Sweet Potato Health Benefits: डायबिटीज व् कैंसर से बचने के लिए शकरकंद खाएं

स्वीट पोटैटो जिसे हिंदी में शकरकंद के नाम से जानते है। यह स्वाद में थोड़ा मीठा होता है इसलिए इसका नाम स्वीट पोटैटो रखा गया है। दिखने में यह सामान्य आलू से अलग होता है।

शकरकंद की कई प्रकार की किस्मे आती है और इसकी सभी किस्मे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। स्वीट पोटैटो में जो लाल रंग वाले आलू आते है उनका गुदा सूखा और मीठा होता है। जबकी जो सफ़ेद और पीले रंग के शकरकंद होता है उनका गुदा मीठा होने के साथ – साथ रस भरा भी होता है।

लाल और नारंगी रंग के शकरकंद ज्यादा खुशबूदार होते है उन्हें उबालने के बाद इसमें से काफी अच्छी खुशबु आती है क्योकि इसमें बीटा कैरोटीन होता है। इसके अलावा भी इसमें कई प्रकार के विटामिन होते है जो शरीर को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होते है।

आज हम आपको बता रहे कि किस तरह से स्वीट पोटैटो आपके लिए फायदेमंद है और कैसे यह आपको सेहतमंद बनाये रखता है। तो इस लेख में पढ़े Sweet Potato Health Benefits.

Sweet Potato Health Benefits: जानिए शकरकंद का सेवन कैसे बचता है बीमारियों से

Sweet Potato Health Benefits

अस्थमा की बीमारी में फायदेमंद

  • शकरकंद में मौजूद बीटा कैरोटीन अस्थमा के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके अलावा गाजर और शिमला मिर्च में भी बीटा कैरोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
  • इसका सेवन करने से सेवन श्वासनली फेफड़े और नाक में जमे कफ से भी राहत मिलती है। जिस कारण अस्थमा रोगियों को लाभ होता है।
  • स्वीट पोटैटो में मौजूद ये गुण उसके सुगंधित तत्वों के कारण होते है।

डायबिटीज में फायदेमंद

  • आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि Sweet Potato डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण दवा है।
  • वैसे तो डायबिटीज के रोगियों को मीठा बहुत कम मात्रा में खाना होता है, लेकिन आप मीठे आलू का सेवन कर सकते है।
  • दरअसल इसमें प्राकृतिक शुगर होती है इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
  • इसे खाने से ब्लड शुगर का लेवल सामान्य बना रहता है और साथ ही यह इन्सुलिन के कार्य में भी मदद करता है।
  • डायबिटीज के मरीजों को स्वीट पोटैटो का सेवन कार्बोहायड्रेट युक्त भोजन की जगह पर करना चाहिए। इससे फायदा होगा।

ब्रोंकाइटिस (Bronchitis) में पहुँचाए लाभ

  • Shakarkandi में मौजूद विटामिन सी, आयरन और दूसरे पौषक तत्व ब्रोंकाइटिस में काफी लाभ पहुंचाते है।
  • दरअसल शकरकंद तासीर में गर्म होता है इसलिए यह शरीर को गर्म रखने में काफी हद तक सक्षम है।
  • स्वीट पोटैटो का सेवन इसके प्राकृतिक मिठास और अन्य तत्वों से बॉडी के टेम्प्रेचर को प्रभावित करता है।
  • जैसा की आप जानते है की स्वीट पोटैटो फेफड़ो में से जमा कफ को हटाता है और इसी के साथ ब्रोंकाइटिस की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में कारगार होता है।

अर्थराइटिस (Arthritis) की समस्या में लाभदायक

  • विटामिन बी काम्प्लेक्स, जिंक, मैग्नीशियम और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में स्वीट पोटैटो में पाए जाते है।
  • ये सभी तत्व गठिया (अर्थराइटिस) की समस्या में इलाज के लिए काफी महत्वपूर्ण होते है।
  • गठिया (अर्थराइटिस) में होने वाले दर्द से राहत के लिए आपको स्वीट पोटैटो को पानी में उबालना चाहिए।
  • इसके बाद इस पानी को अपने दर्द के स्थान पर लगाने से दर्द से राहत मिलती है।

सूजन कम करे

  • सामान्य आलू की तरह मीठे आलू में भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो आपकी सूजन की समस्या को कम करते है।
  • वैसे दोनों ही प्रकार के आलू एक ही परिवार के सदस्य नहीं है। इसलिए समान आलू की तुलना में स्वीट पोटैटो ज्यादा फायदेमंद होते है।
  • स्वीट पोटैटो में बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और मैग्नीशियम होता है जो की सूजन को कम करने में सहायक होते है।
  • इन ही तत्वों के कारण यह बॉडी में आंतरिक और बाहरी सूजन को कम करने में सक्षम होता है।

पाचन शक्ति बढ़ाये

  • समान्य आलू के मुकाबले में शकरकंद में ज्यादा फाइबर मौजूद होता है और साथ ही यह मैग्नीशियम का भी अच्छा स्त्रोत है।
  • इस वजह से यह खाना काफी अच्छी तरह से पचा लेता है।
  • यह खाना पचाने के लिए एक बहुत ही अच्छा खाघ पदार्थ है।
  • यह पेट की आंतो और पेट के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
  • स्वीट पोटैटो काफी अच्छी तरह से पच जाते है और साथ ही यह बाकि पाचन क्रिया को भी स्वस्थ रखने में सहायक होते है।

इम्युनिटी बढ़ाए

  • बॉडी में इम्युनिटी सिस्टम होता है जो हमे कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है।
  • शकरकंद में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी काम्प्लेक्स, आयरन और फास्फोरस मिलता है।
  • ये सभी तत्व इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार होते है और साथ ही इसमें पाए जाने वाला बीटा कैरोटीन भी इम्युनिटी को सुधारता है।
  • जो आपको कई तरह की बीमारी से बचाने में सक्षम है।

कैंसर से बचाये

  • शकरकंद के साथ साथ इसके पत्ते भी बहुत लाभकारी होते है।
  • इसके पत्तों में गंगोलीओसीड नाम का तत्व होता है जो एंटी कार्सिनोजेन (anticarcinogenic) होता है जो शरीर को कैंसर से बचने में सहायक होता है।
  • यह सबसे ज्यादा बृहदान्त्र, आंतो, और किडनी के कैंसर में फायदेमंद होता है इसी के साथ यह अन्य आंतरिक अंगो को भी काफी फायदा पहुंचाता है।

पेट के अल्सर से मुक्ति दिलाये

  • शकरकंदी में मौजूद विटामिन बी काम्प्लेक्स, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, पोटैशियम, और कैल्शियम पेट के अल्सर में भी काफी ज्यादा असरकारी होते है। साथ ही यह पेट और आंतो को भी फायदा पहुंचते है।
  • इसी के साथ आपको दूसरी पेट की समस्याओ में राहत मिलती है जैसे एसिडिटी और कब्ज।
  • स्वीट पोटैटो में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण अल्सर में आ रही सूजन और दर्द से राहत दिलाने में काफी सक्षम होते है।

यहाँ हमने आपको Sweet Potato Benefits के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह आपको कौन कौन सी बीमारियों से बचाते है। तो इस लेख में बताये गए सभी फायदों को ध्यान रखे और स्वीट पोटैटो का सेवन करके स्वस्थ रहे।

Loading...

You may also like...