Mistakes During Taking Bath: कही आप तो नहीं करते नहाते समय यह गलतियां

प्रतिदिन नहाना बहुत आवश्यक होता है। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही रोगों से भी दूर रहता है। रोज नहाने से शरीर की गन्दगी दूर हो जाती है जिस कारण हम खूबसूरत भी दिखने लगते है। कुछ लोग नहाने के लिए ठंडा पानी और कुछ लोग गर्म पानी पसंद करते है।

प्रतिदिन स्नान करने के बहुत से फायदे भी होते है जैसे की नहाने से आलस दूर हो जाता है और शरीर में स्फूर्ति आ जाती है। साथ ही आपका मन भी प्रफुल्लित रहता है।

इस तरह रोज नहाने से कई लाभ होते है। और नहाना कोई कठिन कार्य भी नहीं होता है। पर क्या आप जानते है की जाने अनजाने में हम कुछ ऐसी ग़लतियाँ कर देने से जो हमारे लिए नुकसानदायक होती है।

जी हाँ गलत तरीके से नहाने से भी नुकसान हो सकते है जानिए Mistakes During Taking Bath कौन कौन से होते है। ताकि आप उन ग़लतियों को करने से बच सकते है।

Mistakes During Taking Bath: नहाते समय ये गलतियां पड़ सकती है महंगी

Mistakes During Taking Bath

गंदे टॉवेल का उपयोग करना

  • गंदे टॉवेल का उपयोग करना भी आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
  • अक्सर लोग टॉवेल को बहुत दिनों तक धोते नहीं है या फिर हफ्ते में एक ही बार धोते है।
  • इस प्रकार की गलती होने पर टॉवल में बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते है।
  • इसलिए टॉवेल को उपयोग करने के बाद प्रतिदिन इसे धो कर धुप में अवश्य सुखाये।

लूफा का अधिक उपयोग करना

  • कुछ लोग नहाने के लिए लूफा का उपयोग करते है।
  • लूफा में भी बैक्टीरिया जल्दी पनप जाते है, जो बीमारियों का कारण बनते है।
  • इसलिए एक ही लूफा को ज्यादा लम्बे समय तक उपयोग में नहीं लेना चाहिए।
  • समय समय पर लूफा बदलते रहे।

नहाते समय बार बार साबुन का उपयोग करना

  • कुछ लोगो को ऐसा लगता है की एक बार से अधिक साबुन लगाने से गन्दगी और कीटाणु अच्छे से निकल जायेंगे।
  • आपको बता दे की यह धारणा रखना गलत होता है। क्योंकि ज्यादा साबुन का उपयोग करना त्वचा के लिए हानिकारक होता है।
  • साबुन के ज्यादा उपयोग से त्वचा रूखी और ड्राई भी हो जाती है।
  • साथ ही ज्यादा सुगन्धित साबुन का भी उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें केमिकल अधिक मात्रा में पाया जाता है।

नुकसान कर सकता है गर्म पानी से नहाना

  • गर्म पानी से नहाना किसको अच्छा नहीं लगता। जब थकान होती है तो गर्म पानी से नहाने से राहत मिलती है।
  • सर्दियों में अधिकतर लोग गर्म पानी से नहाते है।
  • आपको बता दे की अधिक गर्म पानी से नहाने से त्‍वचा की समस्‍याएं जैसे त्‍वचा में रूखापन, एक्जिमा व खुजली दूर हो सकती है।
  • क्लोरीन युक्त पानी भी सेहत के लिए नुकसान करता है।

रोज रोज फेस को स्क्रब करना

  • चेहरे की त्वचा हमारे शरीर की त्वचा की तुलना में 10 गुना अधिक नरम और पतली है।
  • इसलिए रोज रोज फेस पर स्क्रब न करे।
  • हफ्ते में केवल एक बार फेस पर स्क्रब करे वो भी केवल 5 मिनट तक।
  • साथ ही रोम छिद्रों को बंद करने के लिए बर्फ का उपयोग कर सकते है।
Loading...

You may also like...