Diet for Working Women: जाने कामकाजी महिलायेंं कैसे रह सकती है सेहतमंद

पुरुषों के मुकाबले महिलाओंं को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है क्योंकि महिलायेंं काफी कुछ मैनेज करती है। देखा जाए तो महिलायेंं मल्टी टास्किंग होती है जो घर के कई कामों के साथ साथ ऑफिस के भी कई काम संभालती है। इतना ही नहीं ये आपके घर परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान भी रखती है।

कामकाजी महिलायेंं परिवार के सभी की ज़रूरतों को समझ कर उन्हें पूरा भी करती और बहार जा कर भी ऑफिस का काम भी करती है। तो इस हिसाब से महिलायें सभी की सेहत का ध्यान रखते रखते अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाती है।

ऐसे में महिलाओं को चाहिए की वे एक पौष्टिक और संपूर्ण आहार का सेवन करे। महिलाओं को खुद अपने आहार का ध्यान भी रखना चाहिए और ऐसे भोजन को करना चाहिए जिससे उन्हें सभी आवश्यक तत्व मिल जाए और वे स्वस्थ रहे।

इस लेख में हम आपको यह बताने जा रहे की एक वर्किंग वूमेन अपने आप को कैसे स्वस्थ रख सकती है और उन्हें किस प्रकार के आहार का सेवन करना चाहिए। इस लेख में पढ़े Diet for Working Women.

Diet for Working Women: जाने वर्किंग वूमेन की डाइट कैसी होनी चाहिए

Diet for Working Women

दिन की शुरुआत

  • महिलाओं को अपने दिन की शुरुआत एक बहुत ही हेल्दी और एनर्जी वाले ड्रिंक से करना चाहिए।
  • महिलाओं को सबसे पहले सुबह उठ कर नींबू का रस डाल कर गर्म पानी पीना चाहिए।
  • यह बॉडी की सारी गंदगी साफ़ करने के साथ साथ फ्रेश फील करवाता है।
  • इसी के साथ इस ड्रिंक को पीने से वजन भी कम होता है।
  • अगर आप चाय पीती है तो थोड़ी देर बाद आप चाय ले सकती है।
  • लेकिन ध्यान रखे की चाय कभी भी खाली पेट ना लें।
  • चाय के साथ कुछ ना कुछ खाना भी जरुरी होता है। आप चाहें चाय के साथ तो बिस्किट्स भी खा सकते है।
  • आपको चाय के साथ हमेशा लो फैट बिस्किट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

नाश्ता ज़रूर करे

  • कई बार ऐसा होता है की महिलायें अपने सुबह सुबह के कामो में नाश्ता करना भूल जाती है।
  • लेकिन आपको कभी भी अपना नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए क्योंकि नाश्ता हमे दिन भर की ऊर्जा प्रदान करता है।
  • नाश्ते में आपको हमेशा ही पौष्टिक तत्वों से युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
  • नुट्रिशन से युक्त नाश्ता आपके शरीर को पूरा पोषण देता है और साथ ही दिनभर के लिए एनर्जी बनाये रखता है।
  • अगर आपको पूरा नाश्ता करने का समय नहीं मिल पता है तो आपको कम से कम एक ग्लास दूध पी लेना चाहिए और साथ ही कुछ फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए।
  • वैसे आपको अपने ब्रेकफास्ट में दाल रोटी, दलिया, कॉर्नफ्लेक्स, सैंडविच, उपमा, इडली और डोसा जैसा आहार लेना चाहिए साथ ही विटामिन ए से युक्त आहार को अपने नाश्ते में शामिल करे।
  • महिलाओं को अपने बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पानी ज्यादा पीना चाहिए और साथ ही नाश्ते में जूस को भी शामिल करना चाहिए।
  • महिलाओं को युटीआई या ईस्ट इन्फेक्शन आदि जैसी बीमारियों से दूर रहने के लिए ताज़े फलो का जूस और पानी ज्यादा पीना चाहिए।

प्रॉपर लंच करे

  • आपको चाहिए की आप अपने ब्रेक फ़ास्ट और लंच के बीच में कम से कम 4 से 5 घंटे का अंतराल बना के रखे।
  • आपको लंच स्वास्थवर्धक होना चाहिए लेकिन ध्यान रखे की लंच एक सीमित मात्रा में हीं करे।
  • आपको अपने लंच में रोटी के साथ हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए, साथ ही दाल दही आदि को भी शामिल करना चाहिए।
  • हरी पत्तेदार सब्जियों में आप ब्रॉकली, पालक, आदि का सेवन करे। ध्यान रखें की कम तेल में बनी सब्जियों को हीं खाए।
  • इसी के साथ आपको लंच में चावल को सम्मिलित करना चाहिए। चाहे तो ब्राउन राइस का सेवन भी एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है।
  • अपने लंच में आपको सलाद लेना नहीं भूलना चाहिए और सलाद पर नींबू डाल कर ही सेवन करे।
  • अगर आप अंडे का सेवन करते है तो आपको अंडे की भुर्जी भी अपने लंच में ज़रुर शामिल करनी चाहिए।
  • लंच में आपको 400 कैलोरीज़ का ही सेवन करना चाहिए ये एक Healthy Diet for Women होती है।

स्नैक्स को ना भूले

  • स्नैक्स के तौर पर लंच के बाद थोड़ी देर में कुछ न कुछ ज़रुर खाए ।
  • कई बार ऐसा होता है की काम करते करते शाम के समय भूख लगती है और हम कुछ अन्हेल्थी खा लेते है।
  • हमें इन अनहेल्दी फ़ूड से बचना चाहिए और इसकी जगह कुछ फ्रूट्स और स्प्राउट्स को खाना चाहिए।
  • फ्रूट्स और स्प्राउट्स को आपको ज़रूर Diet Plans For Women में शामिल करना चाहिए।
  • स्नैक्स में आपको ऐसे पदार्थो का सेवन करना चाहिए जिन से आपकी बॉडी में ग्लूकोज़ लेवल सही रहे और आप उसे बैलेंस कर सके।
  • ऐसा जरुरी होना चाहिए की अपने स्नैक्स में आप जो चीज़े खा रहे वो प्रोटीन और विटामिन्स के साथ साथ मिनरल्स से भी युक्त हो।
  • स्नैक्स में जंक फूड और फास्ट फूड से आपको दूर रहना चाहिए।

शाम का डिनर

  • हमेशा अपना डिनर रात को सोने के 2 से 3 घंटे पहले ही कर लेना चाहिए जिससे खाने को पचने में मदद मिल पायेगी।
  • रात को बिना खाये कभी भी सोना नहीं चाहिए । डिनर बॉडी के लिए ज़रुरी होता है।
  • आपको अपने रात के भोजन में कम तली और कम मसाले वाली सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।
  • अगर हल्का डिनर लेने का मन हो तो डिनर में सलाद या फिर सूप भी लें सकते है।
  • अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तो आप डिनर में गेंहू की रोटियों के साथ स्टीम किया हुआ चिकन का भी सेवन कर सकते है।
  • जहाँ तक हो सके आपको रात के समय के हिसाब से कम खाना ही खाना (लाइट खाना) चाहिए।
  • इसके बाद सोने के 10 मिनट पहले आपको 1 गिलास पानी पी कर सोना चाहिए। इससे आपको नींद अच्छी आएगी।
  • आपको अपने रात के खाने में में भी सब्जियाँ, दूध, और फल आदि का सेवन करना चाहिए।

ऊपर दिए लेख में हम ने आपके Best Diet Plan for Women बताया है जो कामकाजी महिलाओंं को एनर्जेटिक बना देगा। अगर आप भी वर्किंग वूमेन है तो आपको भी ऊपर दिए लेख में बताये गए डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए जिससे की आप स्वस्थ रह सके और आपके सभी कामो को अच्छी तरह से मैनेज कर सके।

Loading...

You may also like...