Skin Care Tips In Hindi: प्राकृतिक टोनर्स की मदद से एजिंग से पाएं छुटकारा

एजिंग होना किसी भी महिला को पसंद नहीं होता है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ साथ यह समस्या होती ही है। एजिंग एक ऐसी स्टेज है जिसमे 35 साल की उम्र में व्यक्ति के चहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं।

चेहरे पर झुर्रियों का मुख्य कारण स्ट्रेस और तनाव होता है। इसके अतिरिक्त कई बार अल्ट्रावायलेट किरणों की चपेट में आकर त्वचा पर काफी कम उम्र में झुर्रिया आ जाती है।

तेज़ धुप के कारण त्वचा को नुकसान पहुँचता है और उसपर दाग हो जाते हैं जिन्हें लिवर स्पॉट्स कहते हैं। महिलाओं में धुम्रपान की प्रवृत्ति भी इन झुर्रियों के लिए उत्तरदायी होती है।

झुर्रियों के बढ़ने से यह चेहरे, आँखों के आसपास और माथे पर दिखाई देती है। एजिंग को कम करने के लिए बाजार में कई प्रकर के उत्पाद उपलब्ध है परन्तु इन उत्पादों द्वारा इतना असर नहीं दिखता। जानते है कुछ Skin Care Tips In Hindi जिनके जरिये आप झुर्रियों को कम कर सकते हैI

Skin Care Tips In Hindi: उम्र छुपाने का आसान व प्रभावी तरीका

Anti Aging Toner

अंडे की सफेद जर्दी से बना टोनर

इसके लिए सबसे पहले दो अंडे ले उसके सफ़ेद भाग को अलग कर ले। इस सफ़ेद भाग को तब तक फेटे जब तक इसमें पीक्स न बनने लगे। इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच शहद मिला ले। इस मिश्रण को फेस पर लगाए और कुछ देर इसे सूखने दे। सूखने के बाद ठंडे पानी से फेस धो ले।

शहद और गुलाब का टोनर

यह टोनर रूखी और मुरझायी हुई त्वचा के लिए अच्छा होता है। इसके लिए 200 मि. ली. गुलाब जल, दो छोटे चम्मच शहद और दो बूंद लैवेंडर तेल को एक साथ मिक्स कर लें और इस मिश्रण को फ्रिज में रख दें। क्लीज़िंग, टोनिंग और मॉइश्चराइज़िंग के लिए आप इसे दिन में 3-4 बार त्वचा पर उपयोग कर सकते हैं।

शहद और नींबू

मोटापा कम करने के साथ साथ इन दोनों का मिश्रण एंटी एजिंग में भी लाभकारी होता हैं| रोज सवेरे गर्म पानी में शहद और निम्बू डाल कर पीने से झुर्रिया कम हो जाती हैं| साथ ही इसे टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है|

कच्चा नारियल

कच्चे नारियल में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो की त्वचा के लिए फायदेमंद होते है| प्रयोग के लिए कच्चे नारियल के पानी को चेहरे पर लगाये और करीब बीस मिनट बाद इसको धो दे। ऐसा रोजाना करने से आपकी त्वचा चमकने लगेगी और उम्र भी कम दिखेगी|

खीरे और दही का पैक

त्वचा की सूजन और काले घेरे दोनों को आप खीरे की मदद से दूर हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त खीरे के जो पोषक गुण होते है वह त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। साथ ही दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड चेहरे की डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।

इसे तैयार करने के लिए दो चम्मच किसा हुआ खीरा और आधे चम्मच दही की जरुरत होगी। इसे अच्छे से मिला ले और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक चेहरे पर रखकर धो दें।

Loading...

You may also like...