What are Female Condoms: महिला कंडोम, गर्भनिरोधक के रूप में सुरक्षित विकल्प

एक सुरक्षित सम्बन्ध बनाना महिला और पुरुष दोनों के लिए ज़रुरी होता है। ताकि आप कई खतरनाक बिमारियों से बचे रहे और एक खुशहाल जीवन जी सके।

अधिकतर लोग यही सोचते है की सुरक्षित सम्बन्ध बनाने के लिए केवल पुरुषों को ही कंडोम का इस्तेमाल करना होता है। आपको बता दे की कंडोम पुरुष और महिला दोनों के लिए बनाये गए है जो की बाजार में उपलब्ध रहते है।

महिलाओं को फीमेल कंडोम के बारे में या तो जानकारी कम होती है या फिर वह इसे उपयोग करने से इस कारण डरती है की कहीं इसका प्रभाव उल्टा न हो जाए, कहीं यह हानिकारक तो नहीं होगा आदि।

महिलाएं भी एक सुरक्षित सम्बन्ध बनाने के लिए कंडोम का उपयोग आसानी से कर सकती है जरुरत है तो उसके बारे में पूर्ण जानकारी की। इसके लिए जानते है What are Female Condoms में बारे में।

What are Female Condoms: जानिए यह क्या है, कैसे करे इस्तेमाल और बरतने योग्य सावधानी

What are Female Condoms

महिला कंडोम क्या होता है?

  • महिला कंडोम एक ऐसी वस्तु है जिसका उपयोग महिलाओ को करना होता है। इसके इस्तेमाल से वह गर्भ धारण से 95% तक सुरक्षा पा सकती है।
  • यह पोलीयूरेथेन से बनी होती है जो की एक लंबी थैली के सामान होती है।
  • महिला कंडोम महिलाओ को गर्भधारण से बचाने और यौन रोग के बचाव करने में सहायक होता है।
  • यह STD अर्थात HIV को होने से भी बचाती है।

क्यों करे इसका उपयोग

मासिक धर्म के दौरान लाभकारी

  • मासिक धर्म के दौरान महिलाओ को शारीरिक सम्बन्ध बनाने में कठिनाई आती है।
  • मासिक धर्म के दौरान जिन महिलाओं को शारीरिक सम्बन्ध बनाने का मन होता है उनके लिए भी फीमेल कंडोम उपयोगी होता है।

पुरुष जब नहीं करते कंडोम का इस्तेमाल

  • जिन महिलाओ के साथी पुरुष को कंडोम का उपयोग पसंद नहीं होता है तो उस स्थान पर फीमेल कंडोम फ़ायदेमंद रहता है।
  • यह महिलाओ के लिए एक अच्छा विकल्प होता है।
  • जिसके कारण वह गर्भधारण की समस्या को रोक सकती है।

लुब्रिकेशन की कमी में लाभकारी

  • जिन महिलाओ की योनि में लुब्रिकेशन की कमी होती है उनके लिए भी फीमेल कंडोम लाभकारी होता है।
  • साथ ही जिन महिला का ऑपरेशन से यूटेरस निकाला जाता है उनमे भी लुब्रिकेशन की कमी आती है। वो भी फीमेल कंडोम का इस्तेमाल कर सकती है।
  • चिकनाई के लिए बेबी ऑयल का उपयोग करना अच्छा होता है।

लैटेक्स से एलर्जी

  • पुरुषों के कंडोम में लैटेक्स पाया जाता है। कुछ महिलाओं को इससे एलर्जी होती है। उनके लिए भी फीमेल कंडोम लाभकारी होता है।
  • आपको बता दे की फीमेल कंडोम में लैटेक्स नहीं पाया जाता है। जिसके लिए महिलाएं आसानी से इस कंडोम का उपयोग कर सकती है जिसके कारण उनको यह परेशानी नहीं होती है।

गर्भ निरोधक दवाओं का सेवन न कर पाने पर

  • कुछ कारणों के चलते कुछ महिलाएं गर्भ निरोधक दवाओं का सेवन नहीं कर पाती है। उनके लिए भी यह फ़ायदेमंद होता है क्योंकि यह गर्भनिरोधक का कार्य करता है।

रबड़ से एलर्जी

  • कई बार ऐसा होता है की कुछ पुरुषों को रबड़ से एलर्जी होती है जिसके कारण वह कंडोम का उपयोग करने में असमर्थ होते है।
  • उस समय महिलाओं को महिला कंडोम का इस्तेमाल करना लाभकारी होता है।

कैसे करें महिला कंडोम का उपयोग

  • वैसे तो पैकेट पर स्पष्ट रूप से इसके उपयोग की विधि लिखी रहती है।
  • इस पैकेट को जब खोला जाता है तो इसमें इसमें दो रिंग होते हैं।
  • इसके आंतरिक रिंग को अच्छे से दबाकर इसका उपयोग किया जाता है। और बाहरी रिंग को बाहर की तरफ रखना होता है।
  • महिला कंडोम के उपयोग में शुरुआत में कठिनाई हो सकती है परन्तु इसके धीरे-धीरे अभ्यास से आसानी से इसका उपयोग किया जा सकता है।

पुरूष कंडोम और महिला कंडोम में अंतर

  • पुरूष कंडोम का इस्तेमाल तुरंत किया जा सकता है परन्तु महिला कंडोम के साथ ऐसा नहीं होता है।
  • महिला कंडोम का इस्तेमाल उतना ज्यादा नहीं होता है परन्तु उपरोक्त समस्याएं उत्पन्न होने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते है जो की एक अच्छा विकल्प होता है।
  • महिला कंडोम की अलग अपनी कुछ विशेषताएं होती है।

ध्यान रखने योग्य सावधानियां

  • महिला कंडोम का उपयोग करते समय यदि जलन और खुजली जैसी समस्या उत्पन्न ही रही हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दे।
  • महिला कंडोम और पुरुष कंडोम का एक ही समय उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • महिला कंडोम का इस्तेमाल करते समय कभी कभी चिकनाई की कमी के कारण आवाज आ सकती है इसके लिए चिकनाई का उपयोग करे।
  • महिला कंडोम का उपयोग सावधानीपूर्वक करे।
  • एक बार महिला कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद इसका दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए । नहीं तो यह हानिकारक हो सकता है।
  • महिला कंडोम को निकलते समय जल्दीबाजी न करे इसे धीरे धीरे और आराम से निकाले।
  • बहुत ही सावधानी के साथ महिला कंडोम को खोलकर सही तरह से इस्तेमाल करने हेतु इसे ठीक से लगाना आवश्यक होता है।
  • शुरुआत में इसका इस्तेमाल थोड़ा कठिन हो सकता है परन्तु इसका उपयोग करते रहने से इसे आसानी से उपयोग किया जा सकता है।

फीमेल कंडोम पहनने का नुकसान

  • फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करना अच्छा होता है परन्तु कभी कभी इसके इस्तेमाल से कुछ नुक्सान भी हो सकते है।
  • कभी कभी इसके उपयोग से महिला को दर्द भी हो सकता है।
  • आपको बता दे की फीमेल कंडोम 100% सुरक्षित तो नहीं है। इसके इस्तेमाल से 95% की सुरक्षा होती है।
  • 5% इसके असफल होने की सम्भावना रहती है।

इस तरह आप उपरोक्त करने के चलते इसका उपयोग कर सकते है। यदि महिला कंडोम का उपयोग सावधानीपूर्वक किया जाए तो यह पूर्ण रूप से सुरक्षित होता है और आसान भी हो सकता है।
इसकी और जानकारी के लिए पैकेट पर दिए गए सुझाव और सावधानियों को जरूर पढ़ें । यदि इसके इस्तेमाल करने पर कोई समस्या उत्पन्न होती है तो इसका उपयोग बंद कर दे।

Loading...

You may also like...