Beer Pedicure – पैरों में दर्द और थकान की समस्या दूर करे

हमारे शरीर की तरह पैरों का स्वस्थ रहना भी हमारे लिए बहुत ही आवश्यक होता है। क्यूंकि पैरों में दर्द होने के कारण चलने फिरने में परेशानी होती है और हमारे कई काम रुक जाते है।

कभी कभी दिन भर की भाग दौड़, पुरे दिन खड़े रहना या फिर घर में बच्चो के पीछे दौड़ने से भी पैरों में दर्द होने लगता है। पैरों में दर्द होने के अन्य कारण भी हो सकते है जैसे की संतुलित आहार की कमी या फिर किसी बीमारी का होना।

चाहे पैरो में दर्द हो या न हो सम्पूर्ण शरीर के स्वास्थय के लिए ठीक से आहार लेना चाहिए। और बिच में बिच में रेगुलर हेल्थ चेक अप करवाते रहना चाहिए। इसके लिए अलावा यदि मासपेशियो में होने वाली थकान के कारण पैर दर्द हो रहे है तो इसके लिए पेडीक्योर अच्छा विक्लप है।

पेडीक्योर पैरो को रिलैक्स करने का बेस्ट तरीका होता है। यह पैरो की टैनिंग को भी कम करता है। पेडीक्योर कई तरह के होते है आज के लेख में हम आपको Beer Pedicure के बारे में बता रहे है।

Beer Pedicure: जानिए इसे कैसे करते है और इसके लाभ

Beer Pedicure

बियर पेडीक्योर क्या है?

  • बियर पेडीक्योर पैरों को सुन्दर बनाने और पैरों के दर्द से छुटकारा पाने का एक अच्छा तरीका है।
  • इसे करने के लिए आप किसी भी कंपनी का बियर उपयोग कर सकते है।
  • यह पैरो के दर्द के साथ साथ पैरों की डेड स्किन को ख़त्म करने में भी मदद करता है।
  • जानते है बियर पेडिक्यार को कैसे उपयोग कर सकते है?

बियर पेडीक्योर कैसे करे?

  • एक टब में सामान्य ताप का पानी लीजिये।
  • फिर उसमे ठंडी बियर डालकर उसे मिक्स कर ले।
  • इसके बाद इसमें लगभग आधे घंटे के लिए पैरो को भिगो कर रखे।
  • स्क्रब के लिए आप निम्बू और संतरे का उपयोग कर सकते है।
  • लाइट बियर के लिए निम्बू एकदम सही है और खट्टे स्वाद वाली बियर के संतरा सही रहता है।
  • पैरों को भिगोकर रखने से पैरों को आराम मिलेगा और थकावट दूर हो जाएगी।
  • साथ ही इससे आपके पैरों पर उपस्थित डेड स्किन भी दूर हो जाएगी।
  • आप बियर को Manicure and Pedicure दोनों के लिए इस्तेमाल कर सकते है।

बियर पेडीक्योर के फायदे

  • बियर में एक ऐसा तत्व होता है, जो आपके पैरों के दर्द को दूर करने में मदद करता हैंI
  • बियर में जो खमीर होता है वह पैरों को नरम और मुलायम बनाता है।
  • अल्कोहल जीवाणुरोधी और एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक होता है, जो पैरो को स्वस्थ रखता है।
  • बियर पेडीक्योर ठंडक आपके पैरों को तरोताजा अनुभव भी करवाती है।

पेडीक्योर सही तरिके से करें

  • साबुन और शैम्पू से तो सभी लोग पेडीक्योर करते है, अब आप घर पर बियर से पेडीक्योर टॉय करें।
  • आपको बियर पैडीक्योर करने के लिए बियर एकदम ठंडी इस्तेमाल करना चाहिए।
  • अपने पैरों को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखे और पानी और बियर टब में उतना होना चाहिए जितने में अच्छी तरह से अपने पैर उसमे डूब सके।
  • अपने पैरों पर मसाज करने के लिए आप ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • पेडीक्योर करने के लिए पानी भी ठंडा लेना है सामान्य ना लें। ठन्डे पानी से पैरों की थकान जल्द ही मिटेगी।
  • पेडीक्योर में अपने पैरों की मसाज सही तरह से करे और थोड़ी देर तक करते रहें।
  • बियर को अलग अलग प्रकार से करें इस्तेमाल।

बियर बाथ

  • अपनी स्किन को स्वस्थ रखने के लिए आप बियर बाथ भी ले सकते है।
  • इसके लिए आप पहले ओलिव ऑइल साबुन लें।
  • इसके साथ आप अपनी पसंद की कोई भी बियर का इस्तेमाल कर सकते है।
  • अब आप अपने साबुन में बियर को ऐड करे और जितनी देर चाहे ये बाथ लें।
  • यह आपकी स्किन को सॉफ्ट और स्मूथ बना देगी।

बियर कंडीशनर के लिए

  • बियर बालो के लिए एक बेहतरीन कंडीशनर साबित होता है।
  • बालो को कंडीशनर करने के लिए आपको 1 कप बियर और 1 बड़ी चम्मच जोजोबा आयल चाहिए होता है।
  • इसके बाद आप कोई भी रेगुलर शैम्पू से बाल धो लें।
  • अब बियर और जोजोबा आयल को मिक्स करके कंडीशनर की तरह इस्तेमाल करें।
  • यह आपके बालों को स्मूथ बना देगा और साथ ही बालो की खोई हुई चमक भी लोट आएगी।

बियर फेस स्क्रब

  • बियर को आप अपने चेहरे की त्वचा के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसके लिए आपको बियर स्क्रब तैयार करना चाहिए।
  • स्क्रब बनाने के लिए आपको 2 से 3 स्ट्रॉबेरीज और बियर की कुछ बूंदो की जरूरत होती है।
  • स्क्रब के लिए पहले स्ट्रॉबेरीज को मैश कर लें और फिर उसमे बियर ऐड कर के अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब इस पेस्ट से मसाज करते हुए अपने पुरे चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें।
  • फिर इसे चेहरे पर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • कुछ समय लगा रहने के बाद ठन्डे पानी से अपना चेहरा धो लें।

बियर फेसिअल मास्क के लिए

  • बियर को आप फेसिअल मास्क के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसके लिए आपको ½ चम्मच बियर में 1 अंडे का एग वाइट मिलाना चाहिए। इसके बाद उसमे 1 बूँद आलमंड एक्सट्रेक्ट मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें और फिर सूखने दें।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।

बियर पेडीक्योर को आप पार्लर में जाकर भी करवा सकते है। और यदि आपको पार्लर में पैसे नहीं खर्च करना है तो इसे ऊपर बताई गयी स्टेप्स अनुसार घर पर भी आसानी से कर सकते है। बियर Manicure Pedicure दोनों में आपके लिए फायदेमंद होता है यह आपकी त्वचा को सॉफ्ट और स्मूथ बनाने का काम करता है। पेडीक्योर के अलावा इसका प्रयोग आप किस तरह कर सकते है यह बताया गया है।

Loading...

You may also like...