Pedicure For Men: पुरुषों के लिए भी जरूरी है पेडीक्योर, जाने इसके फायदे

आपके पैर दिन भर कितना कुछ सहन करते है। इसलिए पैरो की देखभाल बहुत ज़रुरी है। इसकी बेहतर देखभाल के लिए पेडीक्योर एक अच्छा विकल्प है।

यह ना केवल आपके पैरो की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि आपके पैरो को सुकून भी पहुंचाता है। यही वजह की आजकल केवल महिलाये ही नहीं पुरुष भी पेडीक्योर करवाने लगे है।

और ऐसा हो भी क्यों न पुरुषों में भी पर्सनल ग्रूमिंग के लिए चेहरे के साथ साथ अन्य बॉडी पार्ट्स का ध्यान देना ज़रुरी है। और स्वछता के लिए यह ज़रुरी भी है।

यदि आप भी पुरुष है और पेडीक्योर करवाने का सोच रहे है, किंतु कंफ्यूज है की इसे करवाना चाहिए या नहीं तो आज के लेख Pedicure For Men में पढ़िए, इससे आपके सारे कन्फूशन दूर हो जायेंगे।

Pedicure For Men in Hindi: पुरुषों के ग्रूमिंग के लिए जरुरी

Pedicure for Men in Hindi

क्या पुरुषों को पेडीक्योर करना चाहिए?

  • ऐसा कही नहीं लिखा गया है की पेडीक्योर केवल महिलाओं के लिए बना है?
  • पुरुषों को भी इसका उपयोग करना चाहिए, क्योंकि इसे करने के बहुत सारे लाभ मिलते है।
  • आपको बता दें की पेडीक्योर करने से पैरो और नाखूनों की अच्छी सफाई होती है, जिससे हम स्वच्छ दिखाई देते है।
  • आज के समय में खुद को प्रेजेंटेबल बनाना केवल महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी ज़रुरी है।
  • पेडीक्योर जितना महिलाओ के पैर को सुंदर बनाते है उतना ही पुरुषों के पैरो को भी बन सकते हैं ।
  • यह पैरो की सुंदरता बढ़ाने के साथ साथ पैरो से डेड स्किन को भी हटाता है।
  • पैरो के सेल्स को एक्टिव करता है और पैरों को आराम प्रदान करता है।
  • पैरो की देखभाल पुरुषों को भी करनी चाहिए, ऐसा वे खुद से नहीं कर सकते हैं इसलिए वे सैलून जा कर पेडीक्योर करवा सकते है।

क्या पुरुषों के लिए यह ज़रुरी है?

  • पेडीक्योर केवल आपके पैरो को सुन्दर नहीं बनाता है, बल्कि इससे आपके पैर स्वच्छ भी रहते है।
  • जैसा की हम जानते है शरीर को स्वच्छ रखना, आपकी त्वचा की सेहत के लिए अच्छा होता है, तो हां नियमित रूप से पुरुषों को पेडीक्योर करवाते रहना चाहिए।
  • अगर पुरुष नियमित रूप से पेडीक्योर नहीं करवा सकते है तो उन्हें कम से कम 4 महीनों में एक बार पेडीक्योर करवा लेना चाहिए।
  • यह पैरो पर से डेड सेल्स के साथ साथ डेड स्किन को भी निकालने में मदद करता है।
  • पुरुषों को पेडीक्योर करवाने से कई प्रकार के फायदे होते है, जिससे उन्हें रिलैक्स फील होता है।

पुरुषों के लिए पेडीक्योर के फायदे

नाखून रहते हैं अच्छे

  • पुरुष अपने नाखूनों को ठीक से साफ़ नहीं रखते हैं, साथ ही वे या तो नाखूनों को ज्यादा काट देते है, या फिर ठीक से नहीं काटते है।
  • इसलिए पुरुषों में नाखूनों का काला पड़ जाना एक सामान्य बात होती है।
  • कभी कभी यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है इसलिए पुरुषों को दो महीने में एक बार पेडीक्योर ज़रूर करवा लेना चाहिए।

मिलता है पैरो के दर्द से आराम

  • महिलायें सैलून जाती रहती है इसलिए उन्हें पेडीक्योर के बारे में पता होता है, लेकिन पुरुषों को इस बारे में नहीं पता होता है।
  • दरअसल पेडीक्योर करवाते वक्त आपके पैरो को गरम पानी में डुबाया जाता है और पैरो की मालिश की जाती है।
  • इसमें जिन तेलों का इस्तेमाल किया जाता है उससे आपकी मांसपेशियों को आराम प्राप्त होता है और आप अच्छा महसूस करते हैं।

फ्लोटर्स में भी दिखते है पैर अच्छे

  • पुरुष घंटो तक आईने के सामने अपनी हेयर स्टाइल को तो अच्छा बनाते रहते है, लेकिन कभी अपने पैरो पर ध्यान नहीं देते है।
  • जिससे फ्लोटर्स में उनके पैर अच्छे नहीं दिखते हैं । इसलिए पुरुष पेडीक्योर के जरिये अपने पैरो को अच्छी देखभाल कर सकते है।

पैरो की गन्दी स्मेल से मिलती है राहत

  • महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को ज्यादा समय के लिए जूते पहने रहना पड़ता है जिससे उनके पैरों में ज्यादा पसीना आता है।
  • ऐसे में पैरों में बैक्टीरिया उत्पन्न होते है और इससे बचने के लिए पेडीक्योर एक बेस्ट ऑप्शन होता है।
  • पेडीक्योर आपको आपके पैरो से आने वाली स्मेल से भी छुटकारा दिलाता है।
  • पेडीक्योर करवाने से पैर में उत्पन्न बैक्टीरिया भी ख़त्म हो जाते है और साथ ही यह पैरो के लिए काफी फ़ायदेमंद साबित होता है।

फटी ऐड़ियो से भी दिलाता है छुटकारा

  • अगर आपको लगता है की सिर्फ महिलाओं को ही फटी ऐड़ियो की समस्या होती है तो आप गलत है।
  • यह समस्या लड़कों को भी होती है और इससे लड़कों को भी दर्द होता है।
  • फटी ऐड़ियो (crack heels) से राहत पाने के लिए आपको नियमित रूप से पेडीक्योर करवाना चाहिए।
  • फटी ऐड़ियो की समस्या ज्यादातर कठोर स्किन पर होती है और यह अंदरूनी सेल्स को मॉइस्चराइज़ होने से रोकती है।
  • पेडीक्योर करवाने से अंदरूनी सेल्स भी मॉइस्चराइज़ हो जाते है और साथ ही यह पैरो को कोमल बनाने में भी मदद करता है।
  • पेडीक्योर सिर्फ उस समय के लिए ही ऐड़ियो को आराम नहीं देता है बल्कि लम्बे समय के लिए फटी ऐड़ियो की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

पैरो की स्क्रब्बिंग

  • पेडीक्योर करवाने से पैरो के नीचे की सफाई के साथ साथ डेड सेल निकल जाते है।
  • साथ ही जब पेडीक्योर में पैरो की मसाज होती है तो उससे पैरो को आराम मिलता है और पैरो की गंदगी भी दूर हो जाती है।
  • स्क्रब्बिंग से पैरो की डेड स्किन अपने आप ही निकल जाती है और पैर खूबसूरत बनते है।

क्यूटिकल्स साफ़ होते है

  • हाथ के नाख़ून की ही तरह पैरो के नाख़ून में भी क्यूटिकल्स होते है।
  • पेडीक्योर की मदद से आप अपने पैर की क्यूटिकल्स को साफ़ करवा सकते है जिससे की आपके पैरो के नाख़ून काफी ज्यादा सुंदर दिखेंगे।
  • यह आपके पैरो के नाख़ून के आस पास के बैक्टीरिया को भी हटा देता है।

इस लेख में अपने पढ़ा पुरुषो को क्यों पेडीक्योर की मदद लेनी चाहिए। तो आप भी ऊपर दिए इस लेख के की तरह पेडीक्योर के फ़ायदों का ध्यान रखे और अपने पैरो को अच्छा रखने के लिए नियमित रूप से पेडीक्योर करवाए।

Loading...

You may also like...