How to Avoid Breakup in Relationship: अपने रिश्ते को ब्रेकअप से कैसे बचाये?

आजकल कि लाइफ में जितने जल्दी रिश्ते बनते है उससे कहीं ज्यादा जल्दी वह टूट भी जाते है। जिसका कारण होता है तनाव, वर्क लोड, बिजी लाइफ और आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी। इन वजहों के चलते लोगो के पास अपने पार्टनर के लिए समय बहुत ही सीमित रहता है और यह आगे चलकर Break Up का कारण भी बन जाता है।

कुछ रिश्ते शादी के बाद नही चलते और कुछ शादी से पहले भी टूट जाते है। लोगो के पास रिश्तों को समझने के लिए टाइम ही नही रहता है। हर रिश्ते में उतार चढ़ाव होते हैं। रिश्ते बनाना जितना आसान है, उससे ज्यादा मुश्किल है उनको निभाना।अक्सर लोग प्यार कर लेते है, रिश्ते बना लेते है लेकिन इस रिश्ते को किस तरह निभाना है ये भूल जाते है और अपने Pyar Ke Liye कुछ भी नहीं कर पाते हैं।

वैसे तो प्रत्येक रिश्ते में कुछ न कुछ समस्याएं आती ही रहती है। इनका होना स्वाभाविक होता है, परन्तु हर समस्या का समाधान केवल ब्रेकअप नही होता है। ज्यादातर मामलों में बस बाते खुद समझ ली जाती है, लोग सोचते हैं की उनका पार्टनर उन्हें Pyar Me Dhoka दे रहा है। पर्स असल में ऐसा कुछ नहीं होता है। अपने ब्रेकअप को रोकने के लिए, समस्या से आगे निकलें। बल्कि अगर संभव हो तो आपको अपने रिश्ते को बचाना चाहिए।

ब्रेकअप से प्रोब्लम खत्म नही हो जाती है बल्कि आप ही इसकी वजह से तनाव में आ जाते है। ऐसा समय में जरुरत होती है की आप अपने रिश्ते को थोड़ा सा समय देकर समझें। आज के लेख में हम आपको बता रहे है How to Avoid Breakup in Relationship.

How to Avoid Breakup in Relationship: इस तरह बचा कर रखें अपने रिश्ते को ब्रेकअप से

How to Avoid Breakup in Relationship

किसी समझदार व्यक्ति से ले मदद

  • यदि आपका रिश्ता ब्रेकअप के मोड़ पर आ चुका है और यह रिश्ता बहुत पुराना है तो उसे तोड़ने से पहले आप किसी समझदार व्यक्ति से इसके बारे में सलाह ले सकते है।
  • क्योंकि कभी कभी जल्दी जल्दी में हम उन बातों को नही सोच पाते जो आपके रिश्ते के लिए सही है और जल्दबाजी में गलत फैसला ले लेते है।
  • ब्रेकअप होने के बाद ही आपको अपनी गलती का अहसास होता है। पर तब तक बहुत देर चुकी होती है।
  • जब रिश्ते में समस्याएं आती है तो अक्सर लोग सोचते हैं की Ab Mai Kya Karu? ऐसे समय में किसी बड़े से सलाह लेने से इस प्रकार कि समस्या होने कि सम्भावना कम हो जाती है।

विचार विमर्श करे

  • आप अपने पार्टनर के साथ अपने संबंधों कि समीक्षा भी कर सकते है क्योंकि रिश्तों में समस्या का होना लाज़िमी होता है। परन्तु इसका हल ब्रेकअप नही होता है।
  • एक समय के बाद आपके Pyar Karne Ke Tarike बदल जाते हैं। इसलिए आपको अपने रिश्ते की नए सिरे से समीक्षा करनी चाहिए।
  • रिश्तों को समझदारी और बातचीत के द्वारा सुलझाया जा सकता है। साथ ही इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है।

रिश्तों को समझने की कोशिश

  • रिश्ते एक दिन में नहीं बनते-बिगड़ते हैं। रिश्ते बनाने के लिए महीने या सालों लग जाते है। यदि रिश्ते पुराने है और जब वह टूटते है तो उनका दर्द् भी बहुत होता है।
  • हर रिश्ते में उतार चढ़ाव होते हैं। अत: आप जब भी ब्रेकअप करने वाले हो तो उससे पहले अपने रिश्तों को समझने कि कोशिश करे कि कहाँ पर गलती हुई है जिसे सुधार जा सकता है।
  • अगर आप जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले लेंगे तो उस समय तो वो फैसला अच्छा लगेगा पर बाद में ये बुरा लगेगा और आप ये सोचेंगे की कैसे Apne Pyar Ko Kaise Hasil Kare, पर तब तक देर हो चुकी होगी।
  • इसलिए ऐसी स्थिति आने से पहले ही आप अपने रिश्ते को मजबूत बना लें।

न करे पार्टनर की बुराई

  • अक्सर देखा जाता है कि ब्रेकअप के बाद लोग अपने पार्टनर की बुराई सबसे करने लगते है। ऐसा करना गलत बात है।
  • साथ ही दुनिया बहुत ही छोटी है जाने किस राह पर आपका पार्टनर आपको दोबारा मिल जाए और आपको उसके सामने शर्मिंदा होना पड़े।

रिश्ते को समय दे

  • रिश्ते बनाना तो आसान है पर रिश्तों को निभाना हर किसी के बस कि बात नही होती है।
  • अपने रिश्ते को मैच्योर होने दे साथ ही अपने पार्टनर के साथ पूरी तरह से पारदर्शिता बरते।
  • अपने Pyar Karne Ka Tarika हमेशा बदलते रहें जिससे आपके रिश्ते में हमेशा ताज़गी बनी रहेगी।
  • ऐसा करने से आपके रिश्ते में मज़बूती आएगी। रिश्तों को समझने के लिए समय देना बहुत ही ज़रुरी होता है।
  • इसलिए अपने रिश्ते को बचाने के लिए अपने कीमती वक्त में से कुछ समय ज़रूर निकाले।
  • अपने पार्टनर के साथ समय गुजारें, उनके साथ वॉक करें, एक्सरसाइज करें और घरेलू कार्यों में मदद करे। साथ समय गुजारने का एक अर्थ एक-दूसरे का सहयोग करना भी है।

झूठ मत बोलो

  • हर कोई कभी-कभी झूठ बोलता है। यदि आप झूठ में पकड़े जाते तो हमें एक झूठ को छुपाने के चक्कर में दस नए झूठ बोलने पढ़ते हैं और कभी कभी शर्मिंदा भी होना पड़ता है।
  • झूठ बोलना ब्रेकअप का सबसे बड़ा कारण है क्योंकि आपके पार्टनर को कभी विश्वास नहीं होता अगर हम हर बार झूठ बोलते पकड़े जाते है तो, एक स्वस्थ रिश्ते में दरार जैसी स्थिति आ जाती है।
  • इसलिए अपने पार्टनर से कभी झूठ ना बोले। बार बार झूठ बोलने से अपने पार्टनर की नज़रों में हमारी इज़्ज़त कम हो जाती है और समाज में भी हमे कोई पूछता नहीं है।

अपने प्रेमिका के सबसे अच्छे दोस्त से बात करो

  • अपने पार्टनर या प्रेमिका के बीएफएफ से बात करे क्योंकि बीएफएफ भी बहुत करीब रहते है।
  • हर लड़की/लड़के अपने बीएफएफ के साथ अपने सारे सीक्रेट शेयर करते/करती है और कभी कभी उनसे सलाह भी लेते है।
  • इस तरह बीएफएफ को सारी बातें पता रहती है। आप जा कर उनके बीएफएफ से बात कर सकते है और ईमानदारी से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।

अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगे

  • यदि आपके कुछ गलत करने या गलत कहने से आपकी पार्टनर आपसे ब्रेकअप कर रही है तो आप इसके लिए तुरंत माफ़ी मांग लें।
  • उसे बताओ कि आप अपने किये पर शर्मिंदा हैं और आप उस गलती को फिर कभी नहीं दोहराएंगे।
  • आप अपने दोष को स्वीकार करें और माफ़ी मांगे अपनी गलती की और वादा करें की आगे से ऐसी ग़लतियाँ नहीं होगी।

रिश्ते में प्रतिबद्धता लाए

  • प्रतिबद्धता की कमी एक आम कारण है कि जिसकी वजह से कपल्स ब्रेकअप करते है।
  • अगर आपकी प्रेमिका ने यह सीधे नहीं कहा है, तो आप इन संकेतों के आधार पर प्रतिबद्धता की कमी का असली कारण जान पाने में सक्षम होंगे।

न करे शक

  • शक एक ऐसी चीज होती है जो कि हर रिश्ते को खोखला बना देती है। इसलिए शक करने से पहले अपने पार्टनर से बातचीत करे।
  • ज़रुरी नहीं कि आप जो देख रहे है या सोच रहे है वह सच हो। शक करने की आदत सबसे बुरी होती जो अक्सर कपल्स में होती है।
  • यह भी सबसे बड़ा ब्रेकअप का कारण होता हैं। ज्यादातर महिलाएँ अपने पति पर शक करती हैं। एक छोटी सी भी गलतफहमी आपके लम्बे समय के रिश्ते को तबाह कर सकती है

खुश रखे अपने पार्टनर को

  • अक्सर मर्द अपनी बिजी ऑफिस लाइफ में व्यस्त रहते है जिसके चलते वो अपने परिवार को समय नहीं दे पाते है।
  • यदि आप अपने पार्टनर या परिवार को खुश रखना चाहते है तो वीकेंड पर कहीं आसपास पिकनिक या ट्रिप पर भी जा सकते हैं।
  • महीने में एक आध बार आप अपने परिवार को थिएटर में मूवी दिखाने भी ले जाए, जिससे आपका एन्जॉयमेंट होता रहेगा और परिवार वाले भी खुश रहेंगे।

आज के लेख में अपने जाना की कैसे आप अपने रिश्ते को ब्रेकअप से बचा कर रख सकते हैं। तो अब आप ऐसी स्थिति में कन्फ्यूज हो कर ये नहीं सोचेंगे की आखिर Kya Kare? इसके बजाये आप लेख में बताई बातों को अपने जीवन में लाएंगे और अपने रिश्ते को बचा पाएंगे।

Loading...

You may also like...