है और आप अपनी पत्नी के साथ सम्बन्ध बनाने के लिए उत्सुक हैं तो इस लेख में बताए गए बातों का ध्यान ज़रुर रखें।

You may also like...