Benefits of Kissing: किस करने से मिलते हैं कई लाभ, इससे आप अपना दिल रख सकते हैं सुरक्षित

किस केवल प्यार को प्रदर्शित करने का माध्यम नहीं होता है। किस करने से व्यक्ति को कई स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते है। किस करने से सम्बन्धो में मधुरता तो आती है साथ ही कई बीमारियों से मुक्ति दिलाने में भी मदद मिलती है।

किस करने से मन प्रसन्न होता है। यदि आप तनाव में होते है तो अपने किसी चाहने वालों को किस करके देखे आपका तनाव कैसे ग़ायब हो जायेगा पता भी नहीं चलेगा। साथ ही आप ख़ुशी का भी अनुभव करेंगे।

किस दिल से लेकर दांतों तक के लिए लाभकारी होता है। किस करने से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते है। आप भी इन फ़ायदों का लाभ ले सकते है और अपने पार्टनर को भी लाभ प्रदान कर सकते है।

इस लेख में हम आपको किस से जुड़े कुछ स्वास्थ्य लाभ बता रहे है जो आपके लिए फ़ायदेमंद होंगे। जानते है Benefits of Kissing के बारे में विस्तार से।

Benefits of Kissing: जाने किस करने से मिलने वाले अनगिनत फायदे क्या क्या हैं?

Benefits of Kissing

किस सिर्फ प्यार दर्शाने का तरीका नहीं है इससे कई लाभ मिलते हैं। आइये जानते हैं Health Benefits of Kissing क्या क्या होते है!

तनाव दूर करने में मददगार:

  • किस करने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि इससे स्ट्रेस यानी तनाव ख़त्म हो जाता है।
  • यह स्ट्रेस हार्मोन्स को कम करता है जिससे व्यक्ति का तनाव ख़त्म हो जाता है और मन शांत रहता है।
  • तनाव के होने से डिप्रेशन और अन्य बीमारियों के होने का खतरा रहता है। इसलिए यदि आप किस करते है तो तनाव से जुड़ी कई बीमारियों से बच सकते है।

दिल को रखे स्वस्थ

  • किस करना दिल के लिए भी लाभकारी होता है। जब किस किया जाता है तो शरीर से एड्रेनालिन नामक हार्मोन निर्मित होता है। यह हार्मोन हृदय के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • इस हार्मोन के द्वारा संपूर्ण शरीर में रक्तसंचार हेतु दिल को पम्प करने में मदद मिलती है।
  • साथ ही इससे रक्त संचार नियंत्रित रहता है और ब्लड प्रेशर भी सही रहता है।
  • दिल के स्वस्थ रहने से दिल से जुड़ी बीमारियाँ भी नहीं होती है।

चेहरे की मांसपेशियों को मिलती है मज़बूती

  • किस करने से ख़ुशी तो मिलती है साथ ही शोध में यह भी पाया गया है कि इससे चेहरे की 30 मांसपेशियां सक्रिय हो जाती है।
  • यह मांसपशिया हसने से समय भी इतनी सक्रिय नहीं होती है जितनी की किस करते समय होती हैं।
  • इन मांसपेशियों के एक्टिव रहने से आपके गालों को सही आकार मिलता है।

बेहतर होता है इम्यून सिस्टम

  • एक अध्ययन में यह पाया गया कि दो व्यक्ति द्वारा एक दूसरे को 6 हफ्ते तक लगातार किस करने से उनका हैं इम्यून सिस्टम अच्छे से कार्य करने लगता है।

दांतों को बनाये रखे सफेद और चमकदार

  • मोतियों की तरह सफ़ेद चमकते हुए दाँत की इच्छा तो सभी की होती है। यदि आपकी भी यदि इच्छा है तो किस करना इसका सबसे अच्छा उपाय है।
  • किस करने पर मुंह में लार उत्पन्न होती है जिससे दाँतों की कैविटी ख़त्म हो जाती है साथ ही बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते है।

कोलेस्ट्र्र्रॉल नियंत्रित रखे

  • शोध से यह भी पता चला है कि यदि किसी व्यक्ति को रोमांटिक मूड में किस किया जाता है तो सीरम कोलेस्ट्र्र्रॉल में सुधार होने लगता है।
  • बता दें कि यदि कोलेस्ट्रॉल कम होता है तो व्यक्ति को हृदय रोगों और स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियों के होने का खतरा कम होता है।

कम होती है कैलोरी

  • किस करने से शरीर की कैलोरी भी कम होती है।
  • किस करने से एक मिनट में लगभग दो से तीन कैलोरी बर्न हो जाती है।
  • साथ ही इससे मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ता है।

दर्द दूर करने में सहायक

  • किस करने से शरीर का दर्द दूर हो जाता है। कई लोग दर्द को दूर करने के लिए भी किस करते है।
  • बता दें की किस करने से एड्रेलिन नामक हार्मोन निर्मित होता है। यह हार्मोन शरीर के दर्द को दूर करने में सहायक होता है।
  • यह सिरदर्द की समस्या को भी दूर करने में फ़ायदेमंद होता है। आपके छोटे मोटे दर्द को तो किस कुछ की क्षणों में दूर कर देता है।

जवान बनाएं रखने में सहायक

  • किस व्यक्ति को जवान बनाये रखने में भी सहायता करता है। एक किस में 34 फेशियल मसल्स व शरीर की 112 पॉश्च्यरल मसल्स का उपयोग हो जाता है।
  • किस करने से मांसपेशियाँ टाइट व टोन्ड होती है। साथ ही चेहरे में रक्त का संचार भी तेज होता है जिसके कारण व्यक्ति लंबे समय तक जवान रहता है।

अन्य Benefits of Kissing In Hindi

किस करने से उपरोक्त फायदे तो होते है साथ ही आपको और भी लाभ मिल सकते है जैसे-

  • अगर किसी व्यक्ति को एलर्जी की परेशानी है तो यदि वह किस करता है तो उससे यह समस्या ख़त्म हो जाती है।
  • साथ ही किस करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
  • किस करने से मन प्रसन्न बना रहता है साथ ही यदि किस किया जाए तो इससे अच्छे हार्मोन निर्मित होते है जो शरीर के लिए लाभकारी होते है।

किस करने से आपको उपरोक्त फायदे मिल सकते है साथ ही किस करने के लिए आपको कोई मेहनत भी नहीं करनी होती है और ना ही इसके लिए कोई पैसे खर्च करने होते है। आप किस के जरिये अनेक स्वास्थ्य लाभ ले सकते है।

किस से होने वाले कुछ नुकसान

हालाँकि किस करने से व्यक्ति को कई फायदे होते है। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते है।

  • किस करने पर एलर्जिक रिएक्शन और संक्रमण होने का खतरा भी हो सकता है जिससे होठों पर खुजली की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • किस में व्यक्ति के मुंह में संक्रमण भी हो सकता है जिससे मुंह में छाले भी हो सकते हैं।
  • किस करने से एक व्यक्ति के दांत पर हुए बैक्टीरिया दूसरे व्यक्ति के मुंह में चले जाते है। जिससे कैविटी होने का खतरा रहता है क्योंकि कैविटी बहुत अधिक संक्रामक होती है और आसानी से दूसरे व्यक्ति में फ़ैल सकती है।

उपरोक्त कारणों से बचने के लिए जब भी किस करे तो अपने मुंह को अच्छी तरह से साफ कर ले ताकि आपको और सामने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या नहीं आये। आप किस के फ़ायदों का लाभ ले सके। किस से आपको अनेक फायदे मिल सकते है लेकिन मुंह की साफ सफाई पर ध्यान दे और किस से होने वाले फायदों का लाभ ले।

Loading...

You may also like...