How to Use Minoxidil: बालोंं के विकास के लिए मिनोक्सिडिल का इस्तेमाल कैसे करे?

हर व्यक्ति काले घने बालों की चाहत रखता है। सुन्दर बाल पाने के लिए लोग हज़ारो रूपए खर्च करते है। बालों के झड़ने के कारण कम उम्र होने के बावजूद भी उम्र ज्यादा दिखाई देती है। इसलिए कम उम्र में ही बालों के झड़ने से टेंशन होने लगती है।

आजकल तो यह समस्या काफी बढ़ गयी है। इसके अलावा कुछ लोगो को Hair fall की समस्या तो नहीं होती है लेकिन उनके बाल इतने अधिक पतले होते है की उनसे बिलकुल भी अच्छा लुक नहीं आता है।

लाखो लोग इंटरनेट पर हेयर लॉस, Thinning Hair जैसी समस्याओं को सर्च करते है। यदि आपके बाल भी बहुत ख़राब हो रहे है और आप इनकी देखभाल अच्छे से करना चाहते है तो मिनोक्सिडिल इसके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

Rogaine, मिनोक्सिडिल ड्रग का एक ब्रांड नाम है। यह पुरुषों में बालों का झड़ना, गंजापन और महिलाओ में बालों का ना बढ़ना, पतले बाल आदि समस्याओं से निजात दिलाता है। इसका इस्तेमाल करना सरल है, आइये जाने How to Use Minoxidil.

How to Use Minoxidil: मिनोक्सिडिल (रोगेन) का प्रयोग कैसे करे?

How to Use Minoxidil

मिनोक्सिडिल को उपयोग करने के लिए उसके निर्देशों का पालन कर सकते है जो इस प्रकार होता है।

स्टेप बाय स्टेप जानिए विधि:-

स्टेप 1:

  • अपने बालोंं और सर को अच्छी तरह से धो लें।
  • उसके बाद तौलिये की मदद से या हेयर ड्रायर की मदद से बालों को सूखा ले।
  • आप मिनोक्सिडिल का इस्तेमाल नम बालों में कर सकते है।

स्टेप 2:

  • अपने हाथों को ठंडे पानी से धो ले और फिर सूखा ले।

स्टेप 3:

  • मिनोक्सिडिल दो तरीके से आते है। लिक्विड के रूप में महिलाओ और पुरुष दोनों के लिए और फोम के रूप में केवल पुरुषों के लिए
  • लिक्विड: लिक्विड वाले के साथ आपको एक एप्लीकेटर मिलेगा, इसे आप 1 ml तक भर ले।
  • फोम: कैन को उल्टा करके फोम को अपनी उंगलियों पर ले।

स्टेप 4:

  • अब जहाँ भी आपके बाल पतले हो रहे है और जहाँ बाल नहीं हैं वहा मिनोक्सिडिल लगाए।
  • ऊँगली से उस हिस्से को रब करे, बाद में बालों को धो ले।

स्टेप 5:

  • अब मिनोक्सिडिल को सूखने दे, कोई भी हेयर स्टाइल बनाने से पहले या हेयर जेल लगाने से पहले इसे कम से कम 25 मिनट रखे।
  • रात को सोने जाने से 2 घंटे पहले भी इसे लगाए।
  • रोज इसे सामान्यतः दो बार प्रयोग करते है। एक बार सुबह और एक बार शाम को।
  • इसके अलावा यदि आपको हेयर डॉक्टर ने अलग निर्देश दिए है तो उसे फॉलो करे।

यह बात भी जान ले:-

  • मिनोक्सिडिल बालोंं को गंजेपन से बचाने का परमानेंट सोल्युशन नहीं है। जब तक आप इसे लगाते रहेंगे तभी तक यह फायदे देगा और इसे हर रोज लगाना भी ज़रुरी है।
  • इसे आपको बताये गए क्वांटिटी अनुसार ही लगाना है। यदि आप जल्दी बालों को अच्छा करने के लिए ज्यादा लगाएंगे तो उससे कोई फायदा नहीं मिलेगा आप केवल प्रोडक्ट को वेस्ट ही करेंगे।
  • शुरुआत में आपके बाल गिरने लगेंगे, लेकिन घबराएं नहीं ऐसा केवल शुरुआत में ही होगा। आपके पुराने बाल की जगह नए बाल आएंगे।
  • आपको 4 महीने में ही रिजल्ट दिखने लगेगा, हो सकता है की इससे पहले भी दिखे। आपके जो नए बाल होंगे वो सॉफ्ट और शाइनी होंगे।
  • इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रुर ले। यदि आप पहले से ही कोई अन्य दवाओं का सेवन कर रहे है तो उसके बारे में भी अपने डॉक्टर को बताये ताकि वह आपको उसके अनुसार सही राय दे पाएंगे।
  • यदि आपको किसी चीज से एलर्जी की समस्या है तो इसके बारे में भी अपने डॉक्टर को बताये।
  • यदि इस दवा का उपयोग करने के बाद भी आपकी परिस्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आता है या फिर आपकी परिस्थिति ख़राब हो रही है तो आप दवा को बंद कर दे और अपने डॉक्टर को इस बारे में बताये।

किन्हें इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

मिनोक्सिडिल का उपयोग करने से कुछ दुष्प्रभाव भी सामने आ सकते है इसलिए उन लोगो को इसका उपयोग नहीं करना चाहिए जिसे निम्न समस्याएं होती है जैसे –

  • गर्भावस्था- गर्भावस्था के दौरान भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह माँ और शिशु दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • फुफ्फुसीय उच्च रक्तचाप- जिन लोगो को फुफ्फुसीय उच्च रक्तचाप की समस्या है उन्हें भी इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • कोरोनरी धमनी की समस्या – ऐसे लोगो जो इस बीमारी से पीड़ित है उन्हें भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मिनोक्सिडिल उनके लिए समस्या पैदा कर सकता है।
  • हार्ट फेलियर – हृदय सम्बंधित समस्या से पीड़ित लोगो को भी मिनोक्सिडिल के उपयोग से दूर रहना चाहिए।

उपरोक्त बीमारियों के अतिरिक्त अतिसंवेदनशीलता, गुर्दों की दुष्क्रिया, फीयोक्रोमोसाइटोमा आदि में भी इसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

मिनोक्सिडिल के दुष्प्रभाव

मिनोक्सिडिल के उपयोग से कुछ दुष्प्रभाव भी सामने आ सकते है। परन्तु यह नहीं बोला जा सकता है की हमेशा ही होते है। कुछ दुष्प्रभाव निम्न है।

  • हृदय गति में वृद्धि होना
  • सीने के दर्द की समस्या होना
  • सामयिक सिरदर्द की परेशानी
  • पेरिकार्डियल रिसाव होना
  • पेरीकार्डियम की सूजन
  • त्वचा पर लालिमा आना
  • असामान्य घबराहट का होना
  • स्तन में पीड़ा होना
  • जलन की समस्या
  • पेरिकार्डियल रिसाव
  • रक्त क्रिएटिनिन और यूरिया में वृद्धि
  • खुजली की समस्या
  • चेहरे पर बाल वृद्धि
  • बालोंं के झड़ने में एकाएक वृद्धि
  • बेहोशी, चक्कर आना
  • सिरदर्द
  • वजन का तेजी से बढ़ना

आदि समस्याएं कभी कभी सामने आ सकती है परन्तु यह हमेशा नहीं होता है।

उपरोक्त जानकारी को ध्यान में रखे और मिनोक्सिडिल दवा का सेवन ध्यान से करे। यदि आपको कोई समस्या हो रही है तो आप इस दवा का सेवन बंद कर दे और अपने डॉक्टर से संपर्क करे। साथ ही अपनी समस्याओं का पूरा विवरण बताये ताकि डॉक्टर आपके लिए सही उपचार बता सके।

नोट – मिनोक्सिडिल दवा का उपयोग करना गलत नहीं है। इसके दुष्परिणाम बहुत कम देखने को मिलते है परन्तु इसका उपयोग ध्यान पूर्वक करना चाहिए ताकि सही परिणाम मिल सके। पैकेट पर दिए गए निर्देशों को भी ध्यान पूर्वक पढ़े और उसी के अनुसार ही इस दवा को अपने सर पर लागू कर सकते है।

गंजेपन को दूर करने के लिए यह असरकारी दवा होती है। आप सुन्दर और आकर्षक बाल पा सकते है। इस दवा के द्वारा आप बालोंं के होने वाली कई समस्याओं से मुक्ति पा सकते है और अपने बालोंं को स्वस्थ्य बना सकते है।

Loading...

You may also like...