Fitness Secrets of Indian Players: जानिए अपने पसंदीदा खिलाडियों के फिटनेस सीक्रेट्स

अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर हमें भी लगता है कि हमारी भी पर्सनालिटी उनके जैसी हो। हम भी उनके जैसे फिट दिखे। कुछ लोग तो उनके जैसे फिट रहने के लिए बहुत कुछ करते भी रहते है, पर इनमे से ज्यादातर लोग इस ख्वाहिश को पूरा नहीं कर पाते है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम उनके डेली रूटीन के बारे में पूर्ण रूप से नही जान पाते। वह क्या खाते है, क्या डाईट फॉलो करते है, कौन कौन से व्यायाम करते है और कितनी मेहनत के साथ यह मुकाम वो हासिल कर पाते है।

इसके बारे में हमें पूर्ण जानकारी नही होती है। किसी भी खिलाड़ी के लिए फिट रहना बहुत ही ज़रुरी होता है। क्योंकि खेल के अच्छे प्रदर्शन के लिए फिट रहने कि भूमिका अहम होती है।

यही कारण है की एक अच्छे खेल के साथ साथ वह खिलाड़ी आपका पसंदीदा खिलाड़ी भी बन जाता है। तो चलिए आज के लेख में हम जानते है Fitness Secrets of Indian Players.

Fitness Secrets of Indian Players: जाने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की डाइट और वर्कआउट

Fitness Secrets of Indian Players

साइना नेहवाल

  • बहुत से लोग इन्हें उनके अच्छे खेल प्रदर्शन और फिटनेस कि वजह से पसंद करते है।
  • वो आज दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक मानी जाती हैं।
  • पद्मश्री और राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार से भी साइना नेहवाल को नवाजा गया है।
  • अपनी मेहनत और फिटनेस के बारे में साइना का कहना है कि वो अपने खेल का अभ्यास दिन में कई बार करती हैं, साथ ही नियमित व्‍यायाम, योग और ध्यान भी लगाती हैं।
  • वह अपनी नियमित दिनचर्या और खान-पान पर भी विशेष ध्यान देती हैं।

विराट कोहली

  • आजकल तो विराट् कोहली लाखों लोगो कि पसंद बने हुए है।
  • खेल में होने की वजह से वो प्रतिदिन एक्सरसाइज करते है।
  • खाने में प्रोटीन से भरपूर हरी सब्जियों का बहुत उपयोग करते हैं।
  • इसके अतिरिक्त विराट कोहली शराब से काफी दूर रहते है। जो कि उनके शरीर को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने में विशेष भूमिका निभाते है।
  • यदि आपको शराब पीने की आदत है तो शराब छोड़ने के फायदे आप यहाँ देख सकते है।

सानिया मिर्जा

  • सानिया मिर्जा कई अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी है वह जितनी फिट है उतनी ही खूबसूरत भी है।
  • खुद को फिट रखने के लिये सानिया बहुत मेहनत करती है।
  • प्रतिदिन योगा करने के साथ साथ खाने में हरी सब्जियों के साथ पौष्टिक आहार का सेवन करना उनके नियम में शामिल है।
  • फलो के जूस को ज्यादा से ज्यादा पीना पसंद करती है।

विजेंदर सिंह

  • भारत को ओलंपिक में मुक्केबाज़ी में कई मेडल विजेंदर सिंह ने दिलाये है।
  • अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिये विजेंदर सिंह प्रतिदिन वर्क-आउट के पश्चात्, एक घंटा मेडिटेशन और योगा करते हैं।
  • अपने दिन की शुरूआत रनिंग और वेट ट्रेनिंग से करते है।
  • दिनभर की दिनचर्या को पूरा करने के बाद शरीर कुछ आराम चाहिए होता है इसलिए वो रात की नींद पूरी लेते है।

मैरी कॉम

  • सभी युवा वर्ग के लोग तीन बच्चों की मां होने के बाद भी मैरीकॉम के जज़्बे और लगन को देखकर उन्हें सलाम करते है।
  • अपने फिटनेस को बनाए रखने के लिए मैरीकॉम बहुत कड़ी मेहनत करती है।
  • वह नियमित रूप से अपने लिए समय निकालकर योगा और व्यायाम करती हैं साथ ही अपने खानपान का विशेष ध्यान रखती हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी

  • महेन्द्र सिंह धोनी को सभी लोग उनके हेलीकाप्टर शॉट के लिए जानते है।
  • महेन्द्र सिंह धोनी अपनी डाइट को लेकर काफी ज्यादा कॉन्शियस रहते है।
  • वे नाश्ते में दूध का सेवन तो जरूर करते है और इसी के साथ दलीया, किशमिश, बादाम और मिक्स फ्रूट जूस लेते है।
  • लंच में धोनी चिकन या दाल के साथ चार रोटी लेना पसंद करते है।
  • साथ ही मिक्स्ड वेजिटेबल सलाद और सौ ग्राम मिक्स्ड नट्स खाते है।
  • डिनर में धोनी चिकन सैंडविच खाते है।
  • इसके साथ बीच बीच में वे प्रोटीन शेक और नट्स खाते है।
  • धोनी पूरे दिन में कम से कम 5 लीटर दूध पीते है।  

मिल्खा सिंह

  • 80 साल से ऊपर मिल्खा सिंह को देख कर पता हीं नहीं चलता है की उनकी इतनी उम्र हो गई हैं, आखिर वो इतने फिट दिखते है।
  • उनमे आज भी काफी ज़ज़्बा देखने को मिलता है।
  • उन की इस फिटनेस का राज़ है की वे अपनी दिनचर्या में कभी कामो को समय पर करते है।
  • जैसे समय पर उठना और खाना खाना आदि।
  • अपने दिन कि शुरुआत सुबह कसरत से करते है और उसके बाद घंटो की दौड़ लगाते है।
  • साथ ही सुबह नाश्ते में अंडे और दूध का सेवन अवश्य करते है।
  • मिल्खा सिंह ने अपने लिए मिलिट्री की तरह नियम बनाये रखे की किस तरह का पौष्टिक भोजन खाना है आदि।
  • इस तरह से मिल्खा सिंह अपने आप को स्वस्थ और फिट रखते है।

सुशील कुमार

  • सुशील कुमार, इन्होने ओलंपिक में दो बार भारत को मैडल दिलाया है।
  • सुशील कुमार पूरी तरह से शाकाहारी डाइट को ही फॉलो करते है।
  • सुशील कुमार अपने आप को फिट रखने के लिए काफी व्यायाम करते है और साथ ही दिन की शुरुआत ही एक्सरसाइज से करते है।
  • साथ ही अपने दिन के खाने और रात के खाने में संतुलित आहार का भी सेवन करते है।
  • सुशील कुमार दिन में 150 से 200 ग्राम तक मक्खन का सेवन भी जरूर करते है।
  • गर्मियों से समय में कसरत करते समय ग्लूकोज भी जरूर लेते है।
  • नियमित रूप से नाश्ते में दूध का सेवन भी जरूर करते है और साथ ही शाम को भी दूध का सेवन करते है।
  • कसरत के अलावा हफ्ते के 3 दिन फुटबॉल, बॉस्केटबॉल, वॉलिबॉल या हैंडबॉल खेलते है।

इस ऊपर दिए लेख में आज अापने जाना भारत के कुछ मशहूर खिलाड़ियों के बारे में। जो अपने आप को फिट रखने के लिए किस तरह की डाइट लेना पसंद करते है। आप भी अपने पसंदीदा खिलाडी की डाइट को फॉलो करे और उनकी तरह फिट हो जाए।

Loading...

You may also like...