Curry Leaves For Hair: करी पत्ते की मदद से बालों को बनाए मजबूत और घने

चेहरा सुन्दर लगे उसके लिए बालों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बाल यदि सुन्दर, स्वस्थ्य और चमकदार है तो आप बहुत ही खूबसूरत दिखते हैं। साथ ही लोगो की निगाहें भी आप पर टिकी रहती हैं।

आप जब किसी पार्टी फंक्शन में किसी के सुन्दर और घने बालों को देखते हैं तो आपकी भी ये इच्छा ज़रूर की होंगी की काश मेरे बाल भी ऐसे हो ? हम में से अधिकांश महिलाएं ऐसा ही सोचती है।

बालों को सुन्दर बनाने के लिए ज़रुरी है उनका ख्याल रखना। पोषक आहार के साथ साथ बालों की सही देखभाल भी जरूरी होती है। तभी उनको स्वस्थ रखा जा सकता है।

बालों की देखभाल करने के लिए आप करी पत्ते का इस्तेमाल भी कर सकती है। Curry Patta बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यह बालों को स्वस्थ्य रखने के साथ साथ उन्हें घने और चमकदार भी बनाता है। जानते है Curry Leaves For Hair के बारे में विस्तार से।

Curry Leaves For Hair: जाने किस प्रकार है बालों के लिए फायदेमंद है करी पत्ता

Curry Leaves For Hair in Hindi

करी पत्ता

  • करी पत्ते को मीठी नीम के नाम से भी जाना जाता है। यह घरों में खाद्य पदार्थ को बनाने में काम आता है। खासकर इसके पत्तों से बघार लगाया जाता है। जो खाने के स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है।
  • विशेष कर इसके पत्तों का इस्तेमाल कढ़ी बनाने में ज्यादा किया जाता है।
  • करी की पत्तियों में खशबू होती है साथ ही इसके फूल सफ़ेद रंग के होते है।
  • इसके फल काले रंग के होते है। परन्तु करी के फूल और फलों का उपयोग नहीं किया जाता है। इसके पत्तों का उपयोग किया जाता है।

किस तरह है बालों के लिए लाभकारी

  • बालों को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। करी पत्ते में बहुतायत मात्रा में बीटा कैरोटीन और प्रोटीन पाया जाता है।
  • यह बालों को घना बनाने में मदद करता है साथ ही बालों को झड़ने से भी रोकता है। इसका उपयोग करने से नए बाल आने लगते है।
  • इसे खाने से भी लाभ मिलते है।

बालो को घना बनाने में मददकार: Curry Leaves for Hair Growth

करी पत्ता बालों को झड़ने से रोकता है जिससे बाल घने होते है। बालों के झड़ने से गंजापन की स्थिति आ सकती है इसके लिए करी पत्ते का इस्तेमाल करना अच्छा और फ़ायदेमंद होता है।

उपयोग विधि

  • बालों को घना बनाने के लिए 15 से 20 करी के पत्तों को ले लें और उसे अच्छी तरह से धो ले। साथ ही इसका पूरा पानी अच्छे से सूखा ले।
  • इसके बाद एक बर्तन में नारियल का तेल ले और उसे गर्म होने के लिए रख दे। तेल में करी के पत्तों को भी डाल दे।
  • इसे तब तक उबाले जब तक की करी पत्ते काले न पड़ जाए। इसके बाद तेल को ठंडा होने दे और फिर इसे छन्नी की मदद से छान ले और किसी बोतल में रख ले। नियमित रूप से इस तेल से अपने सर की मालिश करे।
  • बालों का झड़ना कम हो जायेगा।

बालों को मजबूती प्रदान करे

बालों की जड़ मजबूत नहीं होने से वह जल्दी गिरने लगते है। इसलिए बालों का मजबूत होना जरूरी होता है। करी के पत्तों का इस्तेमाल करके बालों को मज़बूती प्रदान की जा सकती है।

उपयोग विधि

  • इसके लिए कुछ करी के पत्तों को ले और उसे साफ कर ले। इन पत्तों को पीस ले। आपका लेप तैयार हो जायेगा।
  • इस लेप को अपने बालों की जड़ो में लगाए। कुछ देर रखने के बाद बालों को अच्छी तरह से धो ले। ऐसा करने से बाल मजबूत होते है।
  • आप चाहे तो करी के पत्तों को खा भी सकते है। यह भी बहुत फ़ायदेमंद होता है।

असमय सफ़ेद बालों को रोके

बहुत से लोग बालों के असमय सफ़ेद होने से परेशान रहते है। इसके लिए आप करी के पत्तों का उपयोग कर सकते है।

उपयोग विधि

  • इसके लिए आप करी पत्ते का पेस्ट बना ले और उसे हरी मेहँदी के साथ मिला ले।
  • यदि आप मेहंदी में आंवला पाउडर डालना चाहते है तो एक चम्मच आंवला पाउडर भी मिला सकते है।
  • इन सभी को चाय की पत्ती के पानी के साथ मिला ले। रात भर मेंहदी को भीगने दे।
  • फिर सुबह इसे अपने बालों पर लगाए। मेंहदी को कम से कम 2 घंटे तक के लिए रहने दे ताकि रंग अच्छे से चढ़ सके।
  • इसके बाद अपने बालों को साफ पानी से धो ले।
  • इसके बाद अगले दिन बालों को शेम्पू से धोये। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार करे।

डेंड्रफ को दूर करे

करी पत्ता बालों में होने वाले डेंड्रफ को भी दूर करने में सक्षम है।

उपयोग विधि

  • रुसी को दूर करने के लिए करी के पत्ते का तेल बना ले और उसमे निम्बू का रस मिला ले। फिर इस तेल को बालों पर हलके हाथों से लगाए।
  • बालों को धो ले। ऐसा करने से रुसी दूर हो जाएगी।
  • साथ ही आपके बाल भी मजबूत और चमकदार रहेंगे।

रूखे और बेजान बालों के लिए

रूखे और बेजान बालों के लिए भी करी पत्ता बहुत फ़ायदेमंद होता है।

उपयोग विधि

  • इसका उपयोग करने के लिए करी पत्ते के तेल में एलोवेरा जेल मिला ले या फिर आप दही भी मिला सकते है।
  • इस तेल को बालों पर लगाए और कुछ देर बाद बालों को धो लें। ऐसा करने से बाल मुलायम और चमकदार बन जाते है।

करी पत्ते के अन्य लाभ

करी पत्ता बालों के अतिरिक्त शरीर को अन्य फायदे भी प्रदान करता है जैसे

  • करी के पत्तों में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आँखों के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसका सेवन करने से आँखों की समस्याएं दूर हो जाती है। साथ ही रतौंधी भी नहीं होती है।
  • करी पत्ते का सेवन करने से हृदय भी स्वस्थ्य रहता है साथ ही कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी यह बहुत ही लाभकारी होता है।
  • करी पत्ते में फोलिक एसिड और आयरन भी उच्च मात्रा में होता है इसलिए इसका सेवन करने से खून की कमी भी नहीं होती है।
  • मधुमेह रोगी भी इसका सेवन कर सकते है यह उनके लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होती है। यह रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
  • लिवर को सुरक्षित रखने और सही ढंग से कार्य करने के लिए करी पत्ता बहुत मदद करता है इसलिए इसका सेवन करना लाभकारी होता है।

तो ये थे करी पत्ते से मिलने वाले लाभों की जानकारी। यह बालों के साथ साथ स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से भी बहुत लाभदायक होता है।

Loading...

You may also like...