Biotin For Hair In Hindi: बालों का झड़ना रोककर उन्हें मजबूत बनाये

यदि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत जागरूक है तो आपने विटामिन बी काम्प्लेक्स के बारे में जरूर सुना होगा| लेकिन क्या आप एक इंडिविजुअल विटामिन बी जैसे की बायोटिन के फायदों के बारे में जानते है?

यह विटामिन बी काम्प्लेक्स समूह का एक हिस्सा है जो कोशिकाओं का विकास, फैटी एसिड का बनना और एमिनो एसिड तथा वसा के चयापचय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह पानी में घुलन शील विटामिन है| आपके शरीर को कुछ नुट्रिएंट्स को ऊर्जा में परिवर्तित करने के लिए इसकी जरुरत पड़ती है| यह स्वस्थ बालो, त्वचा और नाखुनो के लिए बहुत आव्यशक है|

वैसे तो बायोटिन की कमी मनुष्य में होती नहीं है, किन्तु यदि इसकी मात्रा शरीर को पूर्ण रूप से नहीं मिलती है तो इससे बालो का झड़ना, चेहरे पर लाल रेशेस आदि लक्षण दिखने लगते है| आज के लेख में हम आपको Biotin For Hair In Hindi बालों का झड़ना रोककर उन्हें मजबूत बनाये के बारे में जानकारी दे रहे है|

Biotin For Hair In Hindi: बायोटिन के आपके बालों के लिए फायदे

Biotin for Hair Loss

  • बायोटिन आपके बालों की ग्रोथ और उसकी देखभाल करने में मदद करता है|
  • जब भी आपके शरीर में बायोटिन की कमी हो जाती है तो आपके बालों के झड़ने की समस्याए बढ़ जाती है|
  • इस विटामिन की खुराक लेने से बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है।
  • यदि आपके शरीर में बायोटिन का स्तर सामान्य है, तब भी यदि आप अपने बालो को तेजी से बढ़ाना चाहते है तो बायोटिन सप्लीमेंट्स ले सकते है|
  • आपको बता दे की मार्किट में मिलने वाले कई सारे हेयर टॉनिक्स में बायोटिन मौजूद होता है|

बायोटिन के आहार स्रोत

यदि आप रासायनिक तरीके से बायोटिन का इस्तेमाल नहीं करना चाहते है तो आइये जानते है इसे लेने के प्राकृतिक तरीके:-

शाकाहारी स्त्रोत:

दूध, दही, टमाटर, गोभी, हरी सब्जियां, मशरूम, सोयाबीन, मूंगफली, दाल, सूखे मेवे, शकरकंदी, केला, अनाज आदि आदि|

माँसाहारी स्त्रोत:

सामन और टूना मछली, चिकन, अंडे आदि|

बालों के झड़ने के लिए कितना बायोटिन आवश्यक है?

  1. यदि आप बायोटिन को पिल्स या सप्लीमेंट्स के रूप में लेते है तो आपको इसकी सही मात्रा लेना आवयशक है|
  2. क्योंकि आपका शरीर खुद ब खुद पर्याप्त मात्रा में बायोटिन बना लेता है|
  3. इसलिए जब आप बाल झड़ने की समस्या से बचने के लिए इसकी खुराक ले रहे है तो इसे सही मात्रा में लेना जरुरी है|
  4. बालो को मजबूत बनाने के लिए इसका डोज़ का इस्तेमाल दो चीज़ पर निर्भर करता है पहला आपकी ऐज और दूसरा आपकी हेल्थ कंडीशन|
  5. आप किसी भी हेयर डॉक्टर से अपने लिए इसकी खुराक का सजेसन ले सकते है|

रोज आप बायोटिन का कितना सेवन कर सकते है?

  • 12 महीने से कम के बच्चों के लिए 6 माइक्रोग्राम
  • 1 से 3 साल के बीच के बच्चों के लिए 8 माइक्रोग्राम
  • 4 से 8 वर्ष के बीच बच्चों के लिए 12 माइक्रोग्राम
  • 9 से 13 वर्ष आयु वर्ग के लिए 20 एमसीजी
  • 14 से 18 तक की उम्र के लिए 25 एमसीजी
  • 18 साल से अधिक उम्र के वयस्कों के लिए 30 एमसीजी
Loading...

You may also like...