Weight Loss Tips In Hindi: वजन घटाने के लिए करे अपने घर में ये परिवर्तन लाए

आजकल के कॉम्पिटिशन वाले जमाने में अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर अधिकतर लोग बहुत ज्यादा परेशान रहा करते हैं और सोचते रहते हैं How to Lose Weight Quickly? अपने बढ़ते वज़न को कम करने के लिए कई सारे कार्य करते हैं। इसके लिए लोग कभी अपना डाइट प्लान बदलते हैं तो कभी व्यायाम और योग आदि का भी सहारा लेते है। ताकि वह स्लिम ट्रिम दिख सके और इस प्रतियोगी जमाने में दूसरों के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकें।

बहुत प्रकार के Fastest Way to Lose Weight के उपायों को अपना कर बहुत सारे लोग अपने वज़न को कम करने में सफल भी होते हैं पर आपको पता होना चाहिए की वज़न घटना आसान है पर वज़न को नियंत्रित रखना या हमेशा घटाए रखना बहुत मुश्किल होता है। लोग वजन को कम करने में तो व्यायाम, जिम या योग आदि अपना कर बहुत हद तक सफल हो जाते है पर व्यस्तता भरे जीवन में वो व्यायाम को हर रोज नियमित तौर पर कर नहीं पाते जिससे वज़न फिर से बढ़ने लग जाता है और आपके द्वारा की गई मेहनत फिर से बर्बाद हो जाती है।

बहरहाल क्या आप जानते है की आपके मोटे होने या वज़न के बढ़ने में आपके घर के रहन सहन और आपकी जीवनशैली की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अगर आप अपने जीवनशैली को एक अच्छी दिशा दें तो आपका बढ़ता वजन खुद से ही नियंत्रित रहेगा और आपको मोटापे की समस्या कभी भी परेशान नहीं करेगी। यानी अगर आपको अपना वजन कम करना है और हमेशा वज़न की नियंत्रण में रखना है तो आपको अपने घर के तौर तरीकों को भी बदलना पड़ेगा। आप Daily Life Hacks to Lose Weight की मदद से वज़न कम करने में सफल हो सकते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे की ये बदलाव आखिर कैसे बदलाव होंगे? ये बदलाव दरअसल आपके घर और आपकी जीवनशैली से जुड़े आदतों में किये जाएंगे। लोग अक्सर अपने जीवनशैली में आलस्य के कारण बहुत साड़ी महत्वपूर्ण बातों को फॉलो नहीं करते हैं जिससे उन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां झेलनी पड़ती है और मोटापे की समस्या भी इन्हीं में से एक मुख्य समस्या होती है। आपको अपने घर में क्या क्या परिवर्तन लाने होंगे और किस प्रकार के बदलाव करने होंगे इसके लिए जानते है Weight Loss Tips In Hindi के बारे में विस्तार से।

Weight Loss Tips In Hindi: अपने रहन सहन में बदलाव लाकर कर सकते है वजन को कम

Daily Life Hacks to lose Weight

हमारे शरीर से जुड़ी समस्याओं की मुख्य वजह हमारी रहन सहन और जीवन शैली होती है। हमारी जीवनशैली की वजह से ही हमें बीमारियां होती हैं और साथ ही साथ हमारा शरीर मोटा होता है। मोटापे को काम करने के लिए हम Daily Life Hacks to Lose Weight में बदलाव ला सकते हैं। आइये जानते हैं इन्ही बदलावों के बारे में।

टीवी देखते हुए खाना खाने की आदत

  • आपने देखा होगा की बहुत से लोगो की ऐसी आदत होती है की उन्हें खाना खाते समय टीवी देखना बहुत पसंद होता है।
  • पर यह आदत एक बुरी आदत है। आप अगर खाना खाते समय टीवी देखेंगे तो आपको यह पता नहीं चल पायेगा की आपने कितना भोजन किया।
  • ऐसा इसलिए होता है की जब आप भोजन के समय टीवी देखते हैं तब आपका ज्यादा ध्यान टीवी पर रहता है और आप खाने पर ध्यान नहीं देते हैं।
  • इसके कारण या तो आप कभी बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं या फिर कभी कम खाना खाते हैं।
  • खाने में आने वाली इस अनियमितता की वजह से ही अक्सर मोटापे की समस्या लोगों को परेशान कर देती है।
  • इसलिए आपको खाना खाते समय टीवी देखने की इस आदत को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए।

छोटे बर्तनों का करें उपयोग

  • आपको खाने के लिए बड़े बर्तनों के बजाय छोटे बर्तनों का उपयोग करना चाहिए।
  • शोध में पाया गया है की बड़े बर्तनों में खाना खाने से भी मोटापा बढ़ जाता है।
  • ऐसा मानना है की जितनी बड़ी प्लेट होगी उसमे खाना उतना ज्यादा आ जाएगा और फिर आप अधिक मात्रा में खाना खाएंगे जिससे मोटापे की समस्या बढ़ेगी।
  • इसलिए जब भी खाना खाये छोटे बर्तनों में ही खाना खाये।

तली भुनी चीजों को खाने से बचे

  • घर में ज्यादा चटर-पटर वाली चीजे अर्थात तली भुनी चीजों का सेवन भी मोटापे को न्योता देता है अतः इससे बच कर रहना अच्छा होता है, इससे वज़न नियंत्रण में रहता है।
  • अपने घर में स्नेक्स जैसे चीजों की मात्रा कम रखे ताकि जब भी भूख का अनुभव हो तो स्नेक्स खाने की जगह आप पौष्टिक चीजों का ही सेवन कर पाए।

न रखें फ्रिज में अनावश्यक चीजें

  • अधिकतर घरों में फ्रीज में खाने की बहुत सारी चीजे रखी हुई होती है।
  • इसके कारण आप जब भी फ्रीज को खोलते है तो कुछ न कुछ खा ही लेते है फिर भले ही भूख हो या ना हो।
  • इसलिए कोशिश करें की फ्रिज में ज्यादा खाने का सामान ना रखें।

सोने वाले कमरे को आरामदायक रखे

  • एक अच्छी और पर्याप्त नींद लेना बहुत ही ज़रूरी होता है।
  • नींद नहीं होने से भी तनाव होता है जो मोटापे को बढ़ावा देता है।
  • इसलिए अपने सोने वाले कमरे को साफ सुथरा रखे ताकि आप आराम से सो सके और बिना किसी व्यवधान के आपकी नींद पूरी हो सके।

पौष्टिक आहार को रखे पास

  • कुछ लोग अपने पौष्टिक आहार को ऐसी जगहों पर रखते है की जब उन्हें भूख लगती है तो उस तक पहुंचने की बजाय कुछ भी खा लेते है।
  • इसलिए अपने पौष्टिक आहार को ऐसी जगहों पर रखे ताकि आप उस तक आसानी से पहुंच सके।

रखे व्यायाम के लिए स्थान

  • घरों में व्यायाम के लिए स्थान न होने के कारण भी लोग व्यायाम करने में लोग अक्सर आलस कर जाते है।
  • इसलिए अपने घर में थोड़ी जगह ज़रुर रखे ताकि आप अपने घर पर ही नियमित तौर पर व्यायाम कर सके ।
  • व्यायाम की आदत एक बहुत अच्छी आदत है। इससे ना सिर्फ वज़न को कम करने में मदद मिलती है बल्कि कई प्रकार की बीमारियों से भी राहत मिल जाती है।

तो ये थे कुछ Hacks to Lose Weight जिसको अपने जीवन में शामिल कर के हम अपना वज़न घटा सकते हैं। लेख में बताये गए Easy Ways to Lose Weight को आप ज़रूर अपनाएँ और अपना बढ़ता वज़न जल्द घटाएं।

Loading...

You may also like...