लजीज और स्वादिष्ट होली के पकवान बनाने की विधियां

हमारे देश में त्योहारो का बहुत महत्व होता है। हर एक त्योहार धूम धाम के साथ मनाया जाता है। हर मौसम के साथ कई त्योहार आते है। वैसे ही गर्मी की शुरुआत में होली का पर्व आता है। इसे हम लोग रंगो का त्योहार भी बोलते है। इस पर्व को मुख्यतः दो दिन मनाया जाता है।

पहले दिन होलिका दहन किया जाता है। वही दूसरे दिन धुलंडी के दिन रंगो से होली खेली जाती है और गीत गाये जाते है। इस दिन चारो और मौज मस्ती का माहौल होता है। होली एक ऐसा त्योहार है जिसमे चारो और दोस्ती और भाईचारा दिखाई देता है। लोग अपनी पुरानी दुश्मनी भूलकर रंगो की मौज मस्ती में खो जाते है।

इस दिन रंगो से खेलने के साथ साथ पकवानो का भी अपना अलग मज़ा होता है। होली खेलकर जब सबको भूख लगती है तो पकवानो का स्वाद और दोगुना हो जाता है। त्योहारो के समय बनने वाले लज्जेदार व्यंजनो की खुशबु अपने आप ही लोगों के मूह में पानी ला देती है। वैसे तो होली का खास व्यंजन गुजिया है लेकिन इसके अतिरिक्त और भी कई व्यंजन बनाए जाते है। आइए जानते है होली के पकवान बनाने की विधियां।

 

होली के पकवान – त्योहार के लिए कुछ खास

Holi Recipes in Hindi

होली के दिन का बच्चो से लेकर बडो तक सभी को इंतजार रहता है। इस दिन दोस्तो और परिवार वालो के साथ रंग खेलना और पकवानो का लुफ्ट उठाने का आनंद ही कुछ ओर होता है। आप भी इस खास दिन के लिए पकवान तैयार करने का सोच रहे होंगे। तो हम आपको बता दे कि इस दिन कई तरह के पकवान बनाये जाते है। जिनमे गुजिया, कचोरी, पूरन पोली, श्रीखंड, ठंडाई, लस्सी, मालपुआ, खीर, लड्डू आदि शामिल है।

हम आपको इनको बनाने की विधि बता रहे है। आप खुद ही चुन लीजिए आपको इस होली पर क्या बनाना है। तो आइए जाने होली स्पेशल डिश रेसिपी और इस खास मौके को इन पकवानो के साथ बनाए जयकेदार।

 

स्वादिष्ट गुजिया

हमारे यहाँ दीवाली और होली जैसे त्योहारो पर गुजिया अक्सर बनाई जाती है। इसको बनाने के लिए पहले तो भरवान तैयार किया जाता है और उसके बाद मैदे की पूरी में भरकर इसे फ्राइ किया जाता है।

 

गुजिया में भरने के लिए मिश्रण:

  • 1 कप कद्दूकश किया हुआ सूखा नारियल
  • 250 ग्राम मावा और खोया
  • 250 ग्राम पीसी शक्कर, 7-8 इलाइची का पाउडर
  • 20 से 25 बारीक कटे हुए काजू और बादाम
  • 2 बड़े चम्मच चीरोंजी, 50 ग्राम किशमिश
  • गुजिया का आटा बनाने के लिए मिश्रण:
  • 500 ग्राम मैदा, 100 ग्राम घी (मोयन के लिए), घी या तेल तलने के लिए

 

बनाने की विधि:

गुजिया का भरमा बनाने के लिए सबसे पहले भारी तले की कड़ाई में मावे को हल्का ब्राउन होने तक भुनिए और फिर एक बर्तन में निकाल लीजिए। फिर उसे ठंडा होने दे और ठंडा होने पर मावा, चीनी, इलायची पाउडर, सूखा नारियल, चीरोंजी को अच्छी तरह से मिला लीजिए। लीजिये आपका मिश्रण तैयार हो गया।

अब गुजिया बनाने के लिए मैदे को किसी बर्तन में छान ले। फिर पिघले घी को आटे में डालकर अच्छी तरह से मिलाइए। गुनगुने पानी की सहायता से आटा गूँध ले और आधे घंटे के लिए गीला कपड़ा ढककर रख दीजिए।

आधे घंटे के बाद आटे को अच्छे से वापिस गूँधे और मुलायम कीजिए। इस आटे की छोटी-छोटी लोइया बना लीजिए। लोइयो को गीले कपड़े से ढककर रखिए।

अब एक-एक लोई को पूरी के आकर का बेलिए लेकिन इसका आकर थोड़ा छोटा रखिए। अब इस पूरी को साँचे के उपर रखिए। फिर एक-देड़ चम्मच मिश्रण पूरी के उपर डालिए। अब सांचे को हल्का दबाइए,  जिससे गुजिया पैक हो जाए। सांचे के बाहर अतिरिक्त निकला हुआ आटा निकाल दीजिए।

सांचे को खोलकर गुजिया निकाल कर एक प्लेट में रख दे। अब एक-एक करके सारी लोइयो की गुजिया बनाकर तैयार कर ले।

गुजियो को तलने के लिए कढ़ाई में तेल या घी डालकर गरम करे। गरम घी में 4-5 गुजिया एक साथ डाले और सुनहरे होने तक पलट पलट कर तले। सारी गुजिया इसी तरह तल ले और ठंडी होने दे। ठंडी होने के बाद इस डब्बे में रख दे। अब होली पर जब भी मेहमान आए उन्हे स्वादिष्ट गुजिया परोसे।

 

मुँह में पानी लाने वाली रसमलाई

होली स्वीट्स रेसिपीस में रसमलाई का नाम भी शामिल है। यह मिठाई भी हर किसी को पसंद आती है। यह मिठाई भारत के अलावा बांग्लादेश में भी खाई जाती है। आइए जानते है इसे बनाने की विधि-

 

सामग्री:

  • 250 ग्राम पनीर या छेना
  • 2 लिटर दूध, 1 किलो चीनी, थोड़ा सा केसर
  • 50 ग्राम कटे हुए पिस्टे और पतले कटे हुए बादाम

 

बनाने की विधि:

सबसे पहले तो पनीर को अच्छी तरह मसल ले। फिर इसमें 2 चम्मच मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाए।

फिर इस मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बनाकर हल्के हाथो से दबाए और अलग कर दे।

250 ग्राम चीनी ले और इसमे 500 मिलीलीटर पानी डालकर हल्की चाशनी बना ले। इस चाशनी में गोले डाले और तेज आँच पर आठ मिनिट तक के लिए पका ले।

अब दूध को उबालकर गाड़ा कर ले और इसमे चीनी और केसर मिलाए। चीनी पूरी तरह से घुल जाने पर इसे आँच से उतार ले और अच्छी तरह से ठंडा होने के लिए छोड़ दे।

इसमे चाशनी में रखे हुए गोले डाले दे। सजाने के लिए बादाम और पिस्ता का इस्तेमाल करे। अब इसे फ्रीज़ में रख दे और अपने परिवार या मेहमान को ठंडा ठंडा परोसे।

 

गुलाब जामुन

होली पर आप गुलाब जामुन परोसकर भी सबको खुश कर सकते है। गुलाब जामुन आप रेडीमेट भी मंगवा सकते है और घर पर भी बना सकते है।
Holi Special Dishes Recipes in Hindi

गरमागरम कचोरी

चटनी के साथ गरमा गरम कचोरी किसी भी त्योहार का स्वाद बढ़ा सकती है। आप आलू या दाल से बनी कोई भी कचोरी बना सकते है।आइए जानते है आलू कचोरी बनाने की विधि –

 

  • कचोरी के आटे के लिए सामग्री:-
  • तीन कटोरी मैदा या आटा (300 ग्राम)
  • 1 छोटी कटोरी रवा (100 ग्राम)
  • स्वादानुसार नमक, 1 चौथाई चम्मच खाने का सोडा, 2 चम्मच तेल
  • आलू की सब्जी बनाने के लिए –
  • 5 से 6 आलू, 2 कटी हुई हरी मिर्च, 1 चम्मच तेल, आधा चम्मच नमक
  • ½ आद्रक कद्दूकश किया हुआ, आधा चम्मच अमचूर
  • थोड़ा सा गरम मसाला, कचोरी तलने के लिए तेल

 

विधि:

ऊपर दी गयी सामग्री के अनुसार आप चार लोगो के लिए कचौरिया बना सकते है। सबसे पहले तो आलू को कुकर में पकाने के लिए रख दे। जब तक आलू पकते है तब कचोरी के आटे को तैयार कर लेना चाहिए।

आटा तैयार करने के लिए सबसे पहले तो मैदा और सूजी को एक बर्तन में छान लीजिए। इसमे नमक और बेकिंग पाउडर डाले और मोयन के लिए तेल भी डाले। हाथो से इन सभी को अच्छे से मिला लीजिए।

चपाती के लिए जैसा आटा गुँधा जाता है, वैसा नरम आटा गूंध ले और ढककर आधे घंटे के लिए रख दीजिए।

इतनी देर में आलू पक जाते है। आलू को निकाल कर छान लीजिए। फिर इससे बारीक तोड़ लीजिए। एक कड़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करे। उसमे जीरा भुने, जीरा होने के बाद उसमे हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, नमक और आलू को डाल ले। और चम्मच की मदद से हिलाते हुए आलू को अच्छे से भुन ले।

गुंधे हुए आटे से थोड़ा सा आटा ले। अब इस आटे को अपनी हथेली पर रखे और उंगलियो की सहायता से बढ़ाइए।

सब्जी भरने के लिए उसे हल्के हाथो से थोड़ा गहरा करे और एक चम्मच आलू का मिश्रण उस पर रख दे। अब उंगलियो की सहायता से चारों तरफ से आटे को उठाकर मिलाइए और दबाकर बंद कर दे।

बंद कचोरी को हथेली पर रखिए और दूसरी हथेली की मदद से चपटा कर दे। फिर रोटी बनाने वाले चकले पर रखकर चपटा कर बड़ा लीजिए। सारी कचोरिया आपको इसी तरह तैयार करनी है।

अब इन्हे तलने के लिए कढ़ाई में तेल गरम कीजिए। गरम तेल में कचोरिया डालकर मीडियम आंच पर तले। दोनो तरफ से भूरा रंग आने तक टालना है। अब प्लेट में नेप्किन पेपर रखे और कचोरियो को निकालकर प्लेट में रखिए। इस पूरी प्रक्रिया में आपको लगभग 50 मिनिट लगेगा। इन गरमागरम कचोरियो को मीठी चटनी के साथ सर्व करे।

ऊपर आपने जानी Holi Recipes in Hindi. बस इस होली के मौके पर यहाँ दिए गये पकवानो को ट्राइ कीजिए और सबका दिल जीत लीजिए। इन पकवानो को न केवल बच्चे बल्कि बढ़े भी खूब पसंद करते है।

Loading...

You may also like...