Mustard Oil for Teeth Whitening: दांतों का पीलापन दूर कर उन्हें चमकदार बनाये

मुस्कुराता हुआ चेहरा हर किसी को अपनी और आकर्षित करता है| लेकिन आपकी मुस्कान को आकर्षित दिखाने में जो चीज़ अहम् भूमिका निभाती है वो है आपके दांत|

यदि आपके दांत खूबसूरत दीखते है तो इससे आपकी पर्सनालिटी पर चार चाँद लग जाते है| दांत हमारे सूरत को अच्छा दिखाने में बहुत मददगार है|

लेकिन कई कारणों से दांत पिले हो जाते है जैसे दूषित खानपान, अधिक चाय या कॉफी का सेवन व दांतों की ठीक से  साफ़ सफाई ना करना| इसके अलावा बढती उम्र व वंशानुगत कारणों से भी दांत पिले होते है|

इन पिले दांतो के पीछे आपको कई बार शर्मिंदा होना पढता है| यदि आपके साथ भी कुछ ऐसे समस्या है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको Mustard Oil for Teeth Whitening के बारे में बता रहे है जो दांतो को सफ़ेद बनाने में मदद करता है|

Mustard Oil for Teeth Whitening: सफेद दांत पाने के लिए प्रभावी नुस्खा

Mustard Oil for Teeth Whitening

दांत सफ़ेद बनाने के लिए सरसो तेल कैसे इस्तेमाल करे?

सरसो तेल और नमक

  • सरसों के तेल से अपने दांतो को चमकदार बनाने के लिए आपको चाहिए 2 चम्म्च सरसों का तेल और 1 चम्मच नमक |
  • सरसों तेल और नमक का मिश्रण आपके दांतों का पीलापन दूर करने के अलावा दांतों से संबंधित अन्य समस्या भी दूर करता है|
  • आपने जो मिश्रण बनाया है उसे 10 मिनट तक हल्के हाथों से दांतों की मालिश करें और फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करे|

सरसो तेल और बेकिंग सोडा

  • आप सरसों के तेल में बेकिंग सोडा मिलाकर भी अपने दांतों को साफ कर सकते है|
  • प्रयोग के लिए रोज सुबह सरसों के तेल में बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाएं|
  • इस मिश्रण को ब्रश पर डालकर इससे दातुन करे|
  • इसे प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखेगा|

सरसो तेल और हल्दी

  • सरसो के तेल में हल्दी मिलाने पर आपको इसका दोगुना फायदा मिलेगा|
  • हल्दी एक बहुत ही प्रचलित हर्ब है जिसका इस्तेमाल खाने में तो किया जाता है साथ ही दवाओं में भी इसका प्रयोग होता है|
  • प्रयोग के लिए एक चम्मच सरसो तेल ले और उसमे आधा चम्मच हल्दी का पाउडर मिलाये|
  • फिर इस पेस्ट को अपने दांतो और उसके आसपास के हिस्सों पर रगड़े|
  • यह आपके दांतो के लिए जादू की तरह काम करता है|
  • जब आप इसे रोज इस्तेमाल करेंगे तो देखेंगे की आपके दांत कितने सफ़ेद हो गए है|

अन्य टिप्स इन्हे भी जानिए:-

  1. बहुत मीठा और संसाधित खाद्य पदार्थों से बचें|
  2. नियमित रूप से ब्रश करे।
  3. दांतो में दर्द के मामले में अपने दंत चिकित्सक से परामर्श करें|
  4. बिस्तर पर जाने से पहले अपने दांतों को साफ करें|
  5. साल में दो बार दांतो की जांच करने से आपके दांतों को अच्छी स्थिति में रखने में मदद मिलती है|
Loading...

You may also like...