Scientific Facts about Love: प्यार से जुड़े हैरान करने वाले 5 तथ्य

आज तक विज्ञान शब्द सुनते ही आपके मन में बचपन में पढ़ी हुई किताबो की इमेज बन जाती है| बचपन में आपने विज्ञानं पढ़ा तो बहुत है लेकिन क्या आप जानते है की इंसानी रिश्तो में भी विज्ञानं शामिल है? अब आप सोच रहे होंगे भला इसमें विज्ञानं कहा से आ गया| लेकिन आपको बता दे की किसी अपने को गले लगाने पर आपको जो खुशी महसूस होती है उसके पीछे भी विज्ञानं है|

जब आपको किसी से प्यार हो जाता है और उसे गले लगाने पर आपको जो खुशी का अनुभव होता है, आपको लगता है यह केवल भावनाये है| लेकिन यह जो भावनाये है यह आपके शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन के कारण पनपती है, तो हुआ न विज्ञानं भी यहाँ|

प्यार में पड़ना सभी के लिए एक शानदार अनुभव है| जिसे हम में बहुत से लोग महसूस करते हैं| यह खुशी देता है, गम देता है| हमें लगता है हमें लव पोएट्री पढ़कर, या फिर किसी की आँखों में आँखे डालकर प्यार को समझा है|

यह सब कुछ फीलिंग्स है क्योंकि साइंस की डिक्शनरी में तो प्यार शब्द शामिल नहीं है| लेकिन आज हम आपको बता रहे है Scientific Facts about Relationships जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे|

Scientific Facts about Relationships: प्यार से जुड़ी यह बातें नहीं जानते होंगे आप

scientific-facts-about-love

साथ समय गुजारने पर होता है प्यार

  • वैज्ञानिको द्वारा किये गए कई अध्‍ययनों में यह बातें सामने आई हैं कि महिला और पुरुष जितना अधिक समय साथ गुजारते हैं उन्हें प्यार होने की आशंका ज्यादा होती है|
  • आपने देखा होगा अरेंज मैरिज में जहा लोग सामने वाले में कई खुबिया चाहते है वही जिन लोगो की लव मैरिज होती है वहां डिफ्रेंस होने के बावजूद भी प्यार होता है| क्योंकि यह साथ में रहने के कारण खुद ब खुद पनपने लगता है|
  • जब दो प्यार करने वाले लोग एक दूसरे की आंखों में 15 सेकेंड से ज्यादा समय तक लगातार देखते है तो उनके ह्रदय भी एक जैसे ही सिंक्रोनाइज होकर धड़कने लगते हैं।

अपनों का फ़ोन आने पर दिमाग रिलीस करता है खुशी पैदा करने वाले केमिकल

  • कभी कबार हमें अचानक अपने पुराने बेस्ट फ्रेंड या ऐसा व्यक्ति जिसे हम बहुत प्यार करते है उसका कॉल या मैसेज आ जाता है|
  • बिना उम्मीद के ऐसा होने पर आपको बहुत ज्‍यादा खुशी मिलती है। क्यों ऐसे में आपके दिमाग में ख़ुशी पैदा करने वाले केमिकल ज़्यादा पैदा होते हैं|
  • इसलिए इस तरह की चीज़े होने पर आपका मूड हैप्पी हो जाता है|

गले लगाना नर्वस सिस्टम में पेनकिलर की तरह असर करता है

  • फिल्मो के मुन्ना भाई की झप्पी देने की ट्रिक फिल्मो में ही नहीं असल जिंदगी में भी काम करती है|
  • दरहसल किसी को भी 20 सेकेंड तल गले लगाए रखने से शरीर में ऑक्सीटोसिन का स्राव होता है। इस तत्व से दोनों में भरोसा बढ़ता है।
  • मनोवैज्ञानिकों के मुताबित किसी को गले लगाना आपके नर्वस सिस्टम में पेनकिलर की तरह असर दिखाता है|

रोमांटिक मूड में दिमाग कम करता है

  • वैज्ञानिक रूप से यह प्रूफ हो गया है कि जो व्यक्ति प्यार में पढ़ जाता है वह अपने काम पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाता हैं|
  • इसके अलावा जब आप रोमांटिक मूड में होते हैं| तब आपका दिमाग कम काम करता हैं|

फिलोफोबिया सिंड्रोम के शिकार प्यार करने से डरते है

  • कुछ लोग जीवन में प्रेम करने से डरते हैं।
  • उन्हें नहीं पता की ऐसा क्यों है, दरहसल वे फिलोफोबिया सिंड्रोम के शिकार होते हैं।
Loading...

You may also like...