French Fries Recipe in Hindi: क्रिस्पी और कुरकुरे फ्रेंच फ्राई बनाना सीखें

फ्रेंच फ्राइज़ खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगने वाली एक डिश है। इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। जैसा की नाम से पता चल रहा है की यह एक फ्रेंच डिश है। वैसे इसकी शुरुआत के बारे में कहा जाता है की इसकी शुरुआत फ्रांस के साथ साथ बेल्जियम और स्पेन में भी हुई थी। हालांकि अब यह भारत समेत पूरे विश्व में पसंद किया जाता है । फ्रेंच फ्राइज़ आलू से बनने वाली एक डिश है जिसे आप नाश्ते के रूप में सर्व कर सकते है ये बहुत ही लजीज व्यंजनों में से एक है इसे बनाना भी बहुत सरल होता है और ये सभी को बहुत पसंद भी आती है। फ्रेंच फ्राइज़ को फिंगर चिप्‍स भी कहा जाता है।

इसमें आलू को काटकर उसे क्रिस्पी होने तक फ्राई किया जाता है और उस पर आप अपनी पसंद का मसाला मिलाकर इसे खाए तो इसकी बात ही अलग होती है। गरमागरम फ्रेंच फ्राइज़ को चाय के साथ नाश्ते में खाया जाये तो आहा आपको यकीनन इसका मजा आ जायेगा। फ्रेंच फ्राइज़ बच्चों को ख़ास कर के बहुत ज्यादा पसंद आते है। अगर आपका बच्चा 1-2 साल का है तो आप उसे भी फ्रेंच फ्राइज़ बनाकर उसमे ऊपर थोड़ा नमक मिलाकर उसे खाने के लिए दीजिये ये आपके बच्चे को बहुत अच्छा लगेगा और इसे खाने से उसे किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नही होगा साथ ही आपका बेबी धीरे-धीरे नमकीन खाना भी सिख जायेगा।

जब भी आपको दिन में या कभी भी हल्की फुल्की भूख लग रही हो तो आप फ्रेंच फ्राइज़ को बनाकर खा सकते है क्योंकि यह बहुत जल्दी से बनकर तैयार हो जाता है। फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए इसकी तैयारी करने में भी कोई ज्यादा समय नही लगता है क्योंकि आपको सिर्फ आलू को काटना होता है बस इसलिए इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है। French Fries को आप सॉस या फिर चटनी के साथ भी सर्व कर सकते है। अगर आपके घर पर कोई अचानक से मेहमान आ जाते है तो आप उन्हें भी चाय के साथ में फ्रेंच फ्राइज़ बनाकर खिला सकती है ये आपके मेहमानों के लिए भी एक अच्छा हल्का फुल्का नाश्ता हो जायेगा।

फ्रेंच फ्राइज़ को आप अपने टेस्ट के हिसाब से चटपटा या नमकीन बना सकते है अगर आप तीखा खाना पसंद करते है तो इसमें थोड़ी सी लाल मिर्च भी डाल सकते है वैसे फ्रेंच फ्राइज़ नमकीन भी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते है। अभी तक आपने होटल्स या रेस्टोरेंट में तो फ्रेंच फ्राइज़ खाए ही होंगे और आप सोचते होंगे इन्हें कैसे इतना टेस्टी बनाया जाता है और क्या इन्हें घर पर भी बनाया जा सकता है तो आज हम आपको घर पर ही फटाफट से तैयार होने वाला फ्रेंच फ्राइज़ बता रहे है जिसे आप जब चाहे तब बना सकती है। जानते है French Fries Recipe in Hindi.  

French Fries Recipe in Hindi: टेस्टी और क्रिस्पी फ्रेंच फ्राई कैसे बनाये

French Fries Recipe in Hindi

French Fries Recipe को बनाने के लिए आपको मुख्यतः सिर्फ आलू की आवश्यकता होती है जो सामान्यत: सभी के घर में रहते ही है। इसके आलावा फ्रेंच फ्राइज़ को बनाने के लिए आपको मार्केट से कुछ भी लाने की जरुरत नही रहती। इसलिए इसे बनाना और भी ज्यादा आसान रहता है। आइये जानते है कैसे फ्रेंच फ्राइज़ को चटपटा और क्रिस्पी बनाकर तैयार किया जा सकता है और उसे बनाने के लिए आपको कौन सी सामग्री की आवश्यकता रहती है साथ ही इसे कम से कम समय में कैसे बनाकर तैयार किया जा सकता है।

Course Snack
Cuisine French
Prep Time 10 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 40 minutes
Servings 3 People

Ingredients

French Fries Recipe: बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां

  • 5-6 आलू
  • तेल [आलू को तलने के लिए]
  • नमक [स्वादानुसार]
  • 1/2 tbsp लाल मिर्च पाउडर
  • 1 पिंच अमचूर पाउडर
  • 1 tbsp चाट मसाला

Instructions

French Fries Recipe: बनाने की विधि

  1. फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को छिलके निकाल कर रख लीजिये।

  2. अब आप छिले हुए आलू को अच्छे से धो लीजिये।

  3. इसके बाद आलू को लम्बे लम्बे टुकड़े में काट लीजिये। आलू को फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए बाज़ार में कटर आता है उससे भी आप आलू को कट कर सकते है। इसकी मदद से सभी आलू एक सामान साइज़ में काटे जा सकते है और कम समय में भी।

  4. अब एक बर्तन में पानी उबलने के लिए रख दीजिये। इसमें थोड़ा सा नमक मिला दीजिये।

  5. इस उबले हुए पानी में कटे हुए आलू को 5 मिनट के लिए डाल दीजिये और 5 मिनट बाद गैस बंद कर दीजिये।

  6. आलू को किसी कपड़े में निकाल कर रख लीजिये और उसे अच्छे से सुखा लीजिये।

  7. अब आलू को 10 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दीजिये।

  8. एक कढाई में तेल डालकर उसे गरम कीजिये।

  9. तेल गरम होने पर आलू को उसमे डालकर 2 मिनट के लिए हल्का हल्का तल लीजिये।

  10. अब आलू को वापस कढाई में से निकाल लीजिये।

  11. 3-4 मिनट के लिए आलू को ठंडा हो जाने दीजिये।

  12. अब वापस तेल को गरम कीजिये और आलू को उसमे डाल कर तल लीजिये और हल्के ब्राउन होने तक आलू को अच्छा क्रिस्पी कर लीजिये।

  13. अब तले हुए आलू को प्लेट में नेपकिन बिछाकर निकाल लीजिये ताकि तेल नेपकिन सोख ले।

  14. गरमागरम फ्रेंच फ्राइज़ बनकर तैयार है।

  15. अब इस पर आमचूर पाउडर, चाट मसाला और थोड़ी सी लाल मिर्ची पाउडर (अगर आप चाहे तो) मिला लीजिये।

  16. फ्रेंच फ्राइज़ को गरमागरम ही सॉस या चटनी के साथ सर्व कीजिये। क्रिस्पी और चटपटे फ्रेंच फ्राइज़ खाने में आपको बहुत ही लाजवाब लगेंगे।

Recipe Notes

  • फिंगर चिप्‍स (फ्रेंच फ्राइज़) बनाते समय आप ध्यान रखे की आलू को गरम तेल में तलते समय वो जलना नही चाहिए। हमे आलू को उतना ही तलना है की वो क्रिस्पी व कुरकुरे हो जाये।
  • आप फ्रेंच फ्राइज़ में जीरावन भी मिला सकते है इससे भी इसका टेस्ट अच्छा लगता है।
  • फ्रेंच फ्राइज़ में लाल मिर्च और आमचूर पाउडर डालना जरूरी नही रहता है ये आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। अगर आप इसे नमकीन बनाना चाहते है तो सिर्फ नमक ही ऊपर से डाले।

आज के लेख में आपने फ्रेंच फ्राइज बनाना सीखा। आप आज हीं शाम के स्नैक्स में अपने परिवार को यह डिश खिलाएं और उनको सरप्राइज दें।

Loading...

You may also like...