Jealous of Husband’s Female Friends: क्या करे जब पति की फीमेल फ्रेंड से हो जलन?

अगर आपको लगता है की आपके पति आप पर ध्यान नहीं दे रहे है। आपको कही बाहर ले जाने में उनको अब इंटरेस्ट नहीं आ रहा है। साथ ही अब वे आपको पार्टी में ले जाने से भी मना करने लगे है। आपके पति के व्यवहार में परिवर्तन आने लगे, आपके पति आपसे बाते छुपाने लगे, आपको महत्व न दे तो आपको इस बाबत सोचने की जरूरत होती है।

क्या आपने उनमे किसी तरह के बदलाव को नोटिस किया है? या फिर उनके पास से आपको कोई फीमेल सामान मिला है। जब आपका साथी अपने फ़ोन में तरह तरह के पैटर्न, लॉक, या पॉसवर्ड लगाए और आपको अपना फ़ोन उपयोग करने देने में आनाकानी करने करे तो ज़रूर वह कुछ निजी बात है जिसे वह आपसे छिपा रहा है। आपको अपने साथी के फ़ोन में किसी और व्यक्ति का नम्बर किसी दूसरे नाम से सेव मिले तो आपको सोचने की जरुरत है। कोई भी व्यक्ति बिना किसी कारण से किसी के नाम को दूसरे के नाम से सेव नहीं करता। अगर वो ऐसा करता है तो वो आपको बताना नहीं चाहता है, कि वह किसी और के संपर्क में है, तो आपको सोचना नहीं सतर्क होना है।

कई लोगो के जीवन में महिला मित्र का महत्व ज्यादा होता है। आपके साथी की भी कई महिला मित्र हो या वो ज्यादा से ज्यादा महिला मित्र बनाना चाहता है, तो हो सकता है कि आपके साथी के एक साथ कई लड़कियों के साथ सम्बन्ध है। जब आपका पति आपसे चीटिंग करता है तो वह घर पर भी फ़ोन में बिजी रहता है, आपके पूछने पर भी कुछ नहीं बताता और आपसे “ऑफिस के काम से व्यस्त हूँ” ऐसा कह कर दूसरी महिलाओ के साथ व्यस्त रहता है तो आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर आपका साथी आपसे शारीरिक सम्बन्ध बनाने में रूचि न दिखाए, शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय अपनी भावना को व्यक्त न करे तो आप आपके साथी से इस विषय में बात करे क्योंकि कई बार शारीरिक समस्याओं के चलते कुछ लोगो की सेक्स में रूचि कम हो जाती है या फिर यौन सम्बन्ध की भूख न मिट पाने के कारण भी अन्य महिलाओ में रूचि बढ़ जाती है, अगर वास्तव में ऐसा कुछ है तो आपको अपने साथी से खुलकर बात करने की आवश्यकता है। आप कितनी ही तैयार क्यों ना हो उसका ध्यान आप पर नहीं जाता। ऐसा तभी होता है जब पति आपसे कुछ छुपा रहे हो। लेकिन ध्यान रहे की जब तक आपको यकीन नहीं हो जाता की कुछ गलत हो रहा है तक तब आप चिंतित न हो।

यदि आप भी वर्किंग है तो इस बात को तो समझती होगी की वर्किंग प्लेस पर आपको कई हैंडसम और सेक्सी पुरुषों से मिलना पड़ता है। ठीक उसी तरह आपके पति के साथ भी ऐसा होता है, उन्हें भी कई महिलाओ से मिलना पड़ता है। लेकिन यदि आपका प्यार सच्चा है तो आपके पति कभी गलत करने की नहीं सोचेंगे। यदि Jealous Of Husband’s Female Friends वाली कंडीशन आपके साथ भी है तो नीचे दिया गया आर्टिकल पढ़े।

Jealous of Husband’s Female Friends: अपनाइये यह टिप्स और अपनी जलन को करें कम

क्या करे जब पति की हॉट फीमेल फ्रेंड से हो जलन

माना जाता है की कई बार पुरुषों का खुद पर नियंत्रण नहीं होता और वो शादी होने के बाद भी नए संबधो में फस जाते है। ऐसी स्थिति में आप निम्न कदम उठा सकती है:-

जलन ना करे, पतियों को ऐसा पसंद नहीं

अगर आप अपने पति को किसी दूसरी महिला से बात करते देखती है तो उससे जलन न करे क्योंकि इससे वह दूसरी महिला की तरफ अट्रैक्ट हो सकते है। अगर आपको अच्छा नहीं लग रहा तो भी आप उनसे बात करे। जलन करने के बजाय बात करके आप अपने सम्बन्धो को मजबूत बना सकती है। यहाँ से जाने रिश्ते में विश्वास कैसे बनाये?

अपने साथी से बातचीत करके वास्तविकता को जानने का प्रयास करे

आप किसी भी मिथ्या आरोप को जानकर आपने साथी पर शक न करे, बेकार का झगड़ा न करे, उसे रंगे हाथ पकड़ना या साथी के खिलाफ सबूत जुटाने से व्यर्थ के काम न करे। उस पर भरोसा कर के संपूर्ण विषय पर बात कीजिये और कोई समाधान निकालिये।

खुद से ही कल्पना करने से अच्छा सच्चाई जाने

अगर आपको लग रहा है की कुछ तो गड़बड़ है या आपको उनका अलग बर्ताव अच्छा नहीं लग रहा है तो आपको उनसे खुलकर बात करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको पता चल जायेगा की जो आप सोच रही है उसमे कितनी सच्चाई है और उनके मन में क्या चल रहा है।

बात करते समय अगर वह कॉंफिडेंट हो कर जवाब देते है तो समझ जाये की आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है और अगर कॉंफिडेंट नहीं है, आपसे नज़रे छुपा रहे है तो समझ सकती है की वे आपसे चीटिंग कर रहे है। चीटिंग करने के तरीको में भिन्नता हो सकती है।

उनके दोस्तों को अपना दोस्त बना ले

यदि आप घर बैठी रहेगी तो आपको सच्चाई का पता नहीं चलेगा, या फिर आप ग़लतफ़हमी के चलते बेवजह शक कर सकती है। इसके लिए आप उनके सहकर्मियों से समय समय पर मिलती रहे। महिला सहकर्मियों से दोस्ती बढ़ाये उनके साथ समय व्यतीत करे क्योंकि इससे आपको पता चलेगा की वह कहाँ जाते है, कितना वक्त ऑफिस में देते है। और किसके साथ रहते है। आप बातों ही बातों में उनके किसी मित्र से उनके बारे में जानकारी भी ले सकती है। अगर आपको ऐसा कुछ पता भी चलता है तो आपको बड़ी सावधानी और सूझ बुझ से काम लेना होगा। बिना ग़ुस्सा किये मामले को गंभीरता से संभालने की कोशिश करें।

उनकी इन बातों पर भी गौर करे

छोटी छोटी बातों पर आपसे नाराज हो जाना और घर में झगड़ने के बहाने खोजना।
सोशल मीडिया पर कई सारे एकाउंट्स होना जिनकी जानकारी आपको न हो।
फ़ोन की घंटी बजने पर स्फूर्ति के साथ उठाना और बात करने के लिए किसी कोने में जाना।

उपरोक्त लेख में हमने आपको बताया कि आपके पति के किसी और महिला के साथ संबंध होता है, तो उसे आप कैसे पहचाने और कैसे अपने संबंधों में सुधार लाये। यह महिलाओ के लिए गंभीर विषय है, इस पर महिलाओ को सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपने साथी से विचार करके निर्णय लेना चाहिए। आपके निर्णय से पूरे परिवार पर इसका प्रभाव पड़ेगा। कृपया अपने विवेक से काम ले।

Loading...

You may also like...