Worst Eye Care Mistakes: आँखे खराब कर सकती हैं ये 5 गलतियां

आँखे अनमोल है, यह बात आप सभी जानते है| आँखों के बिना दिन और रात एक बराबर होता है| इसके बिना आप इस खूबसूरत दुनिया को देख नहीं सकते है|

आप खुद ही सोचे यदि आपसे कुछ दिन बिना आँखों के कार्य करने के लिए कहे तो? सोचकर भी डर लगता है!! इसके बावजूद भी आज लोगो को आँखों की कई समस्याए हो रही है|

आँखों को स्वस्थ रखने के लिए आँखों की देखभाल करना बहुत जरुरी है| आँखों की देखभाल के तरीके हम आपको पहले भी बता चुके है जैसे की आँखों के जरुरी आहार, इसकी सफाई आदि|

लेकिन इसके बावजूद भी आपकी छोटी छोटी गलतिया आपकी आँखों को ख़राब कर देती है| इसलिए आज के लेख में हम आपको Worst Eye Care Mistakes बता रहे है|

Worst Eye Care Mistakes: आँखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूर जाने

Worst Eye Care Mistakes

वाटरलाइन पर काजल लगाना

  • भले ही फैशन मॉडल को देखकर आपको आँखों में बहुत सारा काजल लगाने का मन करता हो, लेकिन कभी भी इसे वाटरलाइन पर नहीं लगाना चाहिए|
  • क्योंकि यदि मेकअप के पार्टिकल्स में जर्म्स हो तो वो आँखों में इन्फेक्शन का कारण बन सकते है|
  • साथ ही लिक्विड ऑय काजल के इस्तेमाल से बचना चाहिए और पेन्सिल वाला सॉफ्ट काजल लगाना चाहिए|

मेकअप के साथ ही सो जाना

  • लड़किया आँखों को खूबसूरत बनाने के लिए काजल, आई लाइनर, ऑय शैडो आदि का इस्तेमाल करती है|
  • लेकिन बहुत सी लड़किया आलस के चलते रात को सोने से पहले उसे साफ़ करना इग्नोर कर देती है|
  • क्या आप जानते है आपके आँखों का मस्कारा, फेस पर रहने वाले मेकअप प्रोडक्ट्स से भी ज्यादा नुकसान पहुँचाता है? इसे रात भर लगे रहने देने से पलकों के आसपास की त्वचा पर दर्द देने वाली फुंसिया हो सकती है|
  • इसलिए सोने से पहले मेकअप को जरूर निकाल देना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल आपकी आँखों को नुकसान पहुंचाते हैं।

समय समय पर आँखों की जाँच

  • कई बार आँखों की रौशनी कम हो जाने पर चश्मा लग जाता है|
  • लेकिन एक बार चश्मा लगाने के बाद लोग साल दो साल के लिए बेफिक्र हो जाते है|
  • लेकिन यदि आप चाहते है की आपकी आँखों की आयु लंबे समय तक बनी रहे तो इसके लिए समय-समय पर आँखों की जांच जरुरी है|

गलत ऑय ड्राप

  • बहुत लोग आँखों में दर्द या जलन होने पर किसी दूसरे का ऑय ड्राप इस्तेमाल कर लेते है जो की सही नहीं है|
  • बिना डॉक्‍टर की सलाह के कभी भी मन से आँखों में ऑय ड्राप ना डाले| क्योंकि इससे आपकी आँखों में इन्फेक्शन हो सकता है।

आँखे रगड़ना

  • आँखों में खुजली होने पर आँखों को पानी से धो लेना चाहिए न की रगड़ना चाहिए|
  • हाथो से आँखों को रगड़ने पर हाथो के बैक्टीरिया आँखों में पहुंच जाते है| इससे आँखों में इन्फेक्शन तथा एलर्जी का खतरा बढ़ता है|

ऊपर बताई गयी बाते सामान्य है किन्तु आपकी आँखों को नुकसान पंहुचा सकती है| इसलिए ऐसी छोटी-छोटी गलतियों को करने से बचें। साथ ही अच्छी क्वालिटी के ऑय मेकअप प्रोडक्ट्स को ही चुने|

Loading...

You may also like...