Tooth Pain Home Remedy in Hindi: दांतो के दर्द से छुट्टी दिलाए ये घरेलु उपाय

अनहैल्थी लाइफ के चलते कई लोग अपने दांतो के दर्द से काफी ज्यादा परेशान रहते है। पहले तो लोग अपने दांतो के दर्द को इग्नोर कर देते है लेकिन जब यह दर्द बढ़ जाता है और असहनीय हो जाता है तो डॉक्टर के पास जाते है।

दांतों में दर्द अक्सर कैविटी और पायरिया की वजह से होता है लेकिन कभी कभार यह दर्द दूसरी चीज़ो का सेवन करने से भी होता है। दांतो के दर्द में कभी कभी दांतो में चीस चलने जैसी समस्या भी सामने आती है।

यह अक्सर तब होता है जब हम कुछ खाते है और उस खाने के कुछ टुकड़े हमारे दांतो में या फिर मसूड़ों में रह जाते है। खासकर ऐसा मीठा खाने के कारण होता है और आगे चलकर यह दांतो की समस्या उत्पन्न करता है।

इसके अलावा अगर ठीक से नियमित ब्रश ना किया जाये तो भी दांतों के दर्द की समस्या भविष्य में उत्पन्न हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो हम आपको कुछ घरेलु उपचार की जानकारी दे रहे है जानिए Tooth Pain Home Remedy in Hindi.

Tooth Pain Home Remedy in Hindi: दांतो के दर्द से राहत पाने के लिए जाने घरेलु उपाय

Tooth Pain Home Remedy in Hindi

ग्रीन टी

  • वैसे तो सभी लोगों को यह पता है कि ग्रीन टी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।
  • ग्रीन टी को लीव्ज कूल माना जाता है जो टैनिन एसिड, कैटेचिन, फ्लोरल आदि से युक्त होता है।
  • इन तत्वों से दांत मजबूत बनते है और स्वस्थ रहते है।
  • अगर आपको दांत में दर्द है तो आप ग्रीन टी की जगह ग्रीन टी के 3 से 4 पत्तो को पांच मिनट तक के लिए चबाएं।
  • इससे आपके दांतो का दर्द जल्दी ही दूर होगा।
  • ऐसा दिन में 4 से 5 बारे करे दांतो के दर्द में जल्द ही आराम मिलेगा।

खीरे का सेवन

  • खीरा ठंडी तासीर का होता है जिसके इस्तेमाल से दांत के दर्द से जल्द ही राहत मिलती है।
  • यह मसूड़े में आई सूजन में भी फायदेमंद साबित होता है।
  • दांतो की सेहत के लिए आपको खीरे को काटकर खूब चबाना चाहिए।
  • साथ ही इसमें थोड़ा नमक डालकर भी चबा सकते है।
  • इससे दांतो के दर्द में राहत मिलेगी और यह बॉडी सॉलिड फ़ूड की कमी की पूर्ति भी करेगा।  
  • इसमें मिलाया हुआ नमक, दर्द में आपको आराम देगा।
  • अगर खीरा फ्रिज में रखा है तो उसे सामान्य तापमान पर ठंडा होने दे उसके बाद सेवन करें।
  • Tooth Pain Relief के लिए आपको ये उपचार जरूर करना चाहिए।

लहसुन का इस्तेमाल

  • अगर आपको दांतो के दर्द से राहत चाहिए तो लहसुन का उपचार काफी फायदेमंद माना जाता है।
  • इसमें प्रकृतिक रूप से एंटीबिओटिक्स के गुण होते है।
  • लहसुन में मौजूद दूसरे औषधीय गुण बैक्टीरियल इन्फेक्शन से आपको बचाते है।
  • दांतो का दर्द से राहत के लिए आपको लहसुन के पाउडर में थोड़ा नमक मिक्स कर दर्द वाली जगह पर लगाना चाहिए।
  • इस प्रक्रिया को आप दिन में 4 से 5 बार दोहराइए फायदा मिलेगा।
  • इसके अलावा आप लहसुन की फ्रेश कलियों को भी चबा सकते है।

लौंग का इस्तेमाल

  • लौंग में औषधीय गुण पाए जाते है, जो कीटाणुओं से लड़ने में मदद करते है।
  • इसलिए आज कल सभी टूथपेस्ट में लौंग का भी प्रयोग किया जाने लगा है।
  • वैसे दांतो के दर्द में सबसे अहम कारण बैक्टीरिया होते है उसे ख़त्म करने के लिए लौंग का इस्तेमाल सबसे अच्छा होता है।
  • लौंग को उस दांत के पास रखें जिसमे दर्द हो रहा है।
  • लेकिन लौंग अपना असर धीरे धीरे दिखाता है तो इस उपाय को थोड़े लम्बे समय तक के लिए करें।

प्याज का इस्तेमाल

  • लहसुन की तरह प्याज भी दांतो के दर्द से राहत दिलाता है।
  • जो लोग नियमित रूप से कच्चे प्याज का सेवन करते है उन्हें दांतो के दर्द की शिकायत नहीं रहती है।
  • प्याज में भी कई औषधीय गुण पाए जाते है जो दांतो के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते है।
  • दांतो के दर्द में आप प्याज के टुकड़े को दर्द वाली जगह पर रखे या प्याज को चबाए।
  • दर्द में जल्द ही आराम मिलेगा।

आलू का इस्तेमाल

  • आलू में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व होते है।
  • इसलिए आप दांतो के दर्द में भी आलू का इस्तेमाल कर सकते है।
  • आपको आलू को छोटे पीस में काटकर कच्चा ही चबाना चाहिए।
  • साथ ही आपको आलू चबाने से पहले इस पर हल्का नमक छिड़क कर सेवन करना चाहिए।
  • इससे दांतो का दर्द तुरंत ही ख़त्म हो जाएगा।
  • Toothache Remedy में आलू का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होगा।

बेकिंग सोडा भी जरुरी

  • यह तो आप भी जानते होंगे कि बेकिंग सोडा का इस्तेमाल स्किन और बालों के लिए अच्छा होता है।
  • साथ ही यह दांतो के दर्द के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
  • बेकिंग सोडे को इस्तेमाल करने के लिए पहले आप एक कॉटन बॉल लें।
  • उसको पानी में निचोड़ लें और फिर उस पर बेकिंग सोडा छिड़के।
  • अब इसे दर्द वाले हिस्से पर घुमाएं और इसके बाद गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर कुल्ला करें।
  • इससे आपके दांतो का दर्द कम हो जाएगा। यह Home Remedies for Tooth Pain के लिए काफी असरदायक है।

लोबान का इस्तेमाल

  • लोबान में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेंटरी तत्व मौजूद होते है।
  • ये तत्व दांतो के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते है और दांतो के दर्द से छुट्कारा दिलाते है।
  • इसके लिए एक कप पानी में थोड़ा लोबान पाउडर डालकर उबालें।
  • ठंडा होने पर इस पानी से कुल्ला करें।
  • इसे दिन में कम से कम 4-5 बार करें दर्द से जल्द ही राहत मिलेगी।

अमरुद की पत्तियों का सेवन

  • अमरुद के पेड़ की ताज़ी पत्तियों का सेवन भी दांतो के दर्द में लाभकारी होता है।
  • अमरुद की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते है जो आपको दांतो के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते है।
  • अमरुद की कुछ पत्तियों को पानी में उबालें और उसमें हल्का नमक डालकर कुल्ला करें।
  • दांतो के दर्द में जल्द ही लाभ मिलेगा।

दांतों में दर्द के कई कारण हो सकते है लेकिन अधिकतर देखा गया है कि जर्म्स या बैक्टीरिया की वजह से अक्सर दांतों में दर्द रहता है। इस दर्द की छुट्टी करने के लिए ऊपर बताए गए घरेलु उपचार को जरूर आजमाएं। परन्तु अगर इसके बाद भी दर्द में आराम ना मिले तो किसी दन्त चिकित्सक की सहायता अवश्य लें।

Loading...

You may also like...