Celebrity Breakfast: आपके पसंदीदा सेलिब्रिटी नाश्ते में क्या खाना पसंद करते है

हेल्दी और स्ट्रांग रहना तो हर कोई चाहता है, पर इसके लिए मेहनत बहुत ही कम लोग कर पाते है। यह मेहनत आप तभी कर सकते है, जब आप लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो।

जब भी कभी हम किसी सेलेब्रिटी को देखते है तो यही सोचते है कि वह इतने हेल्दी और स्ट्रांग कैसे है? इसके लिए वह क्या खाते है, उनका खाना हमारे खाने से अलग है क्या? अनेक ख्याल हमारे दिमाग में आने लगते है।

हर सेलिब्रिटी कुछ न कुछ कारणों से चर्चा का विषय बने रहते है। कोई अपने न्यू लुक के लिए, कोई अपने फिगर के लिए तो कोई अपने स्लिम फिट बॉडी के लिए चर्चा में रहते है।

यही कारण है की हम उनसे प्रभावित होकर उनके खान-पान और रहन सहन को खोजने लगते है। तो चलिए जानते है की आपके पसंदीदा सेलेब्रिटी नाश्ते में क्या क्या खाते है? जो उन्हें हेल्दी और स्ट्रोंग बनाये रखता है और जिसके कारण वह इतने फिट रहते है। पढ़ें Celebrity Breakfast.

Celebrity Breakfast: जाने आपके फेवरेट सेलिब्रिटी के ब्रेकफास्ट फ़ूड

Celebrity Breakfast

मलाइका अरोरा खान

  • चल छैय्या – छैय्या गाने के लिए फेमस हुयी मलाइका अरोड़ा ने अपने डांस से सबको हिला कर रख दिया था।
  • मलाइका अरोड़ा के फिगर को देखकर कोई भी अंदाजा नही लगा सकता है वह एक बच्चे कि माँ भी है ।
  • मलाइका अरोड़ा खान सुबह में नाश्ते के लिए इडली, पोहा, उपमा या दलिया लेती है।
  • साथ ही वह मौसमी आदि फल का भी सेवन करती है।

जॉन अब्राहम

  • जॉन अब्राहम के नाश्ते में 6 एग वाइट, मक्खन के साथ टोस्ट के 4 स्लाइस, 10 बादाम और फलों का रस शामिल होता है।
  • उन कि बॉडी के लिए तो लड़कियाँ भी उनपर फ़िदा रहती है।
  • जॉन ने हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रखा है।

दीपिका पादुकोण

  • चेन्नई एक्सप्रेस स्टार दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन नाश्ता जैसे उपमा और डोसा खाना पसंद करती है।
  • जब कभी उनको साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट नही मिल पाता है तो वह एग वाईट और ऑमलेट खाती है।
  • साथ ही वह गेम खेलना भी पसंद करती है जो उन्हें फिट रखने में मदद करता है।

रणबीर कपूर

  • कपूर लोग वैसे मुर्ग मुसल्लम, कीमा पाँव, चिकन जलफ्रेज़ी, चिकन दिलरुबा, पनीर दो प्याज़ा और मशरुम लबाबदार जैसी डिसीज खाना पसंद करते है।
  • ऐसी चीजें खाने के बाद तो व्यायाम करना ज़रूरी होता है ताकि फिट रह सके।
  • परन्तु रणबीर अपनी डाइट के लिए कॉम्प्रोमाइज करते है वह 3 एग वाईट, ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक और बादाम खाते है।

प्रियंका चोपड़ा

  • देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने ब्रेकफास्ट में घर का खाना पसंद करती है जैसे कि आलू का पराठा, देसी दाल रोटी ।
  • परन्तु ये सब खाने के बाद वह व्यायाम को महत्व देती है क्योंकि कैलोरी को बर्न करना भी ज़रुरी होता है।
  • तो आप जान ही गये होंगे ही इस देसी गर्ल कि सेहत का राज घर का खाना है।

ऋतिक रोशन

  • ऋतिक रोशन जिन्हें सबसे हैंडसम मैन का अवार्ड मिला है वे अपने नाश्ते में 4 अंडे, 2 ब्राउन ब्रेड और 1 प्रोटीन शेक खाना पसंद करते है।
  • इसी के साथ वे अपने ब्रेकफास्ट में 1 प्लेट फ्रेश फ्रूट्स भी लेते है जिससे उन्हें फिट रहने मदद मिलती है।
  • इसके अलावा वे वो सभी चीज़े खाना पसंद करते है जो काफी हेल्दी होती है और उन्हें शेप में रखती है।

करीना कपूर

  • करीना कपूर को आपने कई बार मूवीज में देखा होगा कभी अपने बढ़ते वजन के साथ या फिर कभी जीरो फिगर के साथ।
  • अगर हम करीना कपूर के ब्रेकफास्ट की बात करें तो वे अपने दिन की शुरुआत एक कप कॉफ़ी से करती है।
  • साथ ही वो सुबह केला खाती है। इसके बाद वे म्यूसली (muesli) और नट्स का सेवन करती है।
  • या फिर कभी कभी वे दो पराठे और दही का भी सेवन करती है अपने ब्रेकफास्ट में।
  • करीना कपूर 100% प्योर वेजिटेरिअन डाइट को फॉलो करती है।

सलमान खान

  • लाखों लोगो की पसंद सलमान खान की डाइट के बारे में जानने के लिए बहुत लोग उत्सुक रहते हैं ।
  • सलमान ने अपने आपको कई सालों से फिट और सेहतमंद बनाए रखा है।
  • सलमान खान अपने दिन की शुरुआत अंडे, ब्रेड, बटर, मिक्स सब्जियों और रोटी से करते है।
  • इसके अलावा वे अपने ब्रेकफास्ट में लो फैट मिल्क का भी सेवन करते है।

टाइगर श्रॉफ

  • टाइगर श्रॉफ एक रफ एंड टफ अभिनेता है और लोग इनकी फिटनेस के भी दीवाने है।
  • टाइगर श्रॉफ अपने आप को फिट रखने के लिए ओटमील और 8 अंडे ब्रेकफास्ट में खाते हैं। लेकिन अंडो का सिर्फ सफ़ेद हिस्सा ही खाना वो पसंद करते है।
  • वे पूरी तरह से एक वेजिटेरियन डाइट को फॉलो करते है और साथ ही शराब और अन्य किसी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करते है।

शिल्पा शेट्टी

  • शिल्पा शेट्टी अपने आपको फिट रखने के लिए योगा करती हैं। उनकी खुद की योग वीडिओज़ भी आ चुकी है।
  • शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती है और साथ ही एक स्ट्रीक डाइट फॉलो करती है।
  • अगर वे अपनी डाइट में ज्यादा कैलोरीज का सेवन करती है तो उसे बर्न भी करती है।
  • अपने ब्रेकफास्ट शिल्पा शेट्टी प्रोटीन शेक का सेवन करती है और साथ ही 2 डेट्स तथा 8 किशमिश का सेवन करती है।

इलिएना डी क्रूज़

  • इलिएना डी क्रूज़ जिसे ज्यादातर लोग बर्फी गर्ल के नाम से जानते है।
  • वे अपने ब्रेकफास्ट में फ्लक्स सीड खाना पसंद करती है और साथ ही अंडे के वाइट हिस्से का सेवन करती है।
  • इसके अलावा वे अपने ब्रेकफास्ट में फ्रूट जूस भी लेती है।

इस ऊपर दिए लेख में आज हम ने आपको बताया की आपके पसंदीदा स्टार्स अपने ब्रेकफास्ट में क्या खाना पसंद करते है। साथ ही आपको हमने उनकी फिटनेस के राज़ के बारे में भी बताया। अगर आप भी अपने ब्रेकफास्ट में ऐसा कुछ खाएंगे तो आप भी स्वस्थ और फिट रह सकते है।

Loading...

You may also like...