How to Avoid Falling in Love: प्यार में पड़ने से खुद को कैसे रोकें?

हमें लाइफ में कभी भी कोई भी पसंद आ सकता है| लेकिन कई बार ऐसा होता है की आप नहीं चाहते है की आप सामने वाले के साथ प्यार में पड़े|

इसके पीछे कई वजह हो सकती है| जैसे की कई बार आप ऐसे इंसान को चाहने लगते है जो अच्छा व्यक्ति नहीं होता है| या फिर कई बार हम लाइफ के ऐसे पड़ाव में होते है जब प्यार के लिए सोचना आपके लिए सही नहीं होता है|

और कई बार तो ऐसा होता है की पिछले रिश्ते में आपके साथ जो कुछ भी गलत हुआ है, उस एक्सपीरियंस को देखते हुए आप इन सब से दूर रहना चाहते है|

लेकिन आप क्या करेंगे जब आप किसी की तरफ आकर्षित होते चले जा रहे और खुद को रोकना चाहते है? परेशान मत होइए आज के लेख में हम आपको बता रहे है How to Avoid Falling in Love.

How to Avoid Falling in Love: प्यार से खुद को दूर रखने के 5 तरीके

How to Avoid Falling in Love

प्यार करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन एकतरफा प्यार, गलत इंसान से प्यार और गलत समय पर प्यार आपकी लाइफ को ख़राब कर सकता है। ऐसे में आपके लिए खुद को प्यार करने से रोकना ही बेहतर रहता है।

सामने वाले के साथ कम समय बिताये

  • यदि आप किसी को पसंद करने लगे है और उसके साथ हर रोज समय बिताने लगेंगे तो उससे दूर होना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
  • इसलिये ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें। ना ही उनसे मिले और ना ही कही साथ जाने का प्लान बनाये।
  • अगर आपका देर रात तक बातचीत या मेसेज करने का मन करता है तो अपने मन को कण्ट्रोल करे और उनसे बात कतई ना करे।

सोशल मीडिया से कांटेक्ट हटा दे

  • भले ही आपने उनसे मिलना छोड़ दिया हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फोटोज और पोस्ट आपको उनसे दूर नहीं होने दे सकती।
  • इसलिए सोशल मीडिया से भी कनेक्शन कट कर दे। साथ ही यदि सामने वाला भी आपको आगे होकर पिंग करता है तो सॉरी मुझे कही जाना है जैसे एक्सक्यूज़ करदे।

उसकी अंदर की बुरी आदतों के बारे में सोचे

  • कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता है, हर किसी में कुछ न कुछ बुराई जरूर होती है।
  • ऐसे में यदि आप किसी व्यक्ति से दूर जाना चाहते है तो उसके अंदर जो बुराई है उसके बारे में सोचे, की आपको उससे दूर क्यों रहना चाहिए।

अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दे

  • आप यह सोचे की आपको अपनी लाइफ से क्या चाहिए। आज से आने वाले 6 महीने के लिए के गोल सेट करे।
  • अपने गोल को पूरा करने के लिए अपना पूरा ध्यान लगाए।

रोमांटिक चीज़ो से दूर रहे

  • यदि आप रोमांटिक मूवी देखते है या बुक्स पढ़ते है तो आप जिसे पसंद करने लगे है उससे दूर नहीं रह पाएंगे
  • इसलिए बेहतर होगा ऐसी चीज़ो से दूर ही रहे तो आपका ध्यान उस और जायेगा ही नहीं।

बकेट लिस्ट बनाए

  • अपने आप को डाइवर्ट करने के लिए आपको अपनी लाइफ के छोटे छोटे गोल्स के बारे में सोचना चाहिए।
  • आपको अपनी एक बकेट लिस्ट बनाना चाहिए, जिसे आपको पूरा करना है।
  • यह लिस्ट उन गोल्स के बारे में जिसे आपको लाइफ में एक बार जरूर करना है।
  • Avoiding Love के लिए आपको अपनी लाइफ के छोटे छोटे गोल्स पर फोकस करना चाहिए।

दोस्तों और फैमिली को समय दें

  • आपको अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने दोस्तों और फैमिली के साथ बिताना चाहिए।
  • इससे आप अपनी फैमिली और फ्रेंड से क्लोज हो जायेंगे और आपको किसी ओर की कमी महसूस नहीं होगी।
  • यह आपके लिए एक बेस्ट तरीका है प्यार से दूर रहने का।

अपने पैशन पर काम करें

  • आपको जिस चीज़ को करने में ख़ुशी मिलती है आपको वो चीज़ करना चाहिए।
  • इसे आप ऐसे समझे की आपको अपनी हॉबी पर काम करना चाहिए।
  • अगर आपको पेंटिंग करना अच्छा लगता है तो आपको वो करना चाहिए अगर आपको डांस अच्छा लगता है तो वो करें।
  • इससे आपके मन में कभी भी अपने प्यार के बारे में सोचने के लिए समय नहीं मिलेगा।
  • और आपको हमेशा अपने पैशन को प्राथमिकता देना चाहिए जिससे आप Falling in Love से बच सकते है।

अपने आपको बीजी रखें

  • आपको हमेशा अपने आपको बिजी रखना चाहिए जिससे की आपको अपने प्यार के बारे में सोचने का समय न मिले।
  • आपको हमेशा एक काम से फ्री होकर दूसरे काम को करने में लग जाना चाहिए।
  • सुबह होते ही आपको अपने आपको याद दिलाना चाहिए कि आपको कौन कौन से काम करना है।
  • अपने दिनभर के अनुसूची को सुबह तैयार कर लें और अपना दिन उसके अकॉर्डिंग व्यतीत करें।

उस पर्सन को इग्नोर करें

  • आपको जिस पर्सन के लिए प्यार वाली फीलिंग है आपको उस पर्सन को इग्नोर करने की कोशिश करनी चाहिए।
  • आपको उस पर्सन से कम्युनिकेशन कम कर देना चाहिए और साथ ही रात को देर रात तक बात करना भी बंद कर देना चाहिए।

दूसरे लोगों पर अपना फोकस बनाएं

  • आपको उस इंसान की बुरी आदतों को याद करना चाहिए और अपना माइंड सेट करना चाहिए कि आपको आखिर अपने प्यार करने वाले व्यक्ति में क्या क्या खूबियां चाहिए।
  • आपको अपने आपको डाइवर्ट करने के लिए दूसरे लोगों पर फोकस करना चाहिए।

निर्भरता न बढ़ाए

  • आपको पहले अपने आपसे प्यार करना चाहिए उसके बाद किसी ओर से।
  • इसके लिए आपको किसी और पर कभी भी इतना निर्भय नहीं होना चाहिए कि उसके बिना आप कुछ काम ही न कर सके।
  • हमेशा इस बात का ध्यान रखे कि आप अपने सभी जरुरी काम खुद कर सकते है और आपको किसी की जरूरत नहीं है।

प्यार एक ऐसा अहसास है जिसमें एक बार पड़ जाने के बाद इंसान अपने आपसे बहुत दूर हो जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ भी काम करते है तो आपका मन बिलकुल नहीं लगता है। आपको इस दुविधा से बचाने के लिए हम आपको बता रहे कि आप प्यार में पड़ने से किस तरह अपने आप को बचा सकते है। ऊपर दी गई सभी टिप्स आपको फायदा पहुंचाएगी और आप अपने आपको प्यार में पड़ने से बचा सकते है।

Loading...

You may also like...