Sweet Flag Benefits: पेट में दर्द और सर्दी जुखाम से परेशान? तो बच के फायदे जरूर पढ़े

स्वीट फ्लेग को बच, घोड़बच, वसंपू, बजी और अकोरुस केलामस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बारहमासी पौधा होता है जिसकी शाखायें बहुत फैली हुयी होती है।

स्वीट फ्लेग का उपयोग आयुर्वेदिक औषधियों में किया जाता है। विशेषकर मणिपुर, असम आदि। इसकी झाडिया छोटी होती है। यह मुख्यतः अल्सर और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं, पेट फूलना, अपच, त्वचा की समस्याएं, जोड़ों में दर्द, संधिशोथ गठिया और यहां तक कि स्ट्रोक में भी प्रयोग किया जाता है।

भारत में हिमालय में समुद्र तल से 6,000 फीट की ऊंचाई तक इसके पौधे पाए जाते है। यह पौधा 45 से 60 से.मी.तक लम्बा होता है जिसका स्वाद कड़वा होता है। यह विशेष रूप से दलदली जगहों पर उगती है।

स्वीट फ्लेग के पत्ते हरे रंग के और नुकीले होते है। इसके पत्तो में सुगन्घ होती है। स्वीट फ्लेग कई तरह के रोगों को दूर करने में सक्षम होते है। जानते है Sweet Flag Benefits क्या क्या है?

Sweet Flag Benefits: जानिए बच के औषधिय गुणों के बारे में

Sweet Flag Benefits

बोलने में समस्या

  • बोलने में हो रही समस्या को दूर करने में स्वीट फ्लेग फ़ायदेमंद होता है।
  • इस पौधे की जड़ के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर जीभ पर लगाने से लाभ मिलता है।
  • इसके उपयोग से पक्षाघात या चेहरे के लकवे के कारण बोलने में आने वाली परेशानी में फायदा मिलता है।

पेट में दर्द

  • स्वीट फ्लैग, जायफल और हरड़ को एक साथ मिक्स कर ले।
  • पाचन समस्याओं को ठीक करने के लिए इस पेस्ट का 1/2 चम्मच ले लें ।
  • साथ ही यह एंटीस्पास्मोडिक के रूप में भी कार्य करता है।

स्मरणशक्ति के लिए लाभकारी

  • जिन विद्यार्थी की स्मरण शक्ति कमजोर होती है उन्हें आधा चम्मच बच का चूर्ण थोड़े से घी में मिलाकर सुबह और रात में सोते समय खा लेना चाहिए और ऊपर से गुनगुना मीठा दूध पीना चाहिए ।
  • इस प्रयोग को 2 से 3 महीने तक लगातार करने से जल्द ही स्मरण शक्ति बढ़ने लगती है।

बच्चों में अतिसार को दूर करने में

  • स्वीट फ्लैग बच्चो के लिए भी लाभकारी होता है।
  • बच को जलाने से प्राप्त कोयले का लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग राख ले और इसे पानी में घोलकर बच्चों को पिलाये।
  • इससे बच्चों का अतिसार समाप्त हो जाता है।

सूखी ख़ासी में में लाभकारी

  • यदि सुखी खांसी हो रही है तो 25 ग्राम बच को जौ के साथ कूट ले।
  • फिर इसे एक गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह उबाले और जब पानी आधा रह जाए तो इसे ठंडा कर ले।
  • इस पानी को छान कर दिन में 3 से 4 बार 20 ml की मात्रा में उपयोग करने से सुखी ख़ासी ठीक हो जाती है।

तो ऊपर आपने जाने बच के कुछ बेमिसाल फायदे। इसके अतिरिक्त इसके उपयोग से बुखार, सिरदर्द, खूनी दस्त, दमा-खांसी आदि को ठीक करने में मदद मिलती है।

Loading...

You may also like...