Avoid Pregnancy in Hindi: अनचाहे गर्भ से पायें ऐसे छुटकारा

Pregnancy ko Rokne ke Liye Upay – गर्भधारण करना महिलाओं के लिए एक बहुत ही अच्छी फीलिंग होती है लेकिन यह तब अच्छी होती है जब वो आने वाले बच्चे की माँ बनने के लिए पूरी तरह से योग्य हो या फिर मानसिक रूप से तैयार हो।

जब कभी कोई दंपति सम्भोग के समय सावधानी बरतना भूल जाते है तो उन्हें अनचाहे गर्भ का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए वैसे तो कई प्रकार की मेडिसिन मार्केट में उपलब्ध है लेकिन उन सभी पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता।

महिलाओं के लिए अनचाहा गर्भ काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है क्योंकि वो इसके लिए ना तो मानसिक तौर पर तैयार रहती हैं और ना हीं शारीरिक तौर पर। इस अनचाहे गर्भ से बचने के लिए महिलाओं के साथ साथ पुरुषों के लिए भी ऐसी बहुत चीज़े आती है जिससे की अनचाहे गर्भ को रोका जा सकता है।

इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं की अनचाहे गर्भ से कैसे आखिर कैसे बचा जा सकता है और इसे रोकने के लिए क्या क्या उपाय किये जा सकते हैं। इस लेख में पढ़े Avoid Pregnancy in Hindi.

Avoid Pregnancy in Hindi: Pregnancy ko Rokne ke Liye Upay

Avoid Pregnancy in Hindi - Pregnancy ko Rokne ke Liye Upay

शरीर का तापमान बढ़ाए

  • सेक्स के बाद मासिक धर्म का ना होना महिलाओं  काफी परेशान कर देता है।
  • महिलाओं में मासिक धर्म को लाने के लिए शरीर के तापमान को बढ़ाने की कोशिश करे।
  • इसके लिए गर्म पानी से नहाये और साथ ही हॉट पैड्स और पैक्स का इस्तेमाल करे।
  • शरीर में तापमान बढ़ने से ब्लड वेसल्स में फैलाव आता है जिससे गर्भाशय की रेखाएँ धीरे धीरे हट जाती है।

गर्भनिरोधक मेडिसिन का इस्तेमाल

  • मार्केट में आजकल कई प्रकार की अलग अलग गर्भनिरोधक गोलियाँ मिलती है।
  • जिस के सेवन मात्र से ही गर्भ ठहरता नहीं है।
  • सेक्स के 72 घंटे बाद तक इस गोली का सेवन कर सकते है।
  • इससे गर्भधारण करने की सम्भावना कम हो जाती है।
  • इस तरह की गोली को भोजन के बाद खाना चाहिए।
  • अगर इस तरह की मेडिसिन को खाली पेट लिया जाए तो उल्टी होने की सम्भावना होती है।
  • अगर गोली खाने के 3 घंटे बाद ही उल्टी हो जाती है तो जल्द से जल्द दूसरी गोली लें।
  • इस तरह की गोलियों को सेवन कम ही करना चाहिए क्योंकि बाद में गर्भधारण करने में मुश्किल आती है।
  • एक या दो बार ही इन गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करें।

नसबंदी करवा सकते है

  • यह सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी होता है।
  • पुरुषों में होने वाली नसबंदी को वैसेक्‍टोमी भी कहा जाता है।
  • यह पुरुष नसबंदी में स्पर्म वाली नसों को बंद किया जाता है।
  • इसे करवाने से किसी भी प्रकार के कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते है।
  • इसे Prevent Pregnancy के लिए इस्तेमाल करने से गर्भधारण की सम्भावना काफी कम हो जाती है।

कॉपर टी के ऑप्शन

  • अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉपर टी भी एक बहुत अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
  • एक बार इसका इस्तेमाल 10 साल तक के लिए प्रभावी होता है।
  • वैसे यह एक छोटे टी के आकर की प्लास्टिक होता है जिसे महिलाओं के इस्तेमाल के लिए ही बनाया गया है।
  • इसे गर्भाशय में लगाया जाता है जिससे की गर्भधारण नहीं हो पाता है।
  • इसे कॉपर आईयूडी के नाम से भी जाना जाता है।
  • जिसका पूरा नाम इंट्रायूटेरिन डिवाइस है। यह भी एक सुरक्षित ऑप्शन है How to Prevent Pregnancy के लिए।

कंडोम का इस्तेमाल

  • कंडोम के इस्तेमाल से भी अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है।
  • इसके लिए जरूरी है की कंडोम का इस्तेमाल सही तरीके से किया गया हो वरना गर्भधारण के चांसेस होते है।
  • आज कल मार्केट में महिलाओं और पुरुषों दोनो के लिए ही कंडोम आती है।

इंजेक्शन

  • एक हॉरमोन युक्त इंजेक्शन महिलाओं को बांहो के निचले हिस्से में दिया जाता है।
  • इससे 3 से 4 सालों तक अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है।
  • इस तरह का इंजेक्शन महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्‍टॉन हार्मोन रिलीज़ करता है जिससे की गर्भधरण नहीं होता है।
  • यह महिलाओं के शरीर में सर्विक्स के चारों ओर म्यूकस को गाढ़ा कर देता है।
  • जिस वजह से स्पर्म बाहर नहीं जा पाते है।
  • वैसे How to Avoid Pregnancy का यह तरीका अभी भारत में आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाता है।   

ओवुलेशन के समय

  • महिलाओं को अपने ओवुलेशन के समय में सबंध नहीं बनाने चाहिए।
  • यह समय मासिक धर्म के 7वें दिन से 16वें दिन तक का होता है।
  • अपने पार्टनर से बात करे और इस समय के दौरान सम्बन्ध ना बनाये क्योंकि यह गर्भ धारण की सम्भावना को बढ़ा देता है।

हॉरमोन इंजेक्शन

  • इसे गर्भधारण से बचने के लिए मिक्स्ड शॉट भी कहा जाता है।
  • यह एक कंबाइंड इंजेक्शन होता है जो की शरीर में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टिन नामक हॉरमोन से युक्त होता है।
  • इसे हर महीने लगवाने से गर्भधारण करने से बचा जा सकता है।
  • यह गर्भाशय से निकलने वाले डिम्ब को रोक कर अनचाहे गर्भ से राहत दिलाता है।

वेजाइनल रिंग का इस्तेमाल

  • यह एक प्लास्टिक का छल्ला होता है जो महिलाओं के इस्तेमाल के लिए है।
  • इसे योनि में लगाने से शरीर में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टिन हॉरमोन को रिलीज़ करता है।
  • इससे महिलाओं के शरीर में डिंब का उत्पादन बंद हो जाता है।
  • इसे 3 हफ्तों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

अन्य घरेलु उपाय

  • सेक्स के बाद पीरियड्स के लेट हो जाने पर आप रेगुलर पपीते का सेवन कर सकते है।
  • पपीता की तासीर गर्म होती है जिस वजह से यह शरीर का तपमान बढ़ा देती है और मासिक धर्म को नियमित बनाती है।
  • पाइनेपल का इस्तेमाल भी कई महिलाये अनचाहे गर्भ से बचने के लिए करती है।
  • जितना हो सके विटामिन सी से युक्त भोजन खाए यह शरीर में प्रोजेस्टिन हॉरमोन को रैली करने में मदद करता है जिससे की अनचाहे गर्भ से राहत मिलती है।
  • सूखे पुदीने के पत्तों को स्टोर कर ले फिर सेक्स के बाद एक ग्लास गुनगुने पानी में मिला कर पी जाएँ, यह फ़ायदेमंद साबित होगा। यह नैचुरल कंट्रासेप्टिव की तरह काम करता है।

इस ऊपर दिए लेख में आज आप ने जाना की अनचाहे गर्भ से कैसे बचा जा सकता है और Pregnancy ko Rokne ke Liye Upay। ऊपर दिए सभी उपाय अनचाहे गर्भ के राहत दिलाने में सक्षम है।

Loading...

You may also like...