Pomegranate Peel Face Pack: त्वचा को जंवा बनाएगा अनार के छिलके का फेस पैक

जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, वैसे वैसे हमारी त्वचा की भी उम्र बढ़ती है। हम कितना ही मेकअप क्यों ना कर लें, उम्र चेहरे पर अपना असर दिखाती ज़रूर है। कई बार हम अपना खान पान बदलकर और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल कर एजिंग की गति को रोक भी लेते है।

लेकिन वातावरण में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स, धूल, मिट्टी हमारा निखार छीन ही लेते है और हम डल नजर आते है। यदि हम चाहते है की बाहरी प्रदूषण के चलते हमारी स्किन अपनी चमक ना खोये, तो इसके लिए आपको त्वचा का बेहतर ख्याल रखना होगा।

त्वचा पर लालिमा लाने के लिए अनार एक बहुत ही लोकप्रिय फल है। इसका सेवन करने के साथ साथ आप इसका इस्तेमाल बाहरी तरीके से भी कर सकते है। यह पोषण से भरा हुआ होता है। साथ ही साथ इसमें कई विटामिन जैसे विटामिन के, बी, सी आदि भी मौजूद होते है।

इसलिए आज हम आपको Pomegranate Peel Face Pack के बारे में बता रहे है। यह पैक एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यदि आप अपने चेहरे की झुर्रियों से परेशान हो गए है तो घबराये नहीं, यह पैक झुर्रियां दूर कर आपकी त्वचा की गुणवत्ता को बढ़ाएगा।

Pomegranate Peel Face Pack: सुन्दर त्वचा के लिए आनार का फेस मास्क

Pomegranate Peel Face Pack

अनार के छिलके का पैक कैसे बनाये?

सबसे पहले अनार के छिलके को सूखा ले। सूखने के बाद इन छिलको को मिक्सर में पीसकर इसका महीन पेस्ट तैयार कर लें और हवा बंद जार में बंद करके रख दे। इसे आप साल भर भी उपयोग कर सकते है। यह ख़राब नहीं होता है। लेकिन यदि आपका पाउडर ख़त्म हो जाये तो फ्रेश पाउडर को बना ले और इस्तेमाल करे।

Pomegranate Face Pack प्रयोग कैसे करे:

सामान्य त्वचा:

अनार का पाउडर, मुल्तानी मिटटी और गुलाब जल लें। इन्हें अच्छे से मिक्स करे। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखे। इसके बाद त्वचा को पानी से धो दें।

तैलीय त्वचा

संतरे के छिलके का भी पाउडर बना ले। इस पाउडर में अनार के छिलके का पाउडर, थोड़ा नींबू का रस और थोड़ा गुलाबजल डाले। इन्हें अच्छे से मिलाएं तथा अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो ले।

रूखी त्वचा

  • रूखी त्वचा पर तैलीय त्वचा वाला फेसपैक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। रूखी त्वचा को स्पेशल पैक की जरुरत होती है। सबसे पहले एक कटोरी में Pomegranate Powder ले। फिर इसमें शहद और दूध मिलाएं। इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगाए बाद में पानी से धो ले।
  • इसके अतिरिक्त अनार के छिलको का पहले पाउडर बना ले फिर उसमे बेसन और थोड़ा सा मिल्क मिला ले। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए कुछ देर बाद पानी से मुँह धो ले। यह भी रूखी त्वचा के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। सप्ताह में दो बार इसे लगाने से त्वचा में रंगत आती है साथ ही त्वचा कोमल भी होती है।

अनार के छिलके के फायदे:

  • अनार के छिलके में एंटी-माइक्रोबिल गुण होते है, इसलिए यह त्वचा के संक्रमण में फायदा पहुँचाता है। जिसके कारण त्वचा में किसी भी प्रकार का कोई संक्रमण नहीं होता है और त्वचा स्वस्थ्य बनी रहती है और स्वस्थ्य त्वचा सभी को अच्छी लगती है।
  • अनार में मौजूद प्राकृतिक तत्व टैनिंग की समस्या को दूर करते है, जिससे त्वचा का कालापन ठीक होता है। अनार के छिलके में सूर्य के किरणों से बचाव के गुण भी पाए जाते है।
  • अनार में एलेजिक एसिड पाया जाता है, यह तत्व त्वचा को कोमल बनाने में मददगार है। कोमल होने से त्वचा रूखी नहीं लगती है और त्वचा में कसावट भी बनी रहती है।
  • अनार के छिलके त्वचा में मौजूद कोलाजन को क्षति पहुंचने से बचाते हैं, जिसके चलते त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। झुर्रियों के आने से उम्र बड़ी लगती है लेकिन यदि अनार के छिलको का इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा जवान दिखने लगती है।
  • अनार के छिलके मे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है जो की चेहरे से फ्री रैडिकल्स को कम करने में मदद करते है। पिम्पल्स और दाग धब्बे होने से चेहरा अच्छा नहीं दिखता और चेहरे की सुंदरता कहीं खो जाती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर पिम्पल्स और दाग धब्बे नहीं होते है।
  • अनार के छिलके से बने फेस पैक को लगाने से यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र की तरह कार्य करता है। इसके इस्तेमाल से चेहरा कोमल बनता है। साथ ही त्वचा जवान दिखने लगती है। इसलिए अनार के छिलके को फेकना नहीं चाहिए बल्कि उसका इस्तेमाल करना ही फ़ायदेमंद होता है।

अनार के छिलके के अन्य फायदे

अनार के छिलके का उपयोग त्वचा के अतिरिक्त अन्य समस्याओं को दूर करने में भी आसानी से किया जा सकता है। जैसे

  • एक ग्लास पानी ले और उसमे अनार के छिलके के पाउडर को मिला ले। इस पानी से दिन में कम से कम दो बार कुल्ला करे। ऐसा करने से यदि किसी को मुँह की बदबू की समस्या है तो वह दूर हो जाती है और मुंह फ्रेश फील करता है।
  • यदि किसी के गले में दर्द हो रहा है तो थोड़े से पानी में अनार के छिलके के पाउडर को उबाल ले। इसके बाद इस पानी को छान कर हल्का गुनगुना होने दे। फिर इससे गरारे कर ले। ऐसा करने से गले का दर्द ठीक हो जाता है।
  • अनार के छिलके को पानी में मिलाकर पीने से हड्डियों को मज़बूती मिलती है। इसमें थोड़ा सा निम्बू का रस और नमक को भी मिलाया जा सकता है। इसे नियमित रूप से रात के समय में पीने से हड्डियाँ मजबूत होती है।
  • अनार का छिलका खांसी, बबासीर और दिल की समस्याओं के लिए भी लाभकारी रहता है। इसका उपयोग करना अच्छा होता है। महिलाओं के लिए मासिक धर्म के समय भी अनार का छिलका लाभ पहुँचाता है। यह अधिक ब्लीडिंग को रोकने में मदद करता है।

ऊपर आपने जाना Pomegranate for Face, ख़ास कर के अनार के छिलके से बने फेस पैक के बारे में, इन फेस पैक को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते है। यदि नियमित प्रयोग करते रहेंगे तो आपको बेदाग और निखरी हुई त्वचा मिलेगी।

अब आप जान गए होंगे की अनार के साथ साथ अनार का छिलका भी स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसलिए छिलके का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Pomegranate for Skin Glow बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

Loading...

You may also like...