Double Toned Milk Benefits: पोषण से भरपूर, पचाने में आसान

कई लोगो को दूध पीना अच्छा नहीं लगता| जैसे ही उन्हें दूध पिने के लिए कहा जाये तो मुँह बनाने लगते है और इसे ना पिने के बहाने तलाशने लगते है। और कुछ लोग तो इसलिए दूध नहीं पीते, क्योंकि उन्हें लगता है की दूध पीकर वे मोटे हो जायेंगे|

लेकिन क्या आपको पता है की अगर आप दूध का सेवन नियमित रूप से नहीं करते है तो आपकी शरीर की हड्डिया और मासपेशिया  कमजोर हो जाती है। क्योंकि दूध में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों और दांत को मजबूत बनाता है।

इसलिए आज हम आपको जानकारी दे रहे है Double Toned Milk Benefits की जो सेहत के लिए बहुत गुणकारी है| यह आपको बिना मोटा किये आपकी हेल्थ को स्वस्थ रखने में मदद करेगा।

दरहसल डबल टोंड मिल्क दूध और स्किम्ड मिल्क से बनाया जाता है। जिसमे लो-फैट और लो-कैलोरी होती है। इसलिए यह वजन को कम करने के लिए काफी अच्छा होता है। आइये नजर डालते है इसके और भी कई फायदों पर|

Double Toned Milk Benefits: जानें इसके सेहत के लिए फायदे

Double Toned Milk Benefits: पोषण से भरपूर, पचाने में आसान

विटामिन डी से भरपूर

  • डबल टोंड मिल्क में रेगुलर टोंड मिल्क की अपेक्षा दोगुनी मात्रा में विटामिन डी होता है।
  • शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने के लिए विटामिन डी बहुत जरुरी है|
  • डबल टोंड मिल्क शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है यह आपके शरीर को समय से पहले हो रहे एजिंग से भी बचता है।

कैलोरी की मात्रा की टेंशन नहीं

  • डबल टोंड मिल्क में टोंड मिल्क की अपेक्षा कम कैलोरी होती है।
  • जहाँ एक कप टोंड मिल्क में 150 कैलोरी होती है वहीँ पर अगर आप डबल टोंड मिल्क लेते है तो आपको सिर्फ 111 कैलोरी ही मिलेगी।
  • इसके अलावा डबल टोंड मिल्क में फैट की मात्रा केवल 1.5 % होती है।
  • इसी कारण डबल टोन मिल्क पिने वालो का वजन नहीं बढ़ता है और ह्रदय रोग का खतरा भी नहीं रहता है।

कार्बोहइड्रेट से भरपूर

  • डबल टोंड मिल्क में काफी मात्रा में कार्बोहइड्रेट होता है। इसलिए आप इसे प्रतिदिन नियमित रूप से ले सकते है।
  • डबल टोंड मिल्क में पोटैशियम भी होता है जो ब्लड प्रेशर के लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।

पेट भरा हुआ महसूस होता है

  • यदि आप हर सुबह वर्कआउट करते है तो डबल टोंड मिल्क को वर्कआउट के बाद ही पिए|
  • इससे आपको भूख नहीं लगेगी और आपका पेट भरा रहेगा। वर्कआउट करने वालो के लिए यह Best Milk To Drink है।

पोषण से भरपूर 

  • एक कप डबल टोंड मिल्क में 8 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पायी जाती है।
  • ये पोषण से भरा होता है और इसे आसानी से पचाया जा सकता हैI
  • इसलिए आप इसे प्रतिदिन के आहार में शामिल कर ले।

अन्य बाते इन्हे भी जाने:-

  1. डबल टोंड मिल्क पीने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है।
  2. डबल टोंड मिल्क का एक गिलास पीने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। जिससे आप अनावश्यक खाना खाने से दूर रहेंगे।
  3. बच्चो को भी यह दूध पिला सकते है उन्हें 3 गिलास तक डबल टोन मिल्क दे सकते है।
  4. अगर आप प्रतिदिन कम से कम दो ग्लास डबल टोंड मिल्क पीते है तो आप एक सप्ताह में 1120 कैलोरी कम लेंगे।

ऊपर आपने जाना Double Toned Milk Benefits in Hindi. इस दूध को आसानी से पचाया जा सकता है, और वजन घटाने वाले भी इसे बिना किसी टेंशन के पी सकते है|

Loading...

You may also like...