Khandvi Recipe in Hindi – अब घर पर बनाये गुजरात की स्वादिष्ट खांडवी

खांडवी एक गुजराती व्यंजन है। ये जितनी दिखने में अच्छी लगती है उतनी ही खाने में भी स्वादिष्ट लगती है। यह व्यंजन केवल गुजरात में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में लोकप्रिय है।

खांडवी का आकार रोल्स की तरह होता है। देखने में यह यह डिश जितनी कठिन लगती है वास्तव में बनाने में उतनी ही आसान है। यह बहुत ही लाइट होती है और इसमें ज्यादा मिर्च मसाले नहीं होते है।

इसे प्रत्येक व्यक्ति आराम से खा सकता है। क्यूंकि यह पेट के लिए भी आरामदायक होती है। क्या आपने कभी इसे बनाने का प्रयास किया है। अगर नहीं किया किया है तो नीचे दी गयी रेसिपी के अनुसार आप भी इस स्वादिष्ट खांडवी को बना सकती है।

इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है| और खास बात तो यह है कि इसे बनाने में तेल की मात्रा भी बहुत कम लगती है, जिससे यह आसानी से पच जाती हैI तो चलिए जानते है Khandvi Recipe in Hindi.

Khandvi Recipe in Hindi: स्वादिष्ट खांडवी ऐसे तैयार करे?

Khandvi Recipe in Hindi

Course Side Dish, Snack
Cuisine Indian
Prep Time 5 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 35 minutes
Servings 4 People

Ingredients

खांडवी का घोल बनाने के लिये सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • 1 कप दही
  • 2 कप पानी
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 tbsp अदरक पेस्ट [छोटी चम्मच]
  • 1/6 tbsp हल्दी पाउडर [छोटी चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]

खांडवी के तड़के के लिये सामग्री

  • 1 tbsp तेल
  • 1 tbsp राई [छोटी चम्मच]
  • 3-4 हरी मिर्च [लम्बा लम्बा काट लीजिये]
  • 1 tbsp हरा धनियां [बारीक कर लीजिये]
  • 1 tbsp नारियल [कद्दूकस किया हुआ]

Instructions

खांडवी बनाने की विधि

  1. सबसे पहले इसे बनाने के लिए बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल ले। इसके बाद दही को फैंट ले और इसे बेसन में मिला ले। फिर इसमें हींग, अदरक पेस्ट, हल्दी पाउडर, नमक और पानी मिलाकर सबको अच्छे से घोल ले|

  2. ध्यान रहे की घोल को इस तरह मिलाये ताकि घोल में गुठलियां नहीं रहे। इसके बाद एक भारी तले के बर्तन लीजिये और इसमें तैयार किया घोल डालिये। इस घोल को पकने के लिए गैस पर रखिये। इसे चमचे से चलाते हुये करीब 8-9 मिनट तक पकाये।

  3. पकाने के लिए पहले तेज गैस पर पकाइये जब घोल गाढ़ा होने लगे और घोल में उबाल आने लगे तब गैस की फ्लेम को धीमी कर दीजिये| चलाते हुये घोल को पकाइये जब यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जाय तो खांडवी जमने के लिये तैयार है।

  4. इसके बाद इस घोल को थाली या ट्रे में चिकना कर, चमचा या कटोरी की मदद से पतला फैलाकर रख दीजिये। यह घोल 10 -15 मिनिट में जम जाता है, फिर चाकू की सहायता से 2 इंच चौड़ी, 6 इंच लम्बी पट्टियां काट लीजिये।

  5. अब इन पट्टियों को रोल बनाते हुये उठाइये और प्लेट में लगाकर रखिये। इसके बाद छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गैस पर रखिये, तेल गरम होने पर उसमे राई डालिये, राई तड़कने के पश्चात् उसमे हरी मिर्च डालिये और फिर गैस बन्द कर दीजिये।

  6. अब इस तड़के को थोड़ा थोड़ा करके खांडवी के ऊपर डालिये| गार्निशिंग के लिए हरे धनियां और नारियल भी डाल कर सजा सकते है| आपकी स्वादिष्ट खाडवी तैयार है। आप चाहे तो खांडवी को हरे धनियां की चटनी के साथ भी परोस सकते है।

Loading...

You may also like...