Monsoon Face Pack: बारिश की चिपचिपी त्वचा से छुटकारा दिलाएंगे ये फेस पैक

बारिश के मौसम में वातावरण एक जैसा नहीं रहता। कभी ठंडक रहती है तो कभी पसीना आता है और कभी तो हवाएं चलने के कारण मौसम शुष्क रहता है। ऐसे में त्वचा का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।
आम दिनों की तरह स्किन केयर करने से स्किन सुरक्षित नहीं रह पाता है और समस्याएं उत्पन्न होने लग जाती है।

इस तरह से पल पल बदलता मौसम, आपकी त्वचा और बालों पर बुरा असर डालता है। मानसून में हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बहुत ही कम हो जाती है। जिससे त्वचा संबंधी समस्या भी उत्पन्न होने लगती है।

अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए इस मौसम में आपको भरपूर पानी पीना चाहिए। साथ ही अपनी Skin Care के लिए अन्य तरीके भी अपनाने चाहिए। बारिश में त्वचा की देखरेख के लिए आप घर में ही Natural Face Pack बना सकती है।

Homemade Face Pack for Glowing Skin घर में बना होने के कारण यह आपकी त्वचा को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा । तो चलिए आज जानते है Monsoon Face Pack कौन कौन से होते हैं और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

Monsoon Face Pack: बरसात में त्वचा को पोषण देने में मददगार फेस पैक

Face Pack for Monsoon

आइये आज जानते हैं Tips for Glowing Skin Homemade के अंतर्गत कुछ उपयोगी फेस पैक्स के बारे में जिससे आपको त्वचा खिल उठेगी।

पुदीने और केले का Face Pack

  • आधा केला ले और पुदीने की एक मुट्ठी ताजी पत्तिया ले।
  • इन दोनों को एक चम्मच दही और निम्बू के रस के साथ मिला ले। इस मिश्रण का पेस्ट तैयार कर ले, फिर इसे फेस पर लगाए।
  • 10 मिनट तक सूखने दे फिर गर्म पानी से धो ले। यह घरेलू उपाय त्वचा के लिए बहुत लाभकारी रहेगा।

मुल्तानी मिट्टी पैक: Multani Soil Face Pack

  • 5-6 चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले और उसमे गुलाबजल की कुछ बुँदे मिला ले।
  • इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगा ले और सूखने दे, फिर इसे धो लें।
  • इस पैक से त्वचा की धूल और गंदगी साफ हो जाती है साथ ही त्वचा का तेल भी कम होता है।
  • जिन लोगो की त्वचा ड्राई होती है वो मुल्तानी मिट्टी फेस पैक का उपयोग ना करे। यह Face Pack for Oily Skin ज्यादा अच्छा माना जाता है।

स्ट्रॉबेरी मास्क: Strawberry Face Mask

  • 2 स्ट्राबेरी ले और उसे अच्छी तरह काट ले। इसमें दो चम्मच ब्रेडक्रम्ब्स और गुलाब जल मिला ले।
  • इसमें एक चम्मच ब्रांडी मिला ले और इस सब को एक साथ मिला लें।
  • इससे तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगा ले और इसके सूख जाने के 20 मिनट के बाद इसे अच्छे से किसी फेस वाश की मदद से धो ले।
  • यह एक Best Face Pack for Oily Skin तो होता ही है साथ ही यह नार्मल त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है।

केले का पैक: Banana Face Mask

  • आधा केला ले, उसमे थोड़ा शहद और निम्बू मिलाये।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए और धीरे धीरे फेस पर मसाज करे।
  • फिर 15 मिनट बाद हलके गुनगुने पानी से इसे धो ले।
  • यह हर प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी होता है।
  • यह Face Pack for Rainy Season बहुत उपयोगी होती है और इसके उपयोग से त्वचा में नमी रहती है और त्वचा चमकती है।

चन्दन का मास्क: Sandal Face Pack

  • 5-6 चम्मच चन्दन पावडर ले और इस पावडर में थोड़ा दूध मिला ले।
  • यदि चाहे तो एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच हल्दी भी मिला सकते है।
  • इन सबको अच्छे से मिला ले और इस मिश्रण को फेस पर लगाए। इसके सूख जाने के बाद ठंडे पानी की मदद से इसे धो ले।
  • यह Rainy Season Face Pack मुहांसो के लिए सबसे अच्छा होता है।

एलोवेरा फेस पैक: Aloe Vera Face Pack

  • एलोवेरा फेस पैक भी बारिश के मौसम में अच्छा होता है।
  • यह त्वचा में नमी बनाये रखता है साथ ही इसका उपयोग करने से त्वचा में रूखापन भी नहीं होता है।
  • इसका पैक बनाने के लिए एलोवेरा जेल ले लें। जेल के लिए आप फ्रेश एलोवेरा का उपयोग कर सकते है या फिर बाजार में भी एलोवेरा जेल अपलब्ध रहता है उसका भी उपयोग किया जा सकता है।
  • अब गुलाब जल की कुछ बूंदो को भी उसमे मिला दे। इस पैक को चेहरे पर लगाए और कुछ देर तक सूखने दे।
  • पैक के सूखने के बाद पानी से अच्छी तरह से चेहरे को धो लें।

मिक्स फ्रूट फ़ेसपैक से करे चेहरे की देखभाल

  • मानसून के समय बैक्टीरिया का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
  • बैक्टीरिया से त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए आप मिक्स फ्रूट फ़ेसपैक का उपयोग कर सकते है।
  • इस पैक को बनाने के लिए सेव और पपीता को ले ले। इन फलो को अच्छी तरह से मेश कर ले।
  • फिर इस मिश्रण में 2 चम्मच दूध मिला ले। अब इसे चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से लगा ले।
  • कुछ देर सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो ले। इससे त्वचा में निखार आता है और त्वचा भी साफ दिखने लगती है।

काजू का फेस पैक: Cashew Face Pack

  • काजू का फेस पैक भी बारिश के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • इस पैक को आप हर तरह की स्किन टाइप पर लगा सकती है। इसका पैक बनाने के लिए सबसे पहले 4 घंटे के लिए काजू को पानी में डालकर भिगो दें। इसके बाद जब काजू अच्छी तरह से भीग जाए तो उन्हें पीस लें।
  • इस पेस्ट में दही और मुल्तानी मिटटी को भी मिला ले। आपका पैक तैयार है इसे चेहरे और गर्दन के सभी भागों में अच्छे से लगा ले।
  • फिर 15 मिनट के बाद साफ पानी से चेहरे को धो ले।

ग्रीन टी का फेस पैक: Green Tea Face Pack

  • ग्रीन टी का फेस पैक भी इस मौसम के लिए फ़ायदेमंद होता है। इस मौसम में पिम्पल्स की समस्या भी बहुत आम होती है।
  • इस फेस पैक को लगाने से आप पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते है साथ ही निखरी त्वचा भी पा सकते है।
  • इसका पैक बनाने के लिए 2 चम्मच ग्रीन टी ले ले और इसे ब्लेंडर में पीस ले इसका पाउडर तैयार हो जायेगा।
  • अब इस पाउडर में एक चम्मच दही को मिला ले। इस पेस्ट को चहरे पर लगाए। फिर कुछ देर ऐसा ही रहने दे। सूखने के बाद हलके गुनगुने पानी से चहरे को धो ले।
  • यह Face Pack for Glowing Skin बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।

चन्दन पेस पैक: Sandal Face Pack

  • चन्दन पेस पैक को लगाने से दाग धब्बे भी दूर हो जाते है। साथ ही निखार भी आता है।
  • इसका पैक बनाने के लिए 2 चम्मच चन्दन पाउडर ले लें, फिर उसमे आधा कप गुलाबजल को मिला ले।
  • साथ ही इसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर भी मिला ले। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए। कुछ देर रखने के बाद चेहरे को धो ले।

इस तरह आप मानसून में भी अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते है साथ ही सुन्दर और निखरी त्वचा पा सकते है। इसका नियमित रूप से उपयोग करे।

तो ये थे कुछ Beauty Tips for Face. यदि आपको कोई भी पैक चहरे पर लगाने से जलन या फिर खुजली होती है तो उस पैक का इस्तेमाल बंद कर दे और डॉक्टर से संपर्क करे क्योंकि कुछ लोगो की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है।

Loading...

You may also like...