प्यार की दरिया में डुबकी लगाने से पहले ये सवाल जरूर पूछ ले

हर दिन कई लोग प्यार में पढ़ते है और हर दिन कई ब्रेकअप होते है| लेकिन आजकल ब्रेकअप होने का सिलसिला कुछ ज्यादा ही तेज हो गया है|

और यही वजह है की बहुत से लोगो के लाइफ में स्पेशल पर्सन आने के बावजूद भी वे यही सोचते है, की क्या वाकई मुझे प्यार में पढ़ने की रिस्क लेना चाहिए?

क्योकि पहले प्यार, फिर शादी, फिर बच्चे और हैप्पिली मैरिड लाइफ शब्द तो केवल फिल्मों में ही रह गए है| इसलिए अब कुछ लोग प्यार से इतना कतराते है की प्यार करते ही नहीं और कुछ कर जल्दबाजी में कर लेते है तो बाद में पछताते है|

इसलिए आज हम आपके साथ शेयर कर रहे है Questions to Ask before Falling in Love ताकि आप दिल की बाजी लगाने से पहले ही सब बाते स्पष्ट करले, ताकि आगे चलकर आपको किसी तरह की दिक्कत न हो|

Questions to Ask before Falling in Love: जाने क्या आप सही राह पर है

Questions to Ask before Falling in Love

क्या आप किसी शख्‍स की ओर खींचे जा रहे है? रोमांस के फूल आपके दिल में खिलने लगे है| लेकिन आपको बता दे की प्यार का रास्ता इतना भी आसान नहीं है, थोड़ी सी गलती और आपको जिंदगी भर पछताना पड़ सकता है|

इसलिए प्यार के दरिया में डुबकी लगाने से पहले या फिर साफ़ शब्दों में कहे की प्यार के रिश्ते की शुरुआत करने से पहले अच्छे से पता करले की दिल जिसे चाहने लगा है क्या वो आपके लिए सही है|

सामने वाले को क्या पसंद है

  • आप सामने वाले से यह जरूर पूछे की उसे क्या पसंद है? जैसे सामने वाला संगीत सुन्ना पसंद करता है, या किचेन में डिशेस बनाना आदि|
  • यह भले ही आपको साधारण सा सवाल लग रहा हो, लेकिन सामने वाले की हॉबी जानकर भी आपको यह अंदाजा लग सकता है कि आखिर सामने वाला व्यक्ति कैसा है|

उसका जीवन को लेकर क्या सोचना है

  • आप सामने वाले से यह पूछ सकते है की उसने अपनी आगे की जिंदगी के लिए क्या प्लान किया है|
  • इससे भी आपको समझ आएगा की सामने वाला जिंदगी को नकारात्मक लेता है या सकारात्मक|
  • इससे भी आपको अपनी लाइफ का डिसिशन लेने में मदद मिलेगी|

आपको लेकर उनका बर्ताव कैसा है

  • यह सवाल आपको सामने वाले से नहीं बल्कि खुद से पूछना है|
  • आप जानने की कोशिश करे की जिनसे आप प्यार करते है क्या वो भी आपको प्यार महसूस करवाते है या सिर्फ दोस्त के तरह रहते है| कही आपको एक तरफ़ा प्यार तो नहीं है|
  • क्या रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए सामने वाले ने आपको उनके परिवार और दोस्तों से मिलवाया है|
  • क्या सामने वाला आपको जरुरत के वक्त ही याद करता है या यु ही भी उसे आपके साथ वक्त गुजारना पसंद है|
  • इसके अलावा सामने वाले व्यक्ति को केवल आपमें खास दिलचस्पी है या फिर उनका स्वीट वाला बिहैवियर कई लोगो के साथ है|
Loading...

You may also like...