Reetha Benefits For Hair: रीठा से बालों को घना, लम्बा और चमकदार बनाये

बालों को सुन्दर और स्वस्थ बनाने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। जो भी उपाय उन्हें पता चलते है वह सब अपना लेते है। आजकल तो बालों की देखभाल करना और भी ज़रुरी हो गया है क्योंकि बढ़ते प्रदूषण के कारण बालों को ज्यादा नुकसान भी पहुँचता है।

किसी भी पार्टी में जाने के लिए या फिर इंटरव्यू देने जाते वक्त भी बालों का सुन्दर दिखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह आपकी पर्सनालिटी को भी दर्शाता है। इसीलिए बालों पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरुरत पड़ती है।

प्राचीन समय से ही बालों को सुन्दर बनाने के लिए कई औषधियों का उपयोग किया जाता आ रहा है। जिसमे रीठा का उपयोग बालों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। Reetha for Hair बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमंद माना जाता है। आजकल तो बहुत से ऐसे शैम्पू भी आने लगे है जिसमे रीठा मिला होता है।

आप भी अपने बालों को सुंदर, घना और लंबा बनाना चाहते है तो रीठा का उपयोग कर सकते है। आइये आज के इस लेख में इसी रीठा के बालों के पोषण हेतु मिलने वाले फ़ायदों के बारे में जानते हैं। पढ़ें Reetha Benefits For Hair किस तरह से होता है फ़ायदेमंद।

Reetha Benefits For Hair: रीठा के फायदे आपके बालों के लिए हो सकते हैं अति लाभकारी

Soap Nut for Hair

क्या होता है रीठा?

  • रीठा एक ऐसा पेड़ है जो पूरे भारतवर्ष में मिलता है।
  • रीठा एक प्राकृतिक फल होता है जो बालों और उसकी जड़ों को पोषण देता है साथ ही उनकी कंडीशनिंग भी करता है।
  • Reetha का साबुन, शैम्पू और डिटर्जेन्ट जैसे उत्पाद बनाने में उपयोग किया जाता है।
  • इसके बेक्टेरियल-विरोधी और फंगल-विरोधी गुणों के कारण यह बालों के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्पाद माना जाता है।
  • यह पूरी तरह से प्राकृतिक होता है और इसका कोई भी हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है।

रीठा (Soap Nut) से बालो को मिलने वाले फायदे

  • बालों को चमकदार बनाने में रीठा मदद करता है। साथ ही यह बालों का झड़ना भी कम करता है। रीठा बालों को झड़ने से भी रोकने में मदद करता है साथ ही यह बालों को मज़बूती प्रदान करता है।
  • इसका नियमित रूप से उपयोग करने से बालों का झड़ना धीरे धीरे कम हो जाता है।और बाल घने होते है।
  • रीठा उलझे बालों की समस्या को दूर करता है जिससे बालों को संभालने में सहायता मिलती है।
  • यह रूसी और जड़ों के इन्फेक्शन को दूर कर के बालों के बढ़ने में सहायता करता है।
  • रीठा का नियमित उपयोग करने से बालों मे जू भी नहीं आती है।

बालों को मुलायम बनाये

बालों को मुलायम बनाने में भी रीठा बहुत ही लाभकारी होता है। यदि आप रीठा से बने शेम्पू का नियमित रूप से उपयोग करते है तो इससे बाल सिल्की और मुलायम होते है।

रीठा का शैम्पू कैसे बनाये

  • बाजार में Ritha आसानी से उपलब्ध रहता है। इसलिए आप इसे आराम से ख़रीद सकते है।
  • शैम्पू तैयार करने के लिए 10-12 रीठा लेकर इसके बीज को निकालें और उन्हें 3 कप पानी में भिगो दें।
  • इसमें कुछ सूखा आंवला या शिकाकाई भी मिला सकते है।
  • इसे आपको 8 से 9 घंटे भिगोने के लिए रखना है, आप चाहे तो इसे रात भर भिगो कर रख सकते है।
  • सुबह इस पानी को उबाल ले। इतना उबाले की एक कप पानी बच जाए।
  • फिर इसे ठंडा होने दे।
  • अब तीनो को मैश कर ले और छानकर एक बोतल में भर ले।
  • आपका शैम्पू तैयार है इसे आप बालों को धोने में उपयोग कर सकते है।

रीठा का कंडीशनर कैसे बनाये

  • कंडीशनर तैयार करने के लिए 10-12 रीठा लेकर इसके बीज को निकालें और उन्हें 3 कप पानी में भिगो दें।
  • आप चाहे तो रात भर के लिए इसे भिगो कर रख सकते है।
  • सुबह इस पानी को उबाल ले और फिर इसे ठंडा होने दे।
  • अब इसे मैश कर ले और छानकर एक बोतल में भर ले।
  • यह पानी एक कंडीशनर की तरह आपके बालों पर कार्य करेगा।
  • यह प्राकृतिक कंडीशनर, बालों को चमक देगा और बालों के झड़ने को भी नियंत्रित करेगा।

रीठा के अन्य अद्भुत और असरकारी फायदे

रीठा बालों के अतिरिक्त अन्य लाभ भी प्रदान करता है जैसे –

  • रीठा त्वचा के लिए भी फ़ायदेमंद होता है। रीठा में एंटी-एलर्जनिक तत्व होते हैं जो की स्किन की एलर्जी को होने से रोकते है। यदि त्वचा में खुजली की समस्या है तो यह भी रीठा की मदद से दूर हो जाता है।
  • साथ ही यदि त्वचा में सोराइसिस की समस्या है तो उसके लिए भी रीठा बहुत फ़ायदेमंद होता है। यह झाइयों का उपचार करने के लिए भी अच्छा होता है।
  • माइग्रेन, मिर्गी से रोगों के उपचार के लिए भी रीठा का उपयोग किया जा सकता है।
  • पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज और अपच को भी दूर करने के लिए रीठा लाभकारी होता है।
  • आँखों को स्वस्थ रखने में भी रीठा लाभकारी होता है। यदि रीठा के पानी से आँखों को धोया जाए तो ऐसा करने से आंखे अच्छी रहती है साथ ही आँखों की रौशनी भी बढ़ती है।
  • रीठा के रस को पीने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है। जिसके कारण हृदय से संबंधित बीमारियाँ नहीं होती है।
  • यदि किसी व्यक्ति को जोड़ों में दर्द हो रहा है तो रीठा की मदद से जोड़ों के दर्द को भी कम किया जा सकता है।
  • इसके अतिरिक्त यह मधुमेह रोगियों के लिए भी फ़ायदेमंद होता है। वह भी इसका इस्तेमाल कर मधुमेह रोग को नियंत्रित रख सकते है।
  • स्वास्थ्य संबंधित रोगों के उपचार के अतिरक्त रीठा का उपयोग आभूषणों की सफाई करने में भी किया जाता है। जिन गहनों की चमक चली जाती है उन्हें रीठा की मदद से साफ किया जाता है तो उनकी चमक वापस आ जाती है।
  • इसके अतिरिक्त रीठा का उपयोग कपड़े धोने के लिए भी किया जाता है। यह कपड़ों को साफ करने में मदद करता है।
  • बर्तन को धोने के लिए भी आप रीठा का उपयोग कर सकते है। इससे बर्तन बहुत अच्छे से साफ हो जाते है।

इस तरह आप बालों को तो रीठा से सुन्दर और खूबसूरत बना ही सकते है साथ ही रीठा का उपयोग अन्य कार्यो के लिए भी कर सकते है। Reetha Powder for Hair भी बालों के लिए फ़ायदेमंद होता है। एक रीठा आपके बहुत सारे कार्यो को पूरा कर सकता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे की रीठा आपके कितना काम का है। तो इसे भी अपने घर लाये और इसका इस्तेमाल कर इसके फ़ायदों का लाभ उठाये। रीठा से बालों के साथ साथ त्वचा और आँखों को भी स्वास्थ्य रख सकते है।

Loading...

You may also like...