Glitter Makeup: नए लुक के लिए अपनाएँ ग्लिटर मेकअप

क्या आप एक ही तरह के मेकअप से बोर हो गयी हैं? क्या आप अपने चेहरे को नया लुक देना चाहती है? तो आप ग्लिटर का उपयोग कर सकती हैं।

आज कल ग्लिटर का चलन जोरों शोरो से है। इसके उपयोग से आप अपने चेहरे को एक आकर्षक लुक दे सकती हैं। ट्रेंडी दिखने के लिए भी आजकल ग्लिटर मेकअप का उपयोग किया जाता है।

शादी या किसी अन्य फंक्शन में जाने के लिए भी आप इस मेकअप का उपयोग कर सकती हैं। ग्लिटर का उपयोग आप चेहरे के अलावा आँखों, बालों और लिप्स को भी आकर्षक बनाने में कर सकती हैं। यह आपके नाखुनो को भी सुन्दर और अट्रेक्टिव बना देता है।

ग्लिटर को चेहरे पर कैसे लगाया जाए की वह सुन्दर और आकर्षक लगे इसके लिए ग्लिटर के इस्तेमाल के बारे में जानकारी होना भी आवश्यक है। इसके लिए जानते है Glitter Makeup के बारे में विस्तार से।

Glitter Makeup: जानिए कैसे बनाये आँखों, बालों, होंठो और नाखुनो को आकर्षक

Glitter Makeup

होंठो को सुन्दर बनाएं

  • होंठ यदि आकर्षक दिखें तो वह चेहरे की सुंदरता को बढ़ाते हैं, और उसमे चार चाँद लगा देते हैं इसलिए मेकअप के समय होंठो पर भी ध्यान देना चाहिए।
  • कुछ लड़कियों को लिपस्टिक में लाइट कलर और कुछ को डार्क कलर पसंद होता है वहीं किसी किसी को ग्लॉसी लुक अच्छा लगता है।
  • ग्लिटर लिपस्टिक का उपयोग करने से होठों को ग्लॉसी लुक मिलता है।

कैसे उपयोग करें

  • ग्लिटर लिपस्टिक का उपयोग करने के लिए सबसे पहले अपने पसंद की लिपस्टिक को अच्छी तरह से लगा लें।
  • उसके बाद ही ग्लिटर लिपस्टिक को अपने होंठो पर लगाएं।

सावधानी

  • ध्यान रहे कि होंठो पर ग्लिटर लिपस्टिक का एक ही शेड लगाएं, नहीं तो यह होंठो पर अच्छी नहीं दिखेगी और आपका लुक भी अच्छा नहीं लगेगा।

आंखे बनेगी और भी आकर्षक

  • आंखे चहरे का वह भाग होती है जो अपनी खूबसूरती से सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। इसकी खूबसूरती को बढ़ने के लिए मेकअप का सहारा लिया जाता है।
  • आँखों पर ग्लिटर का उपयोग करते वक्त इनर कॉर्नर्स पर मेटेलिक शाइन का लगाने से आँखों पर एक आकर्षक और ट्रेंडी लुक आता है।
  • यह आँखों को एक ब्राइट लुक देता है।

कैसे उपयोग करें

  • इसे लगाने के लिए सबसे पहले पलकों पर हलके शेड का उपयोग करें।
  • इसके बाद ग्लिटर को अच्छे से लगाएं।
  • ग्लिटर और शेड्स के इस्तेमाल से पहले आँखों पर बेस कलर का उपयोग करने से आँखों में चमक आ जाती है।

सावधानी

  • ग्लिटर का उपयोग करते समय इस बात का ध्यान रखे की ग्लिटर आपकी आँखों में ना जाने पाए।
  • ग्लिटर आईशैडों को बहुत ही सावधानी के साथ लगाना चाहिए।
  • आंखे बहुत से सेंसटिव होती है इसलिए जब भी ग्लिटर का उपयोग करे तो उसे एप्लीकेटर या फिर टिप की मदद से ही लगाएं।

बालों को दे नया लुक

  • खूबसूरत बनाने में बालों का सुन्दर दिखना भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए मेकअप के समय बालों का खास ख्याल रखना भी ज़रुरी होता है।
  • बालों में ग्लिटर का इस्तेमाल आज कल बहुत ही फैशन में चल रहा है।
  • अधिकतर महिलाएं किसी की पार्टी या फिर शादी में ग्लिटर का इस्तेमाल करते हुए ज़रूर नजर आ जाती हैं।
  • यदि आप भी इस नए ट्रेंड को अपनाना चाहती हैं तो अपने बालों पर ग्लिटर का उपयोग कर सकती हैं और अपने बालों को एक नया लुक दे सकती हैं।

कैसे करे उपयोग

  • यदि आप किसी की पार्टी में ग्लिटर लुक के साथ जाना चाहती है तो इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने बालों पर हेयर क्रीम लगा ले और बालों को गीला कर लें।
  • उसके बाद ही बालों पर ग्लिटर को लगाएं। आपको जिस भी हेयर स्टाइल में ग्लिटर का उपयोग करना है आप कर सकती हैं।

ग्लिटर वाले नाख़ून जो करे आकर्षित

  • मेकअप में आजकल नाखुनो पर भी ध्यान दिया जाता है जिसके लिए नेल आर्ट का आजकल अच्छा खासा प्रचलन है। नाखुनो को बढ़ाना, उसे शेप देना, तरह तरह के नेल पेंट्स का इस्तेमाल करना अधिकतर महिलाओ को पसंद होता है।
  • नाखुनो को सजाने का शौक रखने वाली महिलाएं आजकल ग्लिटर का भी उपयोग कर रही हैं। जो की नाखुनो को काफी आकर्षक और ट्रेंडी लुक देता है।

कैसे करे उपयोग

  • ग्लिटर को नाखुनो पर लगाने के लिए सबसे पहले अपने नेल्स पर अपनी पसंद का नेल पेंट लगा लें, फिर नेल पेंट को सूखने दें, सूखने के बाद उस पर दूसरा कोट भी लगा लें, इसके सूखने के बाद ब्रश की सहायता से ग्लिटर को नाखुनो पर लगाएं।
  • आप चाहे तो इस पर नेल आर्ट भी कर सकती हैं। नाखुनो के सूखने पर उन पर शाइनर भी लगाएं।

सावधानी

  • नेल पेंट्स को लगाते समय नाखुनो पर प्रॉपर तरीके से लगाए उन्हें नाखुनो के बाहर फैलने ना दें, नहीं तो इससे वह भद्दे दिखेंगे।

अन्य टिप्स

  • यदि आप पार्टी के लिए मेकअप कर रही है तो शिमर हाइलाइटर का चेहरे पर उपयोग करें, इससे आपकी स्किन भी ग्लो करने लगेगी।
  • आप चाहे तो बॉडी पर बॉडी शिमर का भी इतेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल अधिकतर सिलेब्रिटीज़ करती रहती हैं।
  • यदि आप वनपीस ड्रेस या पार्टी गाउन पहनने वाली है तो उससे पहले अपने पीठ के खुले भाग, गर्दन और पैरों पर शिमर ऑइल को लगा सकती है इससे ग्लो आएगा।

आप भी किसी पार्टी या फिर किसी शादी में जाने के लिए ग्लिटर मेकअप का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह हर प्रकार के आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। तो ग्लिटर मेकअप के जरिये दे अपने लुक को एक खास और खूबसूरत अंदाज।

Loading...

You may also like...