How to Make Lip Gloss: बनायें केमिकल फ्री लिप ग्लॉस और रखे अपने होठों का ख्याल

आजकल हर लकड़ी के पास लिप ग्लॉस मौजूद होता है क्योंकि इसे लगाना भी आसान होता है, साथ ही यह आपके होंठो को हलकी सी शाइन भी दे देता है, जो लिपस्टिक लगाने से नहीं मिलती है।

Lip Gloss लगाने से होंठ तो भरे भरे नजर आते हैं लेकिन इसमें मौजूद केमिकल्स के चलते इसका लगातार इस्तेमाल करने पर होंठ काले हो जाते है। इसलिए अपने होंठो के काले पड़ जाने के टेंशन में बहुत सी लड़कियाँ लिप ग्लॉस इस्तेमाल करना छोड़ देती है।

लेकिन जब कॉलेज में कुछ फक्शन के दिन चल रहे हो तो ऐसे में लिप ग्लॉस के अभाव में आपका पूरा लुक अधूरा सा लगता है। ऐसे में आप ऐसे प्रोडक्ट्स को बहुत ज्यादा मिस करते है।

लेकिन आपको अब परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि आप घर पर ही प्राकृतिक तरीके से लिप ग्लॉस बना सकती हैं। तो चलिए जानते है How to Make Lip Gloss, जिससे आप बिना किसी साइड इफेक्ट्स के आप अपने होंठो को मुलायम बना सकती है।

How to Make Lip Gloss: जाने लिप ग्लॉस बनाने की घरेलु विधि

How to Make Lip Gloss

बीज़वैक्स+ बादाम + नारियल तेल से बना लिप ग्लॉस

  • गर्म तवे पर एक कटोरी रखें और उसमे 3 चम्मच बीज़वैक्स और आधे से आधा कप नारियल का तेल मिलाएं।
  • अब इसमें 2 चम्मच बादाम तेल और 1/2 चम्मच चुकंदर का रस मिलाये।
  • इस मिश्रण को तब तक हिलाते रहें जब तक वैक्स पिघल नहीं जाता।
  • जैसे ही वैक्स पिघल जाये, इसे गैस से हटा दे और इसमें रोज़ एसेंसिअल ऑयल की कुछ बुँदे डाले।
  • पूरी तरह से ठंडा होने पर इसे किसी कांच की डब्बी में भर दे।
  • जरुरत पढ़ने पर ब्रश या उंगुलियों की मदद से इस Daily Lip Balm को लगाएं।

शहद + पेट्रोलियम जेली से बना लिप ग्लॉस

  • एक कटोरी में एक छोटा चम्मच पेट्रोलियम जेली डालें और कटोरी को माइक्रोवेव में 30 सेकंड के लिए गरम करें।
  • अब इसे बाहर निकाल ले और उसमे पेपरमिंट अर्क के 3 बूंद डालकर अच्छे से मिला ले।
  • इसी मिश्रण में 1 छोटा चम्मच शहद भी डालें और वापिस अच्छे से मिक्स कर ले।
  • अब इस मिश्रण को कांच की डब्बी में भरकर फ्रीज में रख दे।
  • एक दिन रखने के बाद चेक करे की यह सेट हुआ है या नहीं। यदि यह सेट हो गया है मतलब इस्तेमाल के लिए तैयार है।
  • इस Homemade Lip Gloss से होठों का कालापन दूर होगा और होंठ मुलायम होंगे।

नींबू से निर्मित लिप ग्लॉस

  • थोड़ी सी पेट्रोलियम जेली ले और इसे माइक्रोवेव-सेफ बाउल में डालकर 20 सेकण्ड्स के लिए माइक्रोवेव करें।
  • अब पिघली हुई जेली में थोड़ा नींबू का रस और नींबू की खुरचन मिलाएं।
  • यदि मिश्रण गाढ़ा हो जाता है, तो इसे कुछ सेकण्ड्स के लिए वापिस से माइक्रोवेव करें।
  • इसे एक कंटेनर में भरकर 5 मिनट के लिए फ्रीज़र में रखें और फिर 15 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। बस आपका लिपग्लॉस इस्तेमाल के लिए तैयार है।

नींबू + नारियल के से बना तेल लिप बाम

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले मोम के छोटे टुकड़े ले ले और उसमे नारियल का तेल भी मिला ले।
  • इसके बाद इसे गर्म होने के लिए रख दे। जब यह अच्छी तरह से गर्म होकर पिघल जाये तो उसे गैस से उतर ले और उसमे निम्बू के रस को मिला दे। इस मिश्रण को मिलकर ठंडा होने के लिए रख दे।
  • इस मिश्रण को किसी डब्बे में रखे ताकि आप इसका प्रतिदिन इस्तेमाल कर सके। इससे आपके होंठ सुन्दर और कोमल होते है।

नारियल तेल और कोकोआ बटर से निर्मित लिप बाम

  • इससे बना लिप बाम गुलाबी और बहुत ही प्राकृतिक होता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच नारियल का तेल एक कटोरी में ले ले और उसमे दो चम्मच कोकोआ बटर मिला दे साथ ही कुछ गुलाब की पंखुड़ियां को भी डाल दे इस बात का ख्याल रखे की गुलाभ की पंखुड़ियां सुखी हुई हो।
  • इसमें आप विटामिन ई का आयल भी डाल सकते है यह पोषक तत्व प्रदान करने में मदद करता है। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला ले और इसे किसी डब्बे में बंद करके रख दे।
  • इसके नियमित इस्तेमाल से आपके होंठ गुलाबी और सॉफ्ट हो जायेगे साथ ही बहुत खूबसूरत भी लगेंगे।

बादाम और शहद से बनाये ऑरेंज लिप बाम

  • यदि आप किसी पार्टी में जाना चाहते है तो इस कलर के लिप बाम को आसानी से केरी कर सकते है।
  • इसे घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच बादाम का तेल ले ले। फिर एक चम्मच शहद और १० करोंदे ले और विटामिन ई केप्सूल व् दो संतरे का रस भी ले ले।
  • इसे मिश्रण को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पेन में शहद और करोंदे को मिलाकर धीमी आंच पर गर्म कर ले।
  • करोंदे को एक चम्मच की सहायता से अच्छे से मैश कर ले। ऐसा करने से घोल गाढ़ा हो जायेगा। फिर इस मिश्रण को छान ले। इसे छानने के बाद इसमें संतरे के रस को मिला दे।
  • साथ ही विटामिन ई की केप्सूल को भी मिला दे। विटामिन ई की केप्सूल होंठो को पोषक तत्व प्रदान करने में मदद करता है। इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दे। ठंडा होने के बाद इसे किसी डब्बे में रख दे।
  • इस तरह आपका लिप बाम बनकर तैयार हो जायेगा जिसे आप अपनी सुविधानुसार कभी भी लगा सकती है और अपने होंठो को आकर्षक लुक दे सकती है।

अब तो आपको How to Make Lip Gloss at Home का उत्तर मिल गया होगा। इस तरह आप घर पर भी कई तरह से लिप बाम बना सकती है और उसका उपयोग कर सकती है यह लगाने में बहुत ही फ़ायदेमंद होते है साथ ही इनमे किसी तरह का कोई हानिकारक रसायन भी नहीं होता है जिससे आपके होंठो को क्षति पहुंचे। यह होंठो की स्किन को भी ठीक रखने में मदद करता है साथ ही फटने से भी बचाता है। इसलिए आप इसका आसानी से उपयोग कर सकती है।

नोट – कभी कभी कुछ लोगो की स्किन बहुत ही सेंसिटिव होती है जिसके कारण किसी भी चीज के उपयोग से स्किन में समस्याएं आने लगती है। यदि आपको घरेलू लिप बाम से ऐसी कुछ समस्या आ रही है तो आप लिप बाम के उपयोग को बंद कर सकती है और अपने डॉक्टर की सलाह पर ही लिप बाम का उपयोग करे।

Loading...

You may also like...