Calendula Benefits in Hindi: झुर्रियों से निजात दिलाने में सहायक है गेंदे का फूल

गेंदे का फूल देखने में बहुत खूबसूरत लगता है, तथा इसकी खुशबू भी बहुत अच्छी होती है| कैलेंडुला को लोग आमतौर पर मेरिगोल्ड के नाम से भी जानते है। गेंदे के फूल को पूजा करते समय भगवान पर चड़ाया जाता है| इसे अंग्रेजी में कैलेंडुला कहा जाता है|

इसके अलावा यह फूल औषधियो गुणों से भी भरपूर है। इसलिए इसे त्वचा के उपचार में उपयोग किया जाता है। गेंदे में कई तत्व जैसे कैरोटिनाइड, ग्लाइकोसाइड, गंध तेल, फ्लैवोनॉइड्स तथा स्टेरोल्स होते है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते है।

कैलेंडुला का साबुन, कैलेंडुला टी, और माउथ वाश आदि बाजार में आसानी से मिल जाते है। गेंदे के फूल में घाव भरने की क्षमता होने के साथ, दर्द दूर करने के गुण भी होते है। इसके और भी कई फायदे जानने के लिए आइये पढ़े Calendula Benefits in Hindi.

Calendula Benefits in Hindi: जाने मेरिगोल्ड से मिलने वाले लाभ

Calendula Benefits in Hindi

घाव भरने में सहायक

कैलेंडुला के तेल में एंटीसेप्टिक और एंटी माइक्रोबियल गुण होते है। जब आप घाव पर गेंदे के तेल का उपयोग करते है तो यह घाव को आसानी से भर देता है। इन फुलो की बनी क्रीम को घाव ठीक करने के लिए लगा सकते है।

  • इसकी बनी हुई क्रीम घाव को जल्दी भरने में मदद करती है।
  • इसकी क्रीम को शरीर की त्वचा पर लगने वाले छोटे मोटे कट्स पर लगाए।
  • यदि आपको किसी कीड़े ने काट लिया है तो कैलेंडुला का तेल या क्रीम लगाए।

मुहांसों को दूर भागने में सहायक

आपकी त्वचा पर मृत कोशिकाए के कारण रोम छिद्र खुल जाते है और इसमे से निकालने वाला तेल धूल मिट्टी के साथ मिलकर चेहरे पर मुहासे का कारण बनता है। कई बार इन मुहांसों के कारण जलन और दर्द दोनो महसूस होता है।

  • कैलेंडुला आयल, दाग धब्बे के उपचार में सहायक होता है।
  • इसमे एंटी फंगल गुण होते है जो दाद को हटाने में मददगार होता है।
  • चेहरे के मुहांसे पर इसकी क्रीम लगाने से मुहांसे दूर हो जाते है।
  • यह कोलेजन के स्तर को बदाता है, तथा दाग धब्बे दूर करता है।

पाचन तंत्र की बीमारी में फायदेमंद

इसका सेवन करने से पाचन से जुड़ी कई बीमारियो से निजात मिलता है और यह पेट को काफ़ी फायदा पहुचता है। क्योंकि कई बार खाने की अनियमितता और फास्ट फुड खाने से पेट में कई तरह की समस्या हो जाती है और व्यक्ति को परेशान होना पड़ता है।

  • गेंदे के प्रयोग कई है, कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
  • लिवर और गॉलब्लेडर को डिटॉक्स करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
  • यदि आपके पेट में दर्द है तो इसका सेवन करने से पेट के दर्द से राहत मिलेगी।
  • आपके पेट में एसिडिटी या अपचय की समस्या होने पर इसका सेवन करे।

चेहरे की रंगत निखारे

गेंदे के फूल से बने तेल से चेहरे पर मालिश करना त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। यदि आप इसके तेल को नियमित रूप से आपके चेहरे पर लगाकर मालिश करते है तो आपकी त्वचा का रंग निखारने लगता है।

  • इसके तेल को मालिश करने पर चेहरे का रंग धीरे धीरे निखरने लगता है।
  • यह चयापचय क्रिया के द्वारा शरीर से विषाक्त पदार्थो को बाहर निकाल देता है।
  • जब त्वचा पर इसके तेल से मालिश करते है तो त्वचा में रक्त का संचार बदता है।
  • Calendula for Skin के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

झुर्रियो से निजात दिलाए

उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति की त्वचा की कोशिकाए कमजोर होने लगती है तथा नई कोशिकाए बहुत कम मात्रा में बनती है। जिससे त्वचा लटकने लगती है और इसका सबसे पहले असर चेहरे की त्वचा पर दिखाई देता है।

  • इसके तेल या क्रीम को झुर्रियो पर लगाने से झुर्रिया हट जाती है।
  • इसके फुलो में फायटोकांस्टीटूएंट्स होता है जो एंटी एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करते है।
  • यह उत्तक के पुनः निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, जिससे झुर्रियो से निजात मिल जाती है।

आँखों के लिए

आँखों में होने वाली अंधेपन की समस्या या फिर आँखों से पानी निकलने की समस्या काफी सामान्य होती है लेकिन यह समस्या धीरे धीरे आगे चल कर बड़ी समस्या बन जाती है।

  • आँखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको गेंदे की चाय का सेवन करना चाहिए।
  • गेंदे की चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स, जेक्सनथिन, लुटेइन और ल्योकोपेन आदि जैसे गुण मौजूद होते है।
  • इसका सेवन नियमित रूप से करने से आँखों की कई परेशानियों में निजात मिलेगी।
  • यह आँखों के लाल होने की परेशानी को कम करके आँखों की लालिमा बढ़ाता है।

कान दर्द में फायदेमंद

  • अगर किसी व्यक्ति को कान का दर्द है तो इसे कैलेंडुला का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • यह कान के दर्द को कम करने के साथ साथ कान की गंदगी को भी दूर करता है।

सूजन की समस्या में फायदेमंद

  • यह बॉडी में आई सूजन को कम करने में भी काफी फायदेमंद है।
  • यदि शरीर के किसी हिस्से में सूजन आ गई है तो Calendula Flower की पंखुड़ियो को पीसकर सूजन वाले भाग में लगा ले।

बालो को मजबूती दें

  • गेंदे का फूल बालो से रुसी को हटा कर बालो को मजबूती प्रदान करता है।
  • आपको कुछ फूलो को लेकर 3 कप पानी में भिगोना है।
  • फिर इसे पानी से निकालकर ठंडा होने तो और कंडीशनर के तौर पर इसका इस्तेमाल करें।

जाने कुछ अन्य उपाय:-

  • इसके फूल को मिश्री के साथ खाने पर दमा ख़ासी की शिकायत दूर हो जाती है।

उपर आपने जाना Calendula Benefits in Hindi. आप भी गेंदे के फूल का इस्तेमाल कर उपरोक्त लाभ पा सकते है। इसका इस्तेमाल आपको कई प्रकार के स्वस्थ सबंधित लाभ भी प्रदान करता है। इसके अलावा इस को लगाने से त्वचा सबंधित लाभ आप ने ऊपर इस लेख में पढ़े। कैलेंडुला के पत्ते, तेल और बीज सभी कुछ आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

Loading...

You may also like...