Exercises to Improve Posture: बॉडी पोस्चर सुधारे और आकर्षक दिखें

आपके बॉडी का पोस्चर ठीक रहना बहुत जरुरी है| आपका बॉडी पोस्चर सही होने से आपके अंदर आत्मविश्वास झलकता है| इससे आप दूसरों पर अलग प्रभाव डाल पाते है| झुक कर चलना, झुक कर बैठना, पीठ का बाहर की और निकला हुआ होना अच्छा नहीं दीखता| कई बार यह रीढ़ की हड्डी में दर्द या अन्य किसी वजह के कारण होता है|

लेकिन अक्सर इसकी वजह बुरी आदत होती है| कंधों और शरीर को झुका कर रखने की आदत ज्यादातर लंबे और पतले लोगों में देखने को मिलती है| लेकिन ऐसा कुछ फिक्स नहीं है, कम कद वाले भी बहुत से लोग अपने कंधो को झुकाकर चलते है| यदि इन्हे कोई टोक दे, तो उस पल के लिए वे ध्यान देकर सीधे हो जाते है, लेकिन अगले ही पल ध्यान हटते ही बदन झुक जाता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे व्यायामों के बारे में जानकारी दे रहे है, जिनको करने के बाद आपके कंधे झुके नहीं लगेंगे| चाहे आप पतले हो या मोटे हो इस बात से कोई फर्क नहीं पढता है| इन व्यायाम को करने के बाद आपकी कमर सीधी और कंधे पीछे हो जायेंगे| आइये जानते है Exercises to Improve Posture.

Exercises to Improve Posture: गलत पोस्चर को आपकी सुंदरता ना बिगाड़ने दे

Exercises to Improve Posture

प्लैंक

  • क्या आपके कंधे झुके होने के साथ साथ आपका पेट भी आगे की और निकला हुआ है तो फिर प्लैंक से बेहतर आपके लिए कोई एक्सरसाइज नहीं है|
  • इसे करने के लिए उलटे लेट जाये और आगे के शरीर को उठाकर हाथो को मोड़ ले और निचे के हाथो को जमीन पर टीकाकार रखे|
  • इसके बाद कम से कम 30 सेकंड के लिए अपनी कोहनी और पंजों के सहारे अपने शरीर को सीधा रखे|
  • बाद में सामान्य अवस्था में वापिस आ जाये| आप अपनी क्षमता अनुसार इसे 90 सेकेंड तक भी कर सकते हैं।

क्रंचेस

  • सबसे पहले पीठ के बल लेट जाए, अब अपने हाथो को सिर के पीछे रखे| पैरों के घुटने को मोड़कर रखे।
  • अब अपने हाथो के सपोर्ट से सर और कमर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की और उठाये|
  • आप चाहे तो कंधो को ट्विस भी कर सकते हैं दाएं कंधे को बायीं तरफ और बाएं कंधे को दायीं तरफ ट्विस करें।
  • इससे आपके पेट पर खिंचाव पड़ता है और कंधे भी मजबूत होते हैं। यदि आप इसे नियमित करते है तो इससे आपका बॉडी पोस्टर जरूर सुधरता है|

वॉल एंजल

  • एक फ्लैट दीवार के सहारे खड़े हो जाये| अब अपने सिर, कंधो, पीठ और नितम्बो को दिवार से सटा ले|
  • अपने हाथो को कोहनी से मोड़ते हुए ऊपर की और करे| इसे भी आपको दिवार के सटा कर रखना है|
  • अब अपने हाथो को सीधा करले| आपका सीधा हाथ, धड़ और उलटा हाथ एक लाइन में होना चाहिए|
  • यह जमीन के समानांतर होना चाहिए| हर पोजीशन में आपके हाथो को दो से तीन सेकंड करे|
  • हाथो को ऊपर रखते हुए तीन सेट करे, और साइड में रखते हुए तीन सेट करे| Perfect Posture पाने में यह आपकी मदद करता है|

बैक एक्सटेंशन

  • सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेटे और हथेलियों को सीधा करके जमीन पर रखें।
  • इसके पश्चात पैरों को सीधा रखते हुए पीछे से ऊपर की तरफ उठाये|
  • अब अपने हाथो को कोहनी की तरफ से मोड़ले, और हाथो की उंगलियों को क्रॉस करके पकडे|
  • अब अपने पैर को उठाने के साथ साथ अपने शरीर के आगे के हिस्से को भी उठाना शुरू करे|
  • यह वाला व्यायाम करने के बाद आपकी पीठ तो मजबूत होती ही है, साथ ही साथ आप लम्बी उम्र तक सीधे खड़े रह सकते है|
  • उठायें उसी प्रकार आगे से भी उठने का प्रयास करें इससे आपकी पीठ मजबूत होगी और आप लम्बे समय तक सीधे खड़े रह पायेंगे।

शोल्डर रोल

  • जिन लोगो को झुककर बैठने की आदत होती है, उन लोगो को भविष्य में पीठ में दर्द की शिकायत होने के चान्सेस बढ़ जाते है|
  • इसलिए सिटिंग पोस्चर सुधारना बहुत जरुरी है| शोल्डर रोल आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है|
  • इसे करने के लिए सीधे बैठकर कंधों को पहले क्लॉक वाइज घुमाये और फिर एंटी क्लॉक वाइज घुमाये, इससे आपके कंधो में मजबूती आती है|

लंजेस

  • कई बार मसल्स में बहुत ज्यादा कसाव आ जाता है| और इसके चलते भी आपका बॉडी पोस्चर बिगड़ने लगता है|
  • इसके लिए बॉडी स्ट्रेचिंग करना चाहिए, तो आप लंजेस कर सकते है|
  • लंजेस करने के लिए सबसे पहले अपने सीधे पैर को आगे की तरफ ले जायें, फिर सामने की तरफ देखते हुए और कमर को सीधा रखते हुए अपने बायें पैर को मोड़ें|
  • इस अवस्था में आपका सीधा पैर 90 डिग्री कोण तक मुदा होना चाहिए|

डबल साइड बेंड

  • सीधे खड़े हो जायें और अपने दोनों हाथो में छोटे डम्बल पकडे|
  • अब एक साइड से डम्बल को निचे ले जाते हुए झुके| इस दौरान आपकी पीठ सीधी रखे|
  • अब दूसरी और से भी डम्बल को निचे ले जाये|
  • आप चाहे तो केवल एक हाथ में डम्बल लेकर भी इसे कर सकते है| एक हाथ में डम्बल पकडे और उसे झुकाये, तब तक दूसरा हाथ कमर पर रखे|
  • अब इसी प्रकिया को आप हाथ बदल कर भी कर सकते है| इससे आपकी अपर बॉडी को परफेक्ट शेप मिलता है|

इन टिप्स को भी आप फॉलो कर सकते है:-

सोचे – आप किसी काम को तभी कर सकते है, जब आप उसके बारे में सोचते है| ऐसा तो नहीं होता है की आपने मन में कुछ सोचा नहीं और बस उसी काम को कर दिया| बस यही फार्मूला आपको यहाँ भी फिट बैठाना है| जब भी आप चले या खड़े रहे इमेजिन करे की आपके सर से लेकर पैर तक एक स्ट्रिंग लगी है जो आपको सीधा खींच के रखी है| बस आपको खुद को पूरा वक्त सीधा रखना है|

बुक बैलेंसिंग – यदि आपकी झुककर चलने की आदत से आपका पीछा नहीं छूट रहा है| तो इमेजिन करे  की आपके सर पर आपने २-३ बुक का बण्डल रखा हुआ है, और आपको इसे बैलेंस करना है| इसे करने के लिए आप अपने सर को भी स्ट्रैट रखेंगे और कंधो को भी| यह टिप वाकई मदद करेगी|

ऊपर आपने जाना Exercises to Improve Posture. इन व्यायामों के अलावा, खुद को अच्छा दिखने की इच्छा आपकी मदद करेगी| आज से इन व्यायामों को करे| इसके अलावा कंप्यूटर पर काम करते हुए, पढाई करते वक्त, ड्राइविंग करते हुए, चलते हुए या सिम्पली जब आप खड़े हो, झुखे नहीं और एकदम सीधा रहे, कंधो को पीछे रखे|

Loading...

You may also like...