Home Remedies for Strong Teeth – इन घरेलू उपायों से पाएं मजबूत दांत

दांत चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने और भोजन को चबाने लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते है। यदि आपके दांत मजबूत है तो आसानी से भोजन को अच्छी तरह से चबा सकते है।

कुछ लोगो के दांत कमजोर होते है जिसके कारण वह हिलने लगते है और अधिक दबाव पड़ने पर टूट भी जाते है। जिसके कारण लोगो को खाना खाने में परेशानी आती है।

ज्यादातर लोगो के दांत उम्र बढ़ने के साथ साथ कमजोर होते जाते है। परन्तु यदि दांतो की सही देखभाल नहीं की जाए तो यह किसी भी उम्र में कमजोर हो सकते है।

दांतों को मजबूत रखना आवश्यक होता है ताकि दांतो को स्वस्थ्य रखा जा सके। तो चलिए जानते है कुछ Home Remedies for Strong Teeth के बारे में।

Home Remedies for Strong Teeth: दांतों को मजबूत बनाते हैं ये 8 नुस्खे

Home Remedies for Strong Teeth

ग्रीन टी

  • ग्रीन टी के सेवन से दांतो को मजबूत रखा जा सकता है।
  • ग्रीन टी में प्राकृतिक फ्लोराइड, पॉलीफेनोल और कैटेचिन होते है जो की बैक्टीरिया को नष्ट कर सकते हैं क्योंकि यह बैक्टीरिया दांत को कमजोर और मसूड़े के रोग का कारण बनते हैं।
  • साथ ही ग्रीन टी साँस की बदबू को भी रोकती है।

हल्दी

  • हल्दी में जीवाणु-रोधी गुण होते हैं जो मसूड़ों को स्वस्थ और दांत को जीवाणु संक्रमण से मुक्त रखने में मदद करते हैं।
  • इसका उपयोग करने के लिए हल्दी पाउडर का ¼ चम्मच ले और उसे थोड़े से पानी के साथ पेस्ट बना ले।
  • इस पेस्ट से कुछ हफ्तों तक दांतो पर ब्रश करे।

साइट्रिक फल

  • नींबू, संतरा और स्ट्रॉबेरी आदि फलों में साइट्रिक एसिड होता है जो की मसूड़ों को साफ करके मुंह की बदबू को रोकने में सहायक होता है।
  • यदि प्रतिदिन भोजन के बाद एक हफ्ते तक संतरा खाते है तो इससे दांतों में मज़बूती आती हैं।

जामुन

  • जामुन के उपयोग से भी दांत मजबूत होते है।
  • जामुन का उपयोग करने के लिए जामुन की छाल को जलाकर अथवा पीसकर चूर्ण बना लें।
  • इस चूर्ण में सेंधा नमक व काली मिर्च मिलाकर इसका मंजन करें, इससे दांत मजबूत हो जाएंगे।

मूंगफली और बादाम

  • मूंगफली और बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
  • यदि आप मूंगफली को अच्छी तरह से चबाकर खाते है तो इससे दांत व मसूड़े मजबूत होते है।
  • बादाम का उपयोग करने के लिए बादाम के छिलकों को जलाकर सेंधा नमक मिलाकर उसका मंजन करे, इससे हिलते हुए दांत भी जम जाते है।

सेब

  • सेब को छिलके सहित खाने से ज्यादा लार बनती है। जिसके कारण दांतों को सुरक्षा और मज़बूती मिलती है।
  • सेब में पायी जाने वाली खटास दांतों को रक्षा प्रदान करती है।

अमरूद के पत्ते

  • उत्कृष्ट एंटीप्लाक, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट एजेंट के रूप में, अमरूद के पत्ते मजबूत दांतों और मसूड़ों को बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • यह आपकी सांस को ताज़ा और साफ रखने में भी मदद करते हैं।
  • इसके उपयोग के लिए अमरूद की पत्तियों को पीस कर टूथपेस्ट के रूप में अपने दांतों पर ब्रश करे।
Loading...

You may also like...