Green Tea Ke Fayde: बालो का झड़ना रोके और बाल खूबसूरत बनाये

क्या आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे है? आप कई हेयर टॉनिक का भी इस्तेमाल कर चुके है तब भी आपको मनलायक परिणाम नहीं मिल रहा है? तो आपको बालो के लिए हरी चाय के फायदे के बारे में जानना चाहिए|

हो सकता है की आप यह पहली बार यह सुन रहे होंगे की हरी चाय (ग्रीन टी) बालो के लिए फायदेमंद है| दरहसल ग्रीन टी इतनी फायदेमंद है की अच्छे स्वास्थ्य के साथ साथ त्वचा और बालो को भी कई लाभ पहुँचाती है|

हरी चाय से बालो का झड़ना रुकता है, बालो में शाइन आती है और बालो की ग्रोथ भी बढ़ने लगती है| और खास बात तो यह है की यह बिलकुल प्राकृतिक है|

यदि आप भी खूबसूरत एवं घने बालों की चाहत रखते है तो आज से ही ग्रीन टी का इस्तेमाल करना शुरु करदे| यह बालो को किस तरह फायदा पहुँचाती है, इसके लिए विस्तार से जानते है Green Tea Ke Fayde के बारे में|

Green Tea Ke Fayde: जाने बालो के लिए हरी चाय के फायदे

Green Tea for Hair Loss

तनाव एवं चिंता दूर करे

  • जिन लोगो को बहुत ज्यादा तनाव रहता है उन लोगो में बालों के झड़ने की समस्या अधिक देखी जाती है|
  • यदि आप रोज हरी चाय पीते है तो इससे आपका मन शांत और चिंता मुक्त रहता है|
  • इसलिए इसे पीने से बालो के झड़ने में कमी आती है|

एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

  • हम आपको बताना चाहते है की बाल झड़ने का कारण डैन्ड्रफ एवं सिर में होने वाली खुजली भी है|
  • ग्रीन टी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण इस समस्याओ से मुक्ति दिलाते है|

जरुरी तत्वों से भरपूर

  • हरी चाय के अर्क में कई महत्वपूर्ण यौगिक पाए जाते हैं जैसे कि कैरोटीनोड्स, टैकोफेरोल, जस्ता, क्रोमियम, एस्कॉर्बिक एसिड, सेलेनियम और मैंगनीज।
  • क्रोमियम और मैंगनीज को छोड़कर, अन्य सभी यौगिकों बालों के झड़ने से रोकने और बालो को बढ़ने में मदद करते है|

कोलेस्ट्रॉल कम करे

  • आप सोच रहे होंगे की आखिर बालो के झड़ने और कोलेस्ट्रॉल का क्या सम्बन्ध है|
  • हम आपको बतादे की DHT का लेवल बढ़ने से भी बाल झड़ने लगते है|
  • ग्रीन टी का सेवन करने से DHT और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है|
  • इसलिए इससे बालो का झड़ना भी कम होता है और बाल भी जड़ से मजबूत होते है|
  • कोलेस्ट्रॉल की वजह से महिलाओ में यह समस्या ज्यादा देखने में आती है इसलके लिए ग्रीन टी hair loss in women कारगर उपाय है।

विटामिन बी

  • ग्रीन टी में विटामिन बी (पैन्थेनोल) मौजूद होता है जो बालो का झड़ना दूर करने के साथ साथ दोमुंहे बालों की समस्या को भी दूर करता है|
  • यह आपके बालों को मुलायम बनाता है एवं बालों के फोलिकल को मजबूती देता है।
  • आप या तो ग्रीन टी का भी सेवन कर सकते है या फिर इससे बालो का धोना भी फायदा करता है|

बैक्टीरिया हटाए

  • अपने बालो को शैम्पू से धोने के साथ अपने शैम्पू में एक कप ग्रीन टी भी डालें और फिर बालो को अच्छी तरह से धो लें।
  • इससे आपके बालो में मौजूद फंगस और बैक्टीरिया दूर होंगे।
  • यह खासतौर पर बालो नुकसान पहुँचाते है।
  • जब आप ग्रीन टी से अपने बाल धोते है तो यह सब से आपके बालो को मुक्ति मिलती है।
  • अगर आप बैक्टीरिया का सही समय पर इलाज नहीं करते है तो यह आपके बालो को जड़ से कमजोर बना देते है।

बालो को बढ़ने में मदद करता है

  • कई विशेषज्ञों के अनुसार ग्रीन टी में कुछ ऐसे गुण पाए जाते है जिससे की बालो को बढ़ने में काफी मदद मिलती है।
  • ग्रीन टी में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट एपीगेलोकैटेचिन गेलेट (इजीएसजी) (Epigallocatechin Gallate) (EGCG) पाया जाता है।
  • यह एंटीऑक्सीडेंट बालो को झड़ने से रोकता है और उन्हें बढ़ने में मदद करता है।
  • ग्रीन टी का नियमित रूप से सेवन करने से बाल जल्द ही बढ़ते है और साथ में स्वस्थ भी रहते है।
  • ग्रीन टी Hair Loss Treatment for Women के लिए बेहतरीन उपाय है।

बालो का गिरना रोके

  • अगर आप भी अपने बालो का गिरना रोकना चाहते है तो आपको ग्रीन टी को हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल करना चाहिए।
  • ग्रीन टी का हेयर मास्क बनाने के लिए आपको एक अंडे और 2 से 3 चम्मच ग्रीन टी को लेना चाहिए।
  • इसके बाद ग्रीन टी में अंडे को मिला लें और एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने सर की स्कैल्प पर लगाए और सूखने का वेट करें।
  • जब सुख जाए तो ठन्डे पानी से धो लें। आपके बालो का गिरना धीरे धीरे कम हो जायेगा।

बालो को स्मूथ और चमकदार बनाए

  • आपको अपने बालो की खोई हुई चमक लौटाने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल अपने बालो पर करना चाहिए।
  • आपको अपने बालो को चमकदार और स्मूथ बनाने के लिए ग्रीन टी को उबालना चाहिए।
  • उसके बाद ठंडा करे और अपने बालो पर लगा ले।
  • थोड़ी देर बाद बालो को धो लें। आपके बाल प्राकृतिक रूप से सूंदर हो जायेंगे।
  • इसी के साथ यह आपके बालो के लिए एक बेहतरीन कंडीशनर का काम करेगा।
  • जिस से आपके बाल काफी सुन्दर दिखाई देने लगेंगे।

सर में ब्लड सर्कुलेशन सही रखता है

  • ग्रीन टी आपके सर में ब्लड सर्कुलेशन सही रखता है जिससे सही मात्रा में बालो को ऑक्सीजन मिलता है।
  • इससे यह बालो को बढ़ने के साथ साथ उन्हें जड़ो से पोषण प्रदान करता है।
  • ग्रीन टी एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है इस वजह से ब्लड सर्कुलेशन होने में आ रही प्रॉब्लम को दूर करता है।

Green Tea for Hair: ग्रीन टी को इस तरह से इस्तेमाल करें

ग्रीन टी कैप्सूल

  • अगर आपके पास बालो का ध्यान रखने के लिए अगर समय नहीं है तो आप ग्रीन टी के कैप्सूल का भी सेवन क्र सकते है।
  • यह आपकी बॉडी को वो सारे पोषण प्रदान करते है जो ग्रीन टी का सेवन करने से मिलते है।

ग्रीन टी को बालो पर लगाए

  • अगर आप बालो पर ग्रीन टी को लगा रहे है तो आपको 3 ग्रीन टी बैग को ½ लीटर पानी में मिलाना चाहिए।
  • कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए बैग्स को पानी में रखे रहने दे।
  • इसके बाद इसे अपने बालो की स्कैल्प पर लगा लें।
  • 10 मिनट तक लगे रहने दें और फिर बालो को ठन्डे पानी से धो लें
  • ऐसा कम से कम हफ्ते में 2 से 3 बार जरूर करें।

ऊपर इस लेख में आज हमने आपको बताया की आपको अपने झड़ते बालो के लिए ग्रीन टी का किस तरह से इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो। आप भी अपने बालो को बढ़ाने और गिरने से रोकने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते है।

Loading...

You may also like...