Myths about Alzheimer’s: जानिए अलजाइमर से जुड़े पांच भ्रम

जैसे जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती जाती है वैसे वैसे वो चीजों को भूलना शुरू कर देता है। जैसे किसी के नाम को भूलना, चश्मा कई रखकर भूल जाना, यहाँ तक की कई बार तो किसी काम को करते करते भूल जाना|

इस तरह के लक्षण 60 साल की उम्र के बाद आने शुरू हो जाते है| लेकिन यदि आपकी उम्र 50 से कम है और फिर भी आपके अंदर यह सब लक्षण दिख रहे है तो सावधान हो जाये यह खतरे की घंटी है|

अलजाइमर एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है| इस समस्या में दिमाग की कोशिकाएं नष्ट होने लगती है जिसके कारणवश यादाश्त जाने लगती है। इसकी शुरुआत भले ही छोटी मोटी बातो के भूलने से शुरू होती है पर धीरे धीरे यह बीमारी खतरनाक होती जाती है।

अलजाइमर कैसे होता है और इसके प्रभाव को लेकर कई भ्रांतियां फैली हुई हैं। इन भ्रांतियों के वजह से कई लोग इसे ठीक से नहीं समझ पाते है| इसलिए आज के लेख में हम आपको Myths about Alzheimer’s बता रहे है

Myths about Alzheimer’s: अलजाइमर से जुड़ी भ्रांतियां जरूर जाने

Myths about Alzheimer's

मिथ1: स्मृति हानि बढ़ती उम्र का सामान्य लक्षण है

  • जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे सामान्यतः मेमोरी लॉस होता है| जैसे हम हाल ही में मिले व्यक्ति का नाम भूल जाते है|
  • लेकिन अलजाइमर सामान्यतः उम्र बढ़ने के कारण होने वाले मेमोरी लॉस से अलग है|
  • अलजाइमर एक ऐसी बीमारी है जो मस्तिष्क कोशिकाओं को ख़राब कर देती है और अंत में यह कोशिकाएं मर जाती है|
  • और जब ऐसा होता है तो व्यक्ति अपने पुराने दोस्त, यहाँ तक की जिस रोड से वो सालो से घर आ रहा है वो भी भूल जाता है|

मिथ 2: अल्जाइमर रोग घातक नहीं है

  • अल्जाइमर रोग मस्तिष्क कोशिकाओं को नष्ट कर देता है|
  • इस कारण से स्मृति में परिवर्तन, अनियमित व्यवहार और शरीर के कार्य भी ठीक से नहीं हो पाते है|
  • यह धीरे धीरे व्यक्ति की पहचान, दूसरों के साथ जुड़ने, सोचने, खाने, बात करने, चलने आदि की क्षमता खत्म कर देती है|

मिथ 3: फ्लू शॉट्स से अल्जाइमर रोग का खतरा बढ़ जाता है

  • ऐसा कहा गया था की फ्लू शॉट्स से अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ जाता है|
  • लेकिन ऐसा कहने वाले डॉक्टर का लाइसेंस दक्षिण कैरोलिना बोर्ड ऑफ मेडिकल परीक्षक द्वारा निलंबित कर दिया गया था।
  • कई मुख्य अध्ययनों में यह यह बात साबित हुई है की फ्लू शॉट्स और अन्य टीकाकरण से अल्जाइमर रोग के खतरे को कम किया जा सकता है|

मिथ 4: एल्युमिनियम के बर्तन में खाने पीने से अल्जाइमर होता है

  • कहा जाता है कि एल्युमिनियम के बर्तन में खाना बनाने, खाने या पानी पीने से अल्जाइमर रोग होता है|
  • लेकिन आपको बता दे की इसके पीछे कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है।
  • विशेषज्ञ अभी तक इसका असली कारण नहीं जान पाए है, उनका बस इतना कहना है की जीन, वातावरण और अव्यवस्तिथ जीवनशैली मिलकर इसके पीछे का कारण बनते है|

मिथ 5: अल्जाइमर का इलाज संभव है

  • अल्जाइमर एक लाइलाज बीमारी है।
  • लेकिन यदि शुरुआत में ही दवाई और सेहत की सही देखभाल की जाए तो जिंदगी को बेहतर बनाया जा सकता है|
Loading...

You may also like...