Strong Relationship Tips: रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करते है यह तरीके

आपने अपना जीवन साथी बहुत सोच समझकर चुना जिसका स्वभाव अच्छा है, जो आपको चाहता है आदि| साथी तो आपका पसंद का है लेकिन केवल इसी से काम नहीं चलेगा| इस रिश्ते को जिंदगी भर रखने के लिए आपको इसे मजबूत बनाना होगा|

क्योकि रिश्ते हमारी जिंदगी में स्तम्भ की तरह होते हैं और इन्ही पर हमारी जिंदगी की पूरी छत टिकी हुई होती है। जिस तरह हमारे घर के स्तम्भ मजबूत होने पर, चाहे आंधी, बारिश आये यह टिके रहते है|

उसी तरह यदि हमारे रिश्तो का स्तम्भ भी मजबूत रहे तो परेशानियों के आने के बावजूद जीवन खुशमय और लम्बे समय तक चलने वाला होता है| मजबूत रिश्ते होने का फायदा यह होता है की यह खुशियां  आने पर उसे कई गुना बड़ा देता है वही दुःख आने पर उसे कई गुना कम कर देता है।

यदि कोई परेशानी आ भी जाये तो रिश्तो के मजबूत स्तम्भ सब कुछ बड़ी आसानी से संभाल लेते हैं। तो चलिए जानते है अपने जिंदगी के नाजुक रिश्तो को जोड़ने के लिए Strong Relationship Tips.

Strong Relationship Tips: रिश्तों को मजबूत कैसे बनाएं

Strong Relationship Tips

आपसी समर्थन है जरुरी

  • मजबूत संबंध” यह शब्द सुनने भी जितना आसान लगता है उतना आसान है नहीं|
  • किसी भी रिश्ते को जीवित और स्वस्थ रखने के लिए आप दोनों को आपसी समर्थन रखना पढता है|
  • रिश्ते को मजबूत रखने के लिए आपको अपना सौ प्रतिशत देना होता है, और यह तभी काम करता है जब दोनों तरफ से यह हो रहा हो|
  • और बहुत से लोगो के व्यक्तिगत अनुभव को देखते हुए कहा गया है की यदि आप अपने रिश्ते में कुछ अच्छा करते है तो आपको रिटर्न में भी अच्छा ही मिलता है| इसलिए आप अपने तरफ से सर्वश्रेष्ठ दे|

अपने पार्टनर को नाम से पुकारें

  • आपको सुनकर भले ही यह सामान्य बात लगती होगी, लेकिन पार्टनर को उसके असली नाम से बुलाने पर भी रिश्ते में मजबूती आती है|
  • जब आप अपने पार्टनर को नाम से पुकारते है तो उन्हें प्यार और आत्‍मीयता का एक गहरा अहसास होता है|
  • इसके अलावा आपके साथी को हनी, बेबी और स्वीटहार्ट सुनना भी अच्छा लगता है|
  • इसके अलावा भी संबंधों को बेहतर बनाने के और भी तरीके आप यहाँ जान सकते है|

बातचीत करे

  • हर मजबूत और स्वस्थ रिश्ते के लिए कम्युनिकेशन बहुत महत्वपूर्ण है।
  • यदि आप दोनों इतने व्यस्त रहते है की आपको बात करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता है तो कम से कम रात को 15 मिनट एक दूसरे के लिए निकाले|
  • और जब आप एक दूसरे से बात कर रहे हो तो कोई टोकने वाला नहीं होना चाहिए, इस वक्त आप एक दूसरे की बात ध्यान से सुने, समझे|

रिश्ते को फायदे- नुकसान से अलग रखे

  • बहुत से लोग आजकल रिश्तो को भी प्रॉफिट और लॉस से तोलने लगते हैं।
  • जिस भी रिश्ते से उन्हें फायदा मिलता है उसे बनाये रखते हैं वही जिस रिश्ते से उन्हें नुकसान मिलता है उसे खत्म कर देते हैं।
  • लेकिन ऐसा बिलकुल ना करे क्योंकि मजबूत रिश्ते ही तो आपके सुख दुःख में साथ होते हैं।
Loading...

You may also like...