Protein Packed Sweets for Winter: सर्दियों में प्रोटीन से भरपूर मिठाई खाएं और सेहत बनाये

सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग अपने खान पान में बहुत परिवर्तन करते है। इस मौसम में अधिकतर लोगों को मीठा खाने का मन करने लगता है।इसीलिए इस मौसम में मिठाई का सेवन ज्यादातर लोग करते हैं।

अधिकतर मिठाइयों में वसा की मात्रा ज्यादा होने के कारण लोग मिठाई खाने को लेकर संकोच में रहते है। लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते है जो मीठे तो होते ही है साथ ही ठंड के दिनों में स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक होते है।

ठंड का समय शरीर बनाने का होता है और प्रोटीन शरीर के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए आज हम आपको Protein Packed Sweets for Winter के बारे में जानकारी देने जा रहे।

आज के इस लेख में यहाँ बताये जा रहे सभी व्यंजन स्वादिष्ट और सेहतमंद दोनों है, इसलिए इन्हे ज़रूर ट्राई करे और सर्दियों का अच्छे से मजा ले। इन्हे आप घर पर आये मेहमानो को सर्व करके तारीफों का लुफ्त भी उठा सकती है।

Protein Packed Sweets for Winter: ठंड के मौसम में ले प्रोटीन से भरे मिष्ठानो का मजा

Protein Packed Sweets for Winter

मिठाई बहुत सारे लोगों की फेवरेट होती है पर ज्यादातर लोग इसका लुत्फ़ इस डर नहीं उठाते की इससे बहुत ज्यादा कैलरी मिल जायेगी। पर सर्दी के मैसम में प्रोटीन से भरे मिठाइयों का सेवन लाभदायक होता है। आइये जानते हैं Sweets for Winter कौन कौन से हैं जिन्हे आप ट्राय कर सकते हैं।

सोंठ और मेथी के लड्डू

  • सोंठ, मेथी, सौंफ और गुड़ को मिलाकर जो लड्डू बनाये जाते है वह बहुत ही फ़ायदेमंद होते है।
  • इन लड्डुओं का सेवन खासकर उन महिलाओ को कराया जाता है जिन्होंने हाल ही में शिशु को जन्म दिया होता है।
  • वैसे इन लड्डुओं को कोई भी खा सकता है। यह प्रोटीन की कमी दूर करने के साथ साथ शरीर की गर्मी को भी बढ़ाने का भी कार्य करते है।

सामग्री

100 ग्राम मेथी दाना, 1/2 लीटर दूध, 300 ग्राम गेहूं का आटा, 250 ग्राम घी, 30 – 35 बादाम, 8-10 काली मिर्च, 2 छोटी चम्मच सोंठ पाउडर, 10-12 छोटी इलाइची, 300 ग्राम चीनी या गुड़

बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के दानों को धो कर सुखा लें, फिर इसे पीस ले।
  • इसके बाद दूध को उबाल ले और उसमे मेथी को डाल दे।
  • काली मिर्च, इलाइची, बादाम और सोंठ का पाउडर बना ले।
  • अब कड़ाही में घी को गर्म होने के लिए रख दे और उसमे भीगी हुई मेथी को भून ले।
  • भुनने के बाद इसे अलग से निकाल ले।
  • अब गेंहू के आटे को भी घी में भून ले और फिर गुड़ की चाशनी तैयार कर ले।
  • इस चाशनी में काली मिर्च, इलाइची और बादाम के पाउडर को डाल दे। साथ ही भुनी मेथी, भुना हुआ आटा आदि भी मिला ले और इसके लड्डू बना ले।

गोंद के लड्डू: Protein Sweets

गोंद बहुत ही स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होती है तो इससे तैयार लड्डू भी बहुत लाभकारी होगी।

सामग्री

गेहूं का आटा- एक कप, घी- तीन चौथाई कप, शक्कर का बुरा – एक कप, गोंद-100 ग्राम, इलाइची पाउडर, काजू-12

बनाने की विधि

  • सबसे पहले 1 कप गोंद ले लें और उसके छोटे छोटे टुकड़े कर लें।
  • फिर इस गोंद को घी में तल ले।
  • इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दे।
  • इसके ठंढा हो जाने के बाद इसे बारीक़ पीस ले।
  • अब घी में डेढ़ कप आटे को सेक ले।
  • आपको जो भी सूखे मेवे डालने है उसे और 2 इलायची को बारीक पीस ले।
  • फिर इसे बाकी मिश्रण के साथ मिला ले और साथ ही गुड़ की चाशनी बना ले।
  • इसके बाद चाशनी तैयार होने पर सारे मिश्रण को उसमे मिला ले और फिर इसका लड्डू बना ले।

सत्तू के लड्डू

आप सत्तू के लड्डू भी बना सकते है। इसमें भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा पायी जाती है क्योंकि सत्तू चने की दाल से बनता है और चने की दाल में बहुतायत मात्रा में प्रोटीन होता है।

सामग्री

सत्तू – दो कप, घी- एक कप, चीनी का बुरा – डेढ़ कप, पिस्ता – 12, इलायची – 8, बादाम – 25, काजू – 25

बनाने की विधि

  • सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कढ़ाई को गर्म होने के लिए रख दे। फिर उसमे घी को गर्म कर ले। जब घी गर्म हो जाए तो उसमे सत्तू को डालकर भून ले। सत्तू को धीमी आंच पर अच्छी तरह से भुने।
  • जब सत्तू अच्छी तरह से भून जाये तो गैस को बंद कर दे और इस बात का भी ख्याल रखे की आपको सत्तू कढ़ाई में नहीं रखना है नहीं तो यह जल भी सकता है इसलिए इसे किसी बर्तन में निकाल ले। साथ ही बर्तन में निकाल कर रखने से यह ठंडे भी जल्दी हो जाते है।
  • अब पिस्ता, काजू और बादाम को छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले और इलाइची का पाउडर तैयार कर ले।
  • जब सत्तू ठंडा हो जाए तो उसमे शक्कर का बुरा, बादाम, पिस्ता, काजू आदि को मिला दें। साथ ही थोड़े से ड्राई फ्रूट्स को बचा कर भी रख ले।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें, इस तरह आपका मिश्रण तैयार हो जायेगा।
  • थोड़ा थोड़ा करके मिश्रण को हाँथ में ले कर उसके लड्डू बना ले। इस तरह सारे लड्डू बनकर तैयार हो जायेंगे।
  • इसे आप एक हवा बंद कंटेनर में भरकर रख दे। इस लड्डू को आप महीनों तक उपयोग में ला सकते है यह जल्दी ख़राब नहीं होते है।

उपरोक्त मिठाइयों को ठंड के दिनों में खाना बहुत ही लाभकारी होता है यह High Protein Sweets होते है साथ ही इसमें पौष्टिक तत्व भी होते है जिससे शरीर को ठंड में गर्माहट मिलती है और शरीर को ऊर्जा भी प्राप्त होती है। उपरोक्त मिठाइयों के अलावा आप अलसी के लड्डू का भी सेवन कर सकते है यह भी ठंड के मौसम में बहुत ही लाभकारी होते है और स्वाद से भी भरपूर होते है। साथ ही प्रोटीन के लिए खुबानी और नारियल के लड्डू को भी बनाया जा सकता है। ओट्स और खजूर के लड्डू भी पौष्टिक और स्वादिष्ट होते है। जिसे आप ठंड में बहुत ही चाव के साथ खा सकते है। उपरोक्त लड्डू बच्चे से लेकर बड़े बूढ़ो सभी को पसंद आते है। इसलिए इस बार ठंड में आप भी इन लड्डुओं को अपने घर पर बनाये और अपने परिवार वालों को प्रोटीन युक्त आहार प्रदान करे, ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे और रोगों से लड़ने की शक्ति भी बनी रहती है। साथ ही ये मिठाई काफी दिनों तक चलते है इसलिए इन्हे आसानी से स्टोर करके भी रख जा सकता है।

Loading...

You may also like...