Castor Oil for Eyebrows: काली घनी भौहों के लिए अपनाये अरंडी का तेल

आज के वक्त में सुन्दर कौन नहीं दिखना चाहता है। सुंदरता बढ़ाने में जैसे आपका रंग, आपके बाल आपकी मदद करते है ठीक उसी तरह आपकी भौहें भी यदि सुंदर हो तो आपकी सुंदरता में चार चाँद लग जाते है।

यदि आपकी भौहें सुन्दर हो तो यह आपके आँखों को भी सुन्दर बनाती है और भौहें सुन्दर तभी दिखती है जब वो काली और घनी हो। भौहें जब काली और घनी होती है तब आप उसे मनचाहा और सुन्दर आकार दे सकती है। लेकिन अगर आपकी भौहों में बाल कम है तो वह फेस पर दिखाई नहीं देते और आपके फेस का लुक इतना अच्छा नहीं आ पाता।

पेंसिल का उपयोग भी आप कितना करेंगी, इससे भी हलकी फुलकी आउटलाइन दे तो अच्छा लगता है। बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने पर वो भी अच्छी नहीं दिखती।

यदि आपकी आईब्रोज पर भी बाल कम है तो चिंता मत करिये। अब आप प्राकृतिक तरीके से भी भोहों को घना कर सकती है। हम आपको बता रहे है ऐसे तेल के बारे में जो आपके भोहों की सुंदरता को वापस ला सकता है। यह तेल कोई और नहीं अरंडी का तेल है। इसका नाम तो आप सभी जानते होंगे, आइये फिर Castor Oil for Eyebrows के फायदे पर नजर डालते है।

Castor Oil for Eyebrows: अरंडी के तेल से अपने आइब्रो के बालों की बनायें काला और घना

Castor Oil for Eyebrows

आइब्रो बढ़ाने के लिए इसे कैसे लगाए?

  • सबसे पहले अपने फेस को क्लीन कर ले। फेस साफ करने के लिए अच्छे फेसवॉश यहाँ देख सकते है
  • अरंडी के तेल को प्रतिदिन रात में सोते समय अपनी भोहों पर लगाना होता है।
  • अरंडी का तेल हलके हांथो से अपनी भोहों पर लगाकर मालिश करे। जिससे यह तेल भोहों की जड़ों तक पहुंच जाये।
  • सुबह उठने के बाद हलके गरम पानी से फेस को धो ले।
  • यह उन सूक्ष्मजीवों का विरोध करने में मदद करता है जो भोहों के विकास को रोकता है।
  • इसके अलावा किसी और कारण वश भी यदि आपके आइब्रो की ग्रोथ नहीं हुई हो तो यह उसमे भी मदद करता है।
  • अरंडी का तेल जिसे हम केस्टर आयल भी कहते है। यह केस्टर के हलके पीले कलर के बीज से बनता है।
  • इसका इस्तेमाल प्राचीन समय से घरेलू उपचार में किया जा रहा है। कैस्टर ऑयल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल के गुण पाए जाते हैं।
  • यह कई रोगों के लिए लाभदायक है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और फैटी एसिड होता है जो बालों को नैरिश करने और उनके ग्रोथ में सहायक होता है। यह Eyebrow Growth Oil है।

अरंडी का तेल फायदेमंद है

अरंडी के तेल के इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखे ध्यान

  • अरंडी का तेल लगाने के बाद अगर आपको कोई जलन या एलर्जी हो रही हो तो इसका उपयोग न करे।
  • अरंडी का तेल गाढ़ा होता है इसलिए आप इसे ग्लिसरीन के साथ उपयोग कर सकते है। क्योंकि ग्लिसरीन भी बालों की ग्रोथ के लिए लाभदायक होती है।
  • अरंडी का तेल बालों पर असरदायक होता है पर इसे भी एक निश्चित समय लगता है। जो की आपके नेचुरल हेयर ग्रोथ पर भी निर्भर करता है
  • अरंडी के तेल को नियमित रूप से लगाने पर ही लाभ होता है। 4 हफ्तों में यह असर दिखाना शुरू करता है।

केस्टर आयल के अन्य फायदे

भोंहो को घना बनाने के साथ साथ इसके अन्य फायदे भी होते है जैसे

  • अरंडी का तेल बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। यदि आपको रुसी की समस्या है तो आप अरंडी के तेल से रुसी को दूर कर सकती है। साथ ही यह बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके लिए अरंडी के तेल से सर की मसाज करे और फिर रात भर के लिए इसे वैसा ही रहने दे और सुबह बालों को शेम्पू की मदद से धो ले। ऐसा करने से बालों की रुसी भी गायब हो जाती है और बाल भी घने होते है।
  • त्वचा को निखारने में भी अरंडी के तेल का बहुत योगदान रहता है। इसके उपयोग से त्वचा में ग्लो आता है साथ ही यह दाग धब्बे को भी दूर करने में मदद करता है। इसका उपयोग त्वचा पर करने से त्वचा से रूखापन दूर हो जाता है और उसने नमी आती है। यह एक प्राकृतिक मॉस्चराइजर होता है। अरंडी के तेल में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है जिससे मुंहासो को ठीक करने में भी मदद मिलती है।
  • होंठो के लिए भी अरंडी का तेल फ़ायदेमंद होता है। यदि आपके होंठ फटे हुए है तो आप अरंडी के तेल का उपयोग कर सकते है। साथ ही यदि आपके होंठ काले हो रहे है तो भी आप अरंडी के तेल का उपयोग कर उसे ठीक कर सकते है।
  • फटी हुई एड़ियों को ठीक करने के लिए भी अरंडी के तेल का इस्तेमाल करना अच्छा होता है।
  • गर्भवती महिलाओ के लिए भी अरंडी का तेल लाभकारी होता है। इसका उपयोग करने से प्रेग्नेंसी के दौरान हुए स्ट्रेच मार्क को आसानी से दूर किया जा सकता है।
  • आपको बता दे की अरंडी का तेल आँखों के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होता है। इसका उपयोग आँखों के लिए भारत के बाहर भी किया जाता है। यह आँखों की गन्दगी को बाहर निकालने में मदद करता है। अरंडी के तेल से आँखों के नीचे मालिश करने से काले घेरे दूर होने लगते है।
  • इसके अतिरिक्त अरंडी के तेल का उपयोग कर आप अपने वजन को भी कम कर सकते है। इसके लिए रोज सुबह के समय नाश्ते में एक चम्मच अरंडी के तेल का सेवन करे। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपका वजन कम होने लगेगा जिसका असर आपको जल्द ही दिखाई देने लगेगा।

इस तरह आप अरंडी के तेल का उपयोग भोहों को घना बनाने के लिए तो कर ही सकती है साथ ही इसके अन्य फ़ायदों का भी लाभ उठा सकती है। यह नुकसानदायक भी नहीं होता है। फिर भी यदि आपको इसके इस्तेमाल से किसी प्रकार की कोई एलर्जी या समस्या हो रही है तो इसका इस्तेमाल बंद कर दे और अपने डॉक्टर से परामर्श ले।

नोट – अरंडी का तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध रहता है और यह ज्यादा महंगा भी नहीं होता है इसका उपयोग आप आसानी से कर सकते है।

Loading...

You may also like...