How to Make Homemade Moisturizer: घर पर बनाएं मॉइश्चराइज़र और त्वचा का रखें ख्याल

कुछ लोगो को लगता है की मानसून के मौसम में मॉइश्चराइजर की जरुरत नहीं होती है क्योंकि इस मौसम में त्वचा पहले ही चिपचिपी होती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। यदि त्वचा की देखभाल करनी है तो मौसम चाहे कैसा भी हो, आपको मौसम के मुताबिक मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।

मानसून के मौसम में भी त्वचा नमी खो देती है, ऐसे में अच्छे मॉइश्चराइजर के इस्तेमाल से त्वचा को नमी मिलती है और उसका ग्लो नहीं जाता। इसके अलावा इससे झुर्रिया भी खत्म होती है।

आपको Face Moisturizer का इस्तेमाल करना है, लेकिन मालूम हो कि इस मौसम में सर्दी व गर्मी की तुलना में हलका मॉइश्चराइजर लगाना होता है।आप मार्केट से भी मॉइश्चराइजर खरीद सकते है। लेकिंन उनमे प्रेज़रवेटिव होता है जो हर त्वचा को सूट नहीं करता और नुकसान पहुँचाता है और तो और इनके दाम भी बहुत ज्यादा होते है।

तो क्यों न घर में ही मॉइश्चराइजर बना लिया जाये। आज हम आपको बता रहे है How to Make Homemade Moisturizer जिससे आपकी त्वचा मुलायम और खिली खिली रहेगी।

How to Make Homemade Moisturizer: इन तरीको से अपने घर पर बनाये मॉइश्चराइज़र

How to Make Homemade Moisturizer:

नेचुरल मॉइश्चराइज़र: Best Natural Face Moisturizer

शहद

  • शहद से बेहतरीन मॉइश्चराइज़र आपको मिल ही नहीं सकता क्योंकि यह एक नहीं तीन तीन फायदे देता है।
  • शहद से त्वचा को नमी मिलती है।
  • यह Natural Moisturizer एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है इसलिए इससे चेहरे का रंग निखरता है
  • इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण चेहरे की झाइयां हटाते है और त्वचा को रिपेयर करते है।
  • प्रयोग के लिए अपनी ज़रूरत के हिसाब से शहद लें और अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा ले। जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।
  • मॉइश्चराइज़र कैसे लगाए, यह आप यहाँ जान सकते है।

ग्लीसरीन और गुलाब जल

  • यह उन लोगो के लिए बहुत अच्छा है जिनकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी होती है।
  • इस मॉइश्चराइज़र को बनाने के लिए 2 चम्मच ग्लीसरीन और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को मॉइशचराइजर की तरह प्रयोग करें।
  • यह Natural Moisturize बनाने में बहुत आसान है।

स्ट्राबेरी, दही और नींबू

  • यदि आपको अपनी त्वचा को मुलायम बनाने के साथ साथ उसमे चमक और लालिमा भी लाना हो तो यह पैक सबसे बेहतर है।
  • इसे बनाने के लिए कुछ स्ट्राबेरीज़ लें और इसे पूरी तरह मैश कर ले।
  • इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • लगभग 30 मिनट के आसपास आधे घंटे फ्रिज में रख दें और फिर चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें।

बादाम तेल

  • 1 चम्मच बादाम का तेल ले, उसमे आधा चम्मच गुलाब जल मिलाये।
  • आप चाहे तो उसमे हल्दी भी मिला सकते है। इस मिश्रण से सर्कुलर मोशन में 5 मिनट मालिश करे।
  • 15 से 20 मिनट तक रखने के बाद में इसे गुनगुने पानी से धो ले।
  • यह मॉइशचराइजर तकरीबन हर तरह कि त्वचा को सूट करता हैं। इसे Natural Face Moisturizer के रूप में बहुत अच्छा माना जाता है।

मोम से बनाये मॉस्चराइजर

  • मोम एक बहुत ही अच्छा प्राकृतिक मॉस्चराइजर होता है। मोम त्वचा में नमी को बरक़रार रखता है साथ ही त्वचा को बहुत ही सॉफ्ट बना देता है।
  • इसका उपयोग करने के लिए सबसे पहले मोम का टुकड़ा ले ले और ध्यान रखें की इसके लिए आप हमेशा सफ़ेद रंग की मोम का ही उपयोग करें ।
  • मोम को एक कटोरी में ले लें और उसे गैस पर धीमी आंच पर पिघला ले। मोम जब तरल अवस्था में आ जाये तो उसे गैस से उतार कर उसे तेल और निम्बू की कुछ बुँदे मिला ले।
  • आप चाहे तो उसमे ग्लिसरीन भी मिला सकते है। इस मिश्रण को ठंडा होने दे।
  • ठंडा होने के बाद मोम जम जायेगा और एक बहुत ही सॉफ्ट मॉस्चराइजर बन जायेगा। जिसे आप अपनी त्वचा पर लगा सकते है।

अंडा और दही

  • अंडा भी स्किन को स्वस्थ्य रखने के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • साथ ही दही भी स्किन को सॉफ्ट रखने के लिए लाभकारी होती है। इसलिए यदि दोनों को त्वचा पर लगाया जाये तो स्किन में चमक आ जाती है।
  • इसका उपयोग करने के लिए अंडे का सफ़ेद भाग ले लें और उसमे दही, शहद और निम्बू का रस मिला लें।
  • इसे त्वचा पर लगाए और 15 मिनट के लिए वैसे ही रहने दे। इसके बाद साफ पानी से इसे धो लें। इससे त्वचा में नमी के साथ साथ चमक भी आती है।

एवोकेडो आयल

  • एवोकेडो आयल भी त्वचा के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • यह त्वचा को मॉश्चाराइज करता है। इसके लिए राइस का लोशन बेस ले लें और उस बेस में एवोकेडो आयल व गुलाब जल की कुछ बूंदो को मिला ले।
  • इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें और ठंढा हो जाने के बाद इसका इस्तेमाल करे।

उपरोक्त Homemade Moisturizer को आप घर में बना सकते है और उनका इस्तेमाल कर सकते है। यह त्वचा के लिए लाभकारी होते है। इसके अतिरिक्त अन्य मॉस्चराइजर को भी आप घर पर बना सकते है जैसे –

  1. आप केला का भी मॉस्चराइजर बना सकते है।
  2. इसके अतिरिक्त संतरे के रस में जैतून का तेल मिला कर भी उसे त्वचा पर लगाया जा सकता है।
  3. जैतून के तेल में तिल को मिला कर भी मॉस्चराइजर बनाया जा सकता है। यह भी त्वचा में नमी लाता है।
  4. आप ग्लिसरीन और शहद को मिला कर भी उसका मॉइश्चराइजर तैयार कर सकते है यह भी बहुत असरकारक होता है। साथ भी यह त्वचा को नमी देने के साथ त्वचा को साफ भी करता है।
  5. जैतून के तेल में एक खीरा और एक चम्मच निम्बू का रस मिला लें और इसे फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दे। फिर इसका इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। आप इसका इस्तेमाल नियमित रूप से कर सकते है।

इस तरह घर में ही कई तरह से मॉस्चराइजर को आप बना सकती है और इसका इस्तेमाल करने से त्वचा स्वस्थ्य रहती है साथ ही इनसे कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम, निखरी और चमक दारबनी रहती है।

नोट – कुछ लोगो की त्वचा बहुत ही सेंसिटिव होती है जो की कुछ भी लगाने से प्रभावित हो जाती है। इसलिए यदि आपको भी आपके स्किन पर उपरोक्त मॉस्चराइजर लगाने से किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो आप इसका उपयोग ना करे।

Loading...

You may also like...