Upma Recipe In Hindi: परिवारवालों को खिलाये हल्का फुल्का नाश्ता, बनायें उपमा रेसिपी

अगर आप एक ही प्रकार का नाश्ता बनाकर बोर हो चुकी है और ऐसे नाश्ते के बारे में सोच रही है जो हेल्दी भी रहे और जिसे आप फटाफट बनाकर भी दे सके तो आपकी इसी इच्छा की पूर्ती के लिए आपको इस लेख में हम बताने जा रहे हैं एक बहुत ही स्वादिष्ट साऊथ इंडियन रेसिपी जिसे आप बहुत ही आसनी से घर में बना सकती है। साथ ही यह खाने में भी बहुत लजीज होता है। उपमा एक साऊथ इंडियन डिश है। दक्षिण भारत में इसे बहुत ही चाव के साथ खाना पसंद करते है। इसलिए यह वहां की बहुत ही लोकप्रिय डिश है। हेल्दी और टेस्टी होने के कारण आज इसे पूरे भारत में खाना पसंद करते है। इसे सूजी से बनाया जा सकता है। सुबह यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप उपमा को जल्दी से बना कर परोस सकती है।

उपमा बच्चों को भी बहुत पसंद आता है, बच्चे इसे बहुत चाव से खाते है। साथ ही बड़ों के लिए भी यह पसंदीदा डिश होती है। बूढ़े लोगो को भी यह डिश पसंद आती है क्योंकि इसे आसानी से खाया जा सकता है और यह पचने में भी अच्छी होती है।इसलिए बच्चे से लेकर बूढ़े तक इसे फटाफट खा कर ख़त्म कर देते है।

यह एक हेल्दी डिश होती है जिसमे आयल की मात्रा बहुत कम होती है साथ ही इसे बनाने में आप अन्य पौष्टिक सब्जियों का भी उपयोग कर सकती है। वैसे तो इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है और आप इसे घर में रखी हुई चीजों की मदद से भी बना सकती है। इसे बनाने के लिए सूजी की मुख्य आवश्यकता होती है। इसके अलावा आप इसमें मूंगफली, गाजर आदि भी मिला सकती है। यदि आपके घर में अचानक सुबह के समय मेहमान आ गए है तो भी आप उपमा बनाकर उन्हें खिला सकती है। इसे हेल्दी नाश्ते के रूप में खाया जाता है। आप चाहे तो शाम की चाय के साथ भी उपमा को परोस सकती है। बच्चों को टिफिन में भी आप उपमा आसानी से दे सकती है। यह उनके लिए भी फ़ायदेमंद रहता है।

आपको बता दे की उपमा को आप कई प्रकार से बना कर सर्व कर सकती है। इसे आप सब्जियों के साथ भी बना सकती है और बिना सब्जी के भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है यह दोनों प्रकार से बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। जानते है Upma Recipe In Hindi के बारे में विस्तार से।

Upma Recipe In Hindi: जाने इसे बनाने की सरल विधि

Upma Recipe In Hindi

उपमा एक बहुत ही हेल्दी खाना होता है जिसको खाने से आपको कई सेहत से जुड़े लाभ भी मिलते हैं। आईये जानते है की इस स्वादिष्ट उपमा रेसिपी को बनाने में आपको किन किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी और इसे किस प्रकार बनाया जा सकता है।

Course Breakfast
Cuisine South Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes
Servings 5 People

Ingredients

उपमा बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री

  • 1 कप रवा [सूजी]
  • 1 tbsp मूंगफली के दाने [बड़ी चम्मच, भुने हुए]
  • 1 हरी मिर्च [बारीक कटी हुयी]
  • राई- [एक चौथाई छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp मटर [बड़ी चम्मच]
  • 2 tbsp तेल
  • 1 गाजर [छोटे छोटे टुकड़ो में कटी हुई]
  • 1 tbsp हरा धनिया [बारीक कटा हुआ]
  • 1 tbsp बटर-

Instructions

उपमा बनाने की विधि

  1. उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही को गैस पर गर्म होने के लिए रख दे। फिर उसमे एक कप सूजी को डालकर अच्छे से भुने।

  2. इसे लगातार चलाते रहना है नहीं तो सूजी जल सकती है। इसे तब तक चलाते रहे जब तक की सूजी का कलर गोल्डन ब्राउन ना हो जाए। इसके बाद इसे आप किसी अन्य प्लेट में निकाल कर रख दे। 

  3. अब एक अन्य कड़ाही ले और उसमे तेल को डाल दे और उसे गर्म होने के लिए रख दे। फिर मूंगफली के दानो को तेल में डालकर तल ले। मूंगफली के दानों को तलने के बाद प्लेट में निकाल ले। 

  4. फिर कड़ाही के बचे हुए तेल में राई डाल दे। इसके बाद हरी मिर्च, मटर और गाजर को डालकर दो से तीन मिनट तक भुनने दे। जब यह अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें सूजी को मिला दे।

  5. अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें कम से कम तीन कप पानी डाल दे और साथ ही स्वादानुसार नमक को भी मिला दे। इसके बाद जब पानी में उबाल आने लगे तो इसे चलाये।

  6. इसे तब तक चलाना है जब तक की इसका गाढ़ा घोल ना बन जाए। यह दिखने में हलवे जैसा दिखेगा।

  7. फिर इसमें मूंगफली के दानो को भी मिला दे और इसे कुछ सेकंड तक चलाये। यह पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। इसे आप सर्व कर सकती है। 

गार्निशिंग के लिए

  1. गार्निशिंग के लिए इसके ऊपर आप बटर को डाल सकती है साथ ही हरा धनिया भी ऊपर से डालकर सर्व कर सकती है।

  2. गार्निशिंग के बाद गर्मागर्म उपमा को सर्व करे। इसे आप हरे धनिये की चटनी के साथ ही सर्व कर सकती है। 

Recipe Notes

  • उपमा में सबसे मुख्य काम सूजी को अच्छी तरह से भूनना होता है नहीं तो यह कच्ची रह जाती है।
  • इसमें थोड़ा थोड़ा करके पानी को डाल सकते है इसे आपका उपमा ज्यादा पतला नहीं होगा।
  • फूल गोभी जैसी सब्जियों को भी उपमा में आप एड कर सकती है।
  • सूजी को भूनते समय उसमे यदि थोड़ा सा तेल डालते है तो उससे उपमा खिला खिला बनता है। साथ ही उपमा में आलू और काजू को भी डाला जा सकता है।
  • उपमा में आप करी पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकती है। यह भी सेहत के लिए अच्छा होता है।

इस तरह आप एक स्वादिष्ट और पौष्टिक उपमा बनाकर अपने परिवार वालों को खिला सकती है साथ ही यदि आप इसमें सब्ज़ियाँ एड करती है तो आपके परिवारवालों को पौष्टिक तत्व भी मिलेंगे। कई बार बच्चे कुछ सब्ज़ियाँ खाने में नखरे करते है आप उपमा में सब्जियों को डालकर दे सकती है जिसे वह आसानी से खा सकते है। आप इसमें शिमला मिर्च को भी डाल सकती है। यह बहुत ही हल्का फुल्का नाश्ता होता है। जिसे खाने से कोई परेशानी नहीं होती है।

Loading...

You may also like...