Kiwi Face Pack: त्वचा को कोमल, स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए इस्तेमाल करें कीवी फेसपैक

Kiwi Fruit का आकर्षक रंग और इसका लाजवाब स्वाद लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसका इस्तेमाल केक या अन्य डेसर्ट को सजाने में भी किया जाता है। आप इस फल का सेवन ऐसे भी कर सकते है।

यह फल मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने आदि में बहुत फ़ायदेमंद है इसलिए इस फल की लोकप्रियता बहुत बढ़ी है। लेकिन क्या आप जानते है यह फल आपकी त्वचा को भी बहुत फायदे देता है?

Kiwi में अच्छी मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ई, मिनरल्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसलिए इसके सेवन से इम्युनिटी सिस्टम अच्छा होता है और आपके चेहरे पर अपने आप चमक आने लग जाती है।

कीवी में मौजूद एंटी एजिंग गुणों के चलते इसे फेस मास्क की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Kiwi Face Pack लगाने से हमारी त्वचा पुनर्जीवित हो जाती है और स्वस्थ तथा कोमल बनती है। आइये जानते है की कीवी का फेसपैक कैसे बनता है और इसे कैसे लगाते है।

Kiwi Face Pack: त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिए फ़ायदेमंद होता है कीवी फेसपैक

Kiwi Face Pack

कीवी फल से बनायें फेसपैक: Kiwi Fruit Face Mask

कीवी का फेस मास्क स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता है इसके लिए जानते है आप किस तरह से कीवी का इस्तेमाल कर सकते है।

कीवी और एवोकाडो: Kiwi Mask

  • यह हरे रंग के दोनों फल स्वास्थ्य और त्वचा दोनों को बहुत फायदा पहुँचाते है।
  • इनका पैक बनाने के लिए कीवी और एवोकाडो को मेश करें और इनका स्मूथ और क्रीमी पेस्ट बना ले।
  • इस पेस्ट को कम से कम 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें।
  • इससे मुरझाये चेहरे पर चमक आ जाती है।

कीवी और दही

  • कीवी और एवोकाडो पैक की तरह, कीवी और दही का पैक भी चेहरे पर चमक लाने के लिए बहुत अच्छा है।
  • इसका पैक बनाने के लिए एक कीवी लें और उसे मैश कर ले, मैश करने के बाद इसे दही में मिक्स कर ले।
  • आप चाहे तो इस पेस्ट में थोड़ा सा गुलाब जल भी डाल सकती है।
  • इस दही वाले पेस्ट को आधे घंटे के लिए लगाए और बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

कीवी और स्ट्रॉबेरी

  • जिन लोगो की त्वचा तैलीय है उनके लिए कीवी और स्ट्रॉबेरी से बना पैक फ़ायदेमंद होता है।
  • इसे बनाने के लिए आप कीवी और स्ट्रॉबेरी की बीज अलग करके बाकी के फल को ग्राइंडर की मदद से मिक्स कर ले।
  • अच्छे से चेहरा धोकर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए। लगभग आधे घंटे तक इसे रखे।
  • चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। यह पैक आपके चेहरे पर एक्सफोलेटर की तरह काम करता है।

कीवी और ऑलिव ऑयल

  • जिन लोगो की त्वचा बहुत रूखी होती है उनके लिए Kiwi Beauty Benefits भी है। इसके लिए वो कीवी के साथ ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते है।
  • दरअसल कीवी का जूस और ऑलिव ऑयल मिलकर एक टोनर की तरह काम करता है, इससे आपकी त्वचा टोन होती है।
  • इस्तेमाल के लिए इसके जूस को आपको टोनर की तरह ही लगाना है। 15 मिनट तक इसे रखे फिर चेहरा धो ले।

कीवी और निम्बू

  • कीवी और निम्बू भी स्किन के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होती है और इसके द्वारा बनाया गया फेस पैक चेहरे को साफ रखने में भी मदद करता है।
  • इसके इस्तेमाल के लिए कीवी का पल्प निकाल ले और उस पल्प में निम्बू का रस मिला कर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए।
  • कुछ देर के लिए इसे ऐसा ही रहने दे फिर साफ पानी से चेहरे को धो ले।
  • ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो आता है साथ ही चेहरा भी साफ लगने लगता है।

कीवी के साथ केला व दही का मिश्रण

  • उपरोक्त तीनों चीजों का मिश्रण भी स्किन के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर होने वाली गन्दगी दूर हो जाती है साथ ही चेहरे की रंगत भी बढ़ जाती है।
  • इसके इस्तेमाल के लिए कीवी का पल्प निकाल ले और उसमे केले का गुदा मिला ले। इसके बाद इस मिश्रण में दही को भी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले।
  • इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगा ले और कुछ देर के लिए सूखने दे। फिर चेहरे को पानी से धो लें।

कीवी और चन्दन

  • कीवी के साथ साथ चन्दन भी स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यह त्वचा को ठंढक प्रदान करता है साथ ही दाग धब्बे भी दूर करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए कीवी के पल्प में चन्दन के पाउडर को मिला ले।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगा ले। कुछ देर के लिए इसे सूखने दे। चेहरा जब अच्छे से सुख जाए तो पानी से धो ले। ऐसा करने से चेहरे में निखार आता है साथ ही चेहरा चमक उठता है।

कीवी के अन्य पैक

  • उपरोक्त पैक के अतिरिक्त भी कीवी को आप कई तरह से इस्तेमाल कर फेस पैक बना सकते है जैसे की कीवी के रस में ऑलिव आयल का इस्तेमाल करके भी फेस मास्क बनाया जाता है जो चेहरे के लिए अच्छा होता है।
  • साथ ही आप कीवी में शहद को मिलाकर भी इसका फेस पैक बना सकते है, यह भी बहुत ही असरकारी होता है।
  • कीवी को अंगूर के साथ इस्तेमाल करके भी इसका फेस पैक बनाया जा सकता है। यह एजिंग को कम करने में मदद करता है। इसलिए यह चेहरे के लिए अच्छा होता है।

इस तरह आप कीवी को कई अन्य चीजों के साथ मिलकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते है। कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में मदद करते है साथ ही यह चेहरे पर निखार भी लाने में मदद करते है। आपको जवान बने रहने के लिए Kiwi Fruit Face Mask का इस्तेमाल करना अच्छा हो सकता है।

उपरोक्त फेस पैक को आप नियमित रूप से लगाए तभी आपको इसके असर का सही पता चल सकेगा साथ ही आपको परिणाम भी अच्छे मिलेंगे। यह पैक नुकसान नहीं करते है। लेकिन यदि आपको इन्हे लगाने से कुछ समस्या आ रही है तो इन्हे लगाना बंद कर दे। स्किन के सेंसिटिव होने से आपको समस्या हो सकती है। साथ ही आप इसके इस्तेमाल के लिए अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते है।

Loading...

You may also like...