Best Vitamins for Women: स्वस्थ शरीर के लिए महिलाएं जरूर ले

आज के युग में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है। और कुछ महिलाये तो इसके लिए जागरूक भी है।

दरहसल स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निदान के लिए हर उम्र की महिलाओं को विभिन्न प्रकार के विटामिन्स का इस्तेमाल करने की आवश्यकता होती है।

विटामिन शरीर को ठीक तरीके से काम करने में सहायता करता हैI अलग अलग विटामिन्स के अलग अलग अलग कार्य होते हैI जो हमारे शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए आवश्यक होते हैं।इनकी कमी होने से महिलाओं में विभिन्न प्रकार के रोग हो सकते हैI

यदि आप स्वस्थ रहेगी तभी आप अपने पति, बच्चे और परिवार  की देखभाल अच्छे से कर सकती है। इसलिए महिलाओं को चाहिए की वह हर तरह के विटामिन को अपने भोजन में शामिल करे। आईये जानते है Best Vitamins for Women और किस चीज में ये आपको मिल सकता है।

Best Vitamins for Women: जिन्हें महिलाएं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए

Best Vitamins for Women

विटामिन A – हड्डियों को मजबूत बनाये

  • विटामिन ए में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
  • यह विटामिन सभी उम्र की महिलाओं को दांत ,हड्डियों और त्वचा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • इसका सेवन आपके अंदर से कई बीमारियों का खतरा कम करता है|
  • विटामिन ए तरबूज, टमाटर, गाजर, अमरूद, अंडे, दूध, अनाज और पालक आदि में पाया जाता है।

विटामिन B2 – तनाव को दूर करता है

  • विटामिन बी 2 को रिबोफ्लेविन भी कहा जाता है।
  • इसके उपयोग से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और यह मेटाबोलिज्म के लिए भी आवश्यक है।
  • यह शरीर की अकड़न, झुनझुनाहट, चिंता और तनाव को दूर करता है।
  • साथ ही यह ऊर्जा को बढ़ाने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक होता हैं।
  • यदि शरीर में विटामिन बी 2 की कमी होती है तो यह प्रतिरक्षा प्रणाली और तंत्रिका कार्यों को प्रभावित कर सकती हैं।
  • जिसके फलस्वरूप आंखेँ पीली, मुँह के छाले, होठों का फटना, गले में खराश, सूखे बाल, शरीर पर झुर्रियों का होना और त्वचा में खुजली आदि समस्याए हो सकती है।
  • यह विटामिन मांस, पनीर, दही, दूध, खमीर, पत्तेदार सब्जिया, अंडे, साबुत अनाज, सोयाबीन, मशरूम और बादाम में पाया जाता है।

विटामिन B6 – हृदय रोग और डिप्रेसन में सहायक

  • यह विटामिन स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण होता है। विशेष रूप से यह मस्तिष्क के रसायनों के उत्पादन और हार्मोन में मदद करता है|
  • साथ ही इसके उपयोग से हृदय रोग और डिप्रेसन कम करने में सहायता मिलती है।
  • केले, सेम, मांस-मछली, नट, दलिया और सूखे मेवे में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

विटामिन B7 -कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करे

  • इसे बायोटिन के रूप में जानते है, यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है।
  • यह फैटी एसिड की कोशिकाओं के विकास और संश्लेषण के लिए आवश्यक विटामिन होता है ।
  • यह विटामिन बाल और त्वचा को स्वस्थ रखता है, साथ ही इससे हडियों का विकास होता है।
  • यह विटामिन बादाम, मछली-अंडा, गाजर, खरबूजा,पीले फल-केले, हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्राउन चावल, दाल सोयाबीन, दूध- दही, पनीर और दलिया में पाया जाता है।

विटामिन B9 – कैंसर से सुरक्षित रखे

  • यह विटामिन हर औरत के लिए जरुरी होता है और इसे फोलिक एसिड के रूप में भी जानते है।
  • यह हृदय रोग, अल्जाइमर, उच्च रक्तचाप और कैंसर को दूर करने में सहायक होता है।
  • यह विटामिन गर्भावस्था के दौरान प्रजनन और भ्रूण के विकास में मदद करता है।
  • गर्भवती महिलाओं में विटामिन B9 की कमी न्यूरल ट्यूब नामक रोग पैदा कर सकती है।
  • हरी सब्जियां, खरबूजे, संतरे का रस, स्ट्रॉबेरी, फलियां-सेम, खमीर और अंडे इसमें यह विटामिन भरपूर मात्रा में मिलता है|

इसके अतिरिक्त अन्य लाभदायक विटामिन :-

  1. विटामिन B12 -एनीमिया को रोकने में मददगार
  2. विटामिन C – ऊतक विकास में वृद्धि
  3. विटामिन D – हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करे
  4. विटामिन E – उम्र बढ़ने के परिवर्तन को धीमा करने में सहायक
  5. विटामिन K – हृदय रोग के खतरे को कम करता है
Loading...

You may also like...