Makeup Trends 2018: साल 2018 के मेकअप ट्रेंड अपनाकर रहे अपडेटेड

क्या आप अपने पुराने वाले मेकअप से बोर हो गयी है? चाहती है कुछ नया ट्राय करना जो एकदम अलग हो ? तो परेशान मत हों क्योंकि 2018 का मेकअप ट्रैंड्स बिलकुल अलग है जिससे आप बोर नहीं हो सकती है साथ ही आप एक अलग लुक को भी आजमा सकती है।

मेकअप ट्रेंड्स तो हर साल बदलता रहता है। कभी कभी आपका मेकअप प्राकृतिक लुक नहीं देता है इसलिए इस साल कुछ ऐसे मेकअप ट्रेंड्स आये है जो देंगे आपको एक प्राकृतिक लुक ।

लिपस्टिक से लेकर आईलाइनर, हेयरस्टाइल तक सभी में आपको परिवर्तन देखने को मिलेगा। बस इसके बारे में आपको जानकारी होना ज़रुरी है।

तो चलिए इस लेख में जानते है की 2018 के लेटेस्ट ट्रेंड्स में क्या क्या चीजे शामिल हो रही है जिसे आप अपना सकती है। इसके लिए पढ़िए Makeup Trends 2018 के बारे में।

Makeup Trends 2018: इस तरह के मेकअप से बने स्टाइलिश

Makeup Trends 2018

लिपस्टिक में परिवर्तन

होंठो को खूबसूरत और सुन्दर बनाने के लिए लिपस्टिक की अहम् भूमिका रहती है। इस साल लिपस्टिक में भी परिवर्तन किया गया है। नेचुरल लुक आने के लिए लिपस्टिक के स्थान पर अन्य विकल्पों का सहारा लिया जा रहा है।

लिप स्टेन

  • लिप स्टेन को लगाने से होठों की खूबसूरती बढ़ जाती है । यदि आप चाहती है की आपकी लिपस्टिक लम्बे समय तक चले तो इसके लिए लिप स्टेन को लगाना सही रहेगा क्योंकि यह लिपस्टिक की भाँती न तो चिपचिपा होता है और ना ही फैलता है।

कैसे लगाए

  • लिप स्टेन का इस्तेमाल करने से पहले होंठो पर लिप बाम लगाए उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करे।
  • ऐसा करने से होंठो की स्किन सूखेगी नहीं और यह लम्बे समय तक टिका रहेगा।
  • जब इसे हटाए तो रिमूवर का उपयोग करे।    

लिप लाइनर

  • होंठो को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए इसका इस्तेमाल भी जोरो शोरो से किया जा रहा है।
  • लिप लाइनर के द्वारा होंठो के शेप को आकार देने में मदद मिलती है।

 कैसे लगाए

  • यदि आप लिप ग्लॉस या लिपस्टिक लगाने वाली है तो इसे लगाने से पहले लिप लाइनर को लगाए। इससे आपके होंठो की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी।
  • आपको बाजार में कई कलर के लिप लाइनर मिल जायेंगे जिसमे से आप अपना पसंदीदा कलर भी चुन सकती है।

लिप बाम

  • लिप बाम या लिप ग्लॉस का उपयोग होंठो को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह होंठो की नमी को बनाए रखने में मदद करते है।
  • इसे लगाने से आपके होंठो को दिनभर नमी तो मिलती है साथ ही वह फ्रेश भी रहते है।
  • लिप बाम या लिप ग्लॉस होंठो का एक मास्क के समान रक्षा करते है।

कैसे लगाए

  • लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम को लगाए ऐसा करने से होंठो पर नेचरल लुक आएगा और होंठ भी मॉश्चाराइज रहेंगे।

लिप क्रेयॉन

  • यदि आप अपने होंठो को एक स्मूद लुक देना चाहती है तो लिप क्रेयॉन आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है।
  • इसकी खास बात यह है की इसे लगाना बहुत ही आसान होता है जो महिलाएं पहली बार लिपस्टिक का उपयोग करती है उसके लिए इसे लगाना आसान होता है।
  • यह ग्लॉस और मेट दोनों में मिलता है। बाजार में आपको इसके कई कलर भी मिल सकते है।

कलर्ड ऑय लाइनर

  • यह आँखों को अट्रेक्टिव बनाने का कार्य करता है। इस साल कलर्ड ऑय लाइनर फैशन में रहने वाला है।
  • खासकर कई सेलिब्रिटी इसका उपयोग अवार्ड फंग्शन के दौरान कर रही है।
  • कलर्ड ऑय लाइनर की खासियत यह है की बाजार में कई रंगो में उपलब्ध है जिसके कारण आप अपने ड्रेस के मैच का भी ऑय लाइनर लगा सकती है।

हैवी ऑय लैशेस

  • आँखों को आकर्षक बनाने के लिए इसकी भी अहम् भूमिका रहती है। एक बार फिर से हैवी ऑय लैशेस का चलन इस साल देखने को मिल सकता है।
  • खास कर यह लड़कियों को ज्यादा पसंद आ रहे है।
  • हैवी ऑय लैशेस  को अलग अलग रंग के मशकारा के साथ इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • यदि आप भी एक आकर्षक और अलग लुक चाहती है तो इसका इस्तेमाल कर सकती है।

गोल्डन ग्लिटर

  • 2018 में ग्लिटर का चलन वापस आ रहा है। जिसमे गोल्डन ग्लिटर को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
  • गोल्डन ग्लिटर यह एक ऐसा कलर है जिसका ट्रेंड कभी भी ख़त्म नहीं होता है।
  • इस साल भी इसे बहुत इस्तेमाल किया जा रहा है। आप भी अपने मेकअप ट्रेंड में इसे शामिल कर सकती है।

नीले रंग का हेयर कलर

  • मेकअप के साथ साथ बालों को भी कलर किया जा रहा है जिसमे नीले रंग का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है।
  • इस नीले रंग के हेयर कलर को कई जानी मानी हस्तियों ने भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
  • यदि आपको भी हेयर कलर पसंद है तो इस साल के इस ट्रेंड को अपना सकती है।
  • आपको बता दे की 2017 में ब्राउन और गोल्डन कलर के बालों का चलन ज्यादा था

ऑय शेडो ट्रेंड्स  

इस साल सबसे ज्यादा 3 प्रकार के ऑय शेडो ट्रेंड्स में है।

सन किस्ड शैडो

  • आंखों पर रंगों की परतों को सम्मिलित करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
  • सूरज की किरणों के खूबसूरत रंगों को ऑय शेडो के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है जो की बहुत आकर्षक लगता है।
  • इसमें नारंगी और पीले रंग का मिश्रण बहुत ही खूबसूरत है जो आँखों को नया लुक देता है।

ग्लिटर डस्टेड ऑय लिड

  • ग्लिटर का उपयोग इस साल बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
  • पलकों के ऊपर इसे छिड़कर एक अट्रेक्टिव लुक मिल रहा है।
  • ग्लिटर हाइलाइट और आई शेडो इस साल बहुत ज्यादा चलन में रहेंगे। इसलिए आप भी इसका इस्तेमाल कर सकती है।

आँखों के आंतरिक कोनों को हाई लाइट

  • आँखों के भीतरी कोनो को भी हाई लाइट किया जा रहा है जो की एक  अलग प्रकार का इम्पैक्ट दे रहे है।
  • साथ ही आँखों पर एक्स्ट्रा चमक का इस्तेमाल करके इसे और भी अट्रेक्टिव बनाया जा रहा है । जो की इस साल का ट्रेंड बना हुआ है।  

इस तरह आप भी फैशन के इस दौर के साथ अपने आप को परिवर्तित कर सकती है और एक आकर्षक व् अट्रेक्टिव लुक भी पा सकती है जो आपको फैशनेबल तो रखेगा साथ ही डिफरेंट भी प्रदर्शित करेगा।

Loading...

You may also like...