How to Apply Lip Gloss – जानिए इसे लगाने के कुछ सिंपल स्टेप्स

पहले के समय में लड़किया होंठो को खूबसूरत दिखाने के लिए लिपस्टिक का प्रयोग करती थी| लेकिन अब इसका ट्रेंड थोड़ा चला गया है| कोई स्पेशल फंक्शन हो तब तो ठीक है, लेकिन रोज ऑफिस या कॉलेज में इसे लगाना थोड़ा ऑक्वर्ड लगता है|

लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं की लड़किया अपने होंठो पर कुछ ना लगाए| दरहसल आजकल लिप ग्लॉस बहुत ट्रेंड में है| यह रोज के सिंपल मेकअप के हिसाब से परफेक्ट है|

यह होंठो को नेचुरल शाइन देने के साथ साथ उन्हें मुलायम भी बनाता है| और तो और यदि आप इसे लिपस्टिक के साथ लगाते तो लिपस्टिक और भी खास दिखने लगती है| इसलिए लिप ग्लॉस अब लगभग हर लडकी के मेकअप किट में शामिल है।

इसे लगाना आसान तो है लेकिन बहुत जल्दी फैलने लगता है| और इस वजह से अधिकतर लड़किया परेशान हो जाती है| इसलिए आज के लेख में हम आपको बता रहे है How to Apply Lip Gloss जिससे आपका लिपग्लॉस फैलेगा नहीं|

How to Apply Lip Gloss: लिप ग्लॉस ऐसे लगाए जो फैले नही

How to Apply Lip Gloss

लिप ग्लॉस लगाने के लिए आपको चाहिए

  • फेशियल टिश्यू
  • लिप ग्लॉस
  • लिप लाइनर
  • लिप मॉइस्चराइज़र
  • लिप पेंसिल
  • कॉम्पैक्ट
  • क्यू-टिप्स  

अपने लिप्स को एक्सफोलिएट करें

  • आपको पहले अपने होठो को एक्सफोलिएट करना चाहिए जिससे की आप अच्छी तरह से अपने होठो पर लिप ग्लॉस लगा पाए।
  • इससे आपके होठो की डेड स्किन निकल जाएगी और फटे कटे होठ अच्छे दिखेंगे।
  • इसके लिए आपको अपने होठो पर लिप स्क्रब लगाना चाहिए। जिसे आप मार्किट से भी खरीद सकते है।
  • इसके अलावा आप अपना खुद का भी एक अच्छा लिप स्क्रब बना सकती है।
  • इसके लिए आप कम मात्रा में पेर्ट्रोलियम जेली को अपने होठो पर लगाए।
  • इसके बाद एक टूथब्रश से अपने लिप्स को रब करे।

अपने होठो को मॉइस्चराइज़र करें

  • एक्सफोलिएट करने के बाद अपने होठो को मॉइस्चराइज़र करना जरुरी होता है।
  • इससे आपके होठ ड्राई नहीं लगते है।
  • इसके लिए आप अपने होठो पर कोई भी पेर्ट्रोलियम जेली या लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसको लगाने के बाद आपके लिप्स एक जैसे लगेंगे।

अपनी स्किन के हिसाब से लिप ग्लॉस का शेड चुने

  • आपको ऐसा लिप ग्लॉस पसंद करना चाहिए जिसे लगाने के बाद आप खूबसूरत लगे।
  • इसके लिए आपको बहुत सारे लिप ग्लॉस के शेड में से एक ऐसा शेड चुनना चाहिए जो आपकी स्किन कलर को एक परफेक्ट लुक दे और आपके होठो को खूबसूरत बनाए।
  • गोरे लोगो को लाइट शेड का इस्तेमाल करना चाहिए जैसे पिंक आदि।
  • सांवले लोगो को रेड, चमकीला गुलाबी आदि जैसे कलर का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • डार्क कलर की स्किन वाले लोगो को रेड, चॉकलेट आदि कलर का इस्तेमाल करना चाहिए।  

ओकेजन के हिसाब से लिप ग्लॉस चुने

  • आपको लिप ग्लॉस सेलेक्ट करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि आपको लिप ग्लॉस कब लगाने के लिए चाहिए।
  • आपको लिप ग्लॉस के शादी के अकॉर्डिंग ही चुनना चाहिए।
  • अगर आप किसी पार्टी में जा रही है और अपने कोई हैवी ड्रेस केरी की है तो आपको डार्क शेड्स इस्तेमाल करना चाहिए।
  • अगर आपको एक सिंपल और कैसुअल लुक चाहिए तो आपको लाइट कलर के लिप ग्लॉस के शेड का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • और अगर आपको एक इनोसेंट लुक चाहिए तो आपको जेंटल कलर्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

फाउंडेशन लगाएं

  • आपको यह पॉइंट पढ़कर थोड़ा कनफ्यूज़न हो गया होगा, लेकिन हम आपको बतादे हम आपको चेहरे पर नहीं होंठो पर फाउंडेशन लगाने के लिए बोल रहे है|
  • फाउंडेशन चेहरे के मेकअप को फैलने से बचाता है इसे लिप्स पर लगाने से यह लिप ग्लॉस को फैलने नहीं देगा|
  • बस थोड़ा सा लिक्विड फाउंडेशन ले और उंगली या ब्रश की सहायता होंठो पर लगा ले|

लिप्स के आसपास पाउडर लगाए

  • लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करने से पहले मुंह के आस-पास थोड़ा सा पाउडर लगाएं|
  • अब लिप ग्लॉस लगा ले। आप कलरलेस या कोई भी कलरफुल लिप ग्लॉस लगा सकती है|

लिपस्टिक की तरह होंठो के कोनो पर ना लगाए

  • लिप ग्लॉस को हमेशा कम लगाते है और ध्यान दे की इसे होंठो के किनारे ना लगाएं।
  • लिप ग्लॉस को केवल होंठो बीच में लगाते है और होंठ की मदद से उसे चारों और फैलाते है|

होंठो को हाईलाइट करने के लिए लाइनर भी लगाए

  • ऐसा कुछ नहीं है की लिप लाइनर को केवल लिपस्टिक के वक्त ही लगाया जाता है, आप इसे लिप ग्लॉस के साथ भी इस्तेमाल करे|
  • लिप लाइनर के साथ लिप ग्लॉस लगाने पर आपके होंठ हाईलाइट होते है और तो और लिप ग्लास फैलता भी नहीं है|

होंठ फटे हो तो लिप बाम लगाए

  • यदि आपके होंठ फट रहे हो तो लिप ग्लॉस के इस्तेमाल से पहले थोड़ा सा लिप बाम लगा ले|
  • ऑय लाइनर कैसे लगाते है आप यहाँ जान सकते है|

दूसरा मेकअप भी जरुरी

  • अपने मेकअप को कम्पलीट करने के लिए आँखों में काजल और आईलाइनर का भी इस्तेमाल करे
  • आईलाइनर कैसे लगाते है आप यहाँ जान सकते है
  • आपको लिप ग्लॉस को मैट लुक देना है तो आप पाउडर का इस्तेमाल करें।
  • अपने लिप्स को एक परफेक्ट लुक देने के लिए आप लिप ग्लॉस के साथ लिपस्टिक भी लगा सकते है।
  • आपको एक्स्ट्रा लिप ग्लॉस को टिश्यू से साफ़ कर लेना चाहिए।

इन बातो का रखें ध्यान

  • अपने होठो को हमेशा मुलायम बनाए रखने के लिए आपको पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
  • होठो पर लिप ग्लॉस फैले न इसके लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल करें।
  • लिप लाइनर अपने लिप ग्लॉस के शेड का ही होना चाहिए।
  • आपको हमेशा लॉन्ग लास्टिंग लिप ग्लॉस को ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • हमेशा अपने लिए वाटरप्रोफ्फ लिप ग्लॉस ही चुने। लिप ग्लॉस अच्छे ब्रांड के ही खरीदे।

इस लेख में हमने आपको बताया कि आपको लिप ग्लॉस किस तरह से अप्लाई करना चाहिए और यह आपके लिए किस प्रकार से फायदेमंद होगा जिसे की आपको एक परफेक्ट लुक मिल पायेगा।

Loading...

You may also like...