Chilli Potato Recipe in Hindi: आज बनाएं तीखा और चटपटा चिल्ली पोटेटो, जाने Chilli Potato Banane Ki Recipe

चिल्ली पोटेटो के नाम से ही समझ में आता है की ये खाने में कितना चटपटा लगता होगा। जो लोग थोड़ा तीखा खाना पसंद करते है उनके लिए चिल्ली पोटेटो एक बहुत ही अच्छा स्नेक्स होता है। आलू सभी के पसंद आने वाली सब्जियों में से एक होते है और अगर आलू से बना हुआ कोई स्नेक्स मिल जाये तो उसकी बात ही अलग होती है। चिल्ली पोटेटो एक इंडो चाईनीज रेसिपी होती है। चिल्ली पोटेटो को बनाना बहुत ही आसान होता है। साथ ही ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

Crispy Chilli Potato को खाना बच्चे भी बहुत पसंद करते है। ज्यादातर आपने इसे रेस्टोरेन्ट या चाइनीज वेन या ठेलो पर खाया होगा और आप सोचते होंगे इन्हें इतना टेस्टी कैसे बनाया जाता है। आज हम यहाँ आपको सिखायेंगे चिल्ली पोटेटो को घर पर ही कैसे बनाया जा सकता है। अगर आपको अपने बच्चों को कुछ हल्का-फुल्का और हेल्थी बनाकर नाश्ते में खिलाना हो तो आप उन्हें चिल्ली पोटेटो बनाकर खिला सकती है क्योंकि बच्चों को चाइनीज डिश बहुत पसंद आती है इसलिए उन्हें चिल्ली पोटेटो बहुत पसंद भी आएगा और वो उसे पेट भरकर खा भी लेंगे।

चिल्ली पोटेटो को ग्रेवी के साथ और बिना ग्रेवी के दोनों तरह से बनाया जा सकता है। अगर आप कम तीखा खाना पसंद करते है तो आपको ग्रेवी के साथ चिल्ली पोटेटो बनाना चाहिए और अगर आप ज्यादा तीखा पसंद करते है तो बिन ग्रेवी के चिल्ली पोटेटो आपके लिए सही रहेगा और आपको बहुत पसंद भी आएगा। चिल्ली पोटेटो को बनाने में सॉस और चीनी दोनों का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसका चटपटा फ्लेवर खाने में बहुत अच्छा लगता है। आप इसे अपनी शाम की चाय के साथ भी नाश्ते में बनाकर खा सकते है।

अगर आपके घर पर कोई मेहमान आ जाये तो आप उन्हें भी चाय के साथ में चिल्ली पोटेटो बनाकर खिला सकती है चिल्ली पोटेटो को बनाने में ज्यादा समय भी नही लगता है और ये झटपट से बनकर तैयार हो जाता है और ये आपके मेहमानों को भी पसंद आने वाली डिश है तो अगर आप बाज़ार से पैसों से नाश्ता मंगवाने से बचना चाहते है तो चिल्ली पोटेटो आपको घर में ही बनाना आना चाहिए। चिल्ली पोटेटो को बनाने के लिए आलू का उपयोग होता है और ये सभी के घर में हमेशा मौजूद होने वाली सब्जियों में से एक है। जानते है Chilli Potato Recipe in Hindi.

Chilli Potato Recipe in Hindi: जानिए स्वादिष्ट और क्रिस्पी चिली पोटैटो बनाने की विधि

Chilli Potato Recipe in Hindi

वैसे तो बहुत सारी Aloo Recipes है जो सभी को बेहद पसंद होती है। लेकिन चिल्ली पोटेटो की बात ही कुछ अलग है। इसे बनाने में आपको मुख्य रूप से जिन सामग्रियों का उपयोग करना होता है वो आपके घर में आसानी से मिल जाती है तो अब जब भी आपका कुछ चटपटा नाश्ता करने का मन करे तो आप चिल्ली पोटेटो को झट से बनाकर खा सकते है और अपनों को खिला भी सकते है।

Course Side Dish, Snack
Cuisine Chinese, Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes
Servings 4 People

Ingredients

Chilli Potato in Hindi: जानिए आवश्यक सामग्री

  • 4-5 आलू
  • 4 tbsp कॉर्न फ्लोर
  • 1 tbsp चीनी [छोटी]
  • 1 शिमला मिर्च [बारीक कटी हुई]
  • 1-2 हरी मिर्च [बारीक कटी हुई]
  • अदरक [कद्दूकस किया हुआ]
  • 1 tbsp काली मिर्च पाउडर [छोटी]
  • 1/2 tbsp लाल मिर्च पाउडर [छोटी]
  • 1-2 लहसुन [बारीक कटी हुई]
  • 1 प्याज [बारीक कटी हुई]
  • 1 हरा प्याज [बारीक कटी हुई] [इच्छानुसार]
  • 1 tbsp सोया सॉस
  • 1 tbsp चिली सॉस
  • 3 tbsp टमाटर सॉस
  • 1 tbsp विनेगर
  • हरा धनिया [बारीक कटा हुआ]
  • नमक [स्वादानुसार]
  • तेल [आलू को तलने के लिए]
  • सफेद तिल [गार्निश करने के लिए] [इच्छानुसार]

Instructions

Chilli Potato Recipe: चिल्ली पोटेटो बनाने की विधि

  1. चिल्ली पोटेटो को बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को छीलकर लम्बे लम्बे स्लाइस में काट लीजिये। जैसे आप फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए तैयार करते है आलू को ठीक वैसे ही काट कर तैयार करना है।

  2. कटे हुए आलू को पानी में अच्छे से धो लीजिये और एक सूखे कपड़े पर निकाल कर रख लीजिये।

  3. एक बर्तन में कॉर्न फ्लोर निकालिए उसमे काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और थोडा सा नमक मिलाइये।

  4. अब इसमें कटे हुए आलू को मिक्स कर लीजिये आलू पर कोर्न फ्लोर से अच्छे से कोटिंग हो जानी चाहिए।

  5. अब एक कड़ाही में आलू को तलने के लिए तेल गरम कीजिये।

  6. आलू को गरम तेल में हल्का ब्राउन होने तक अच्छे से दोनों तरफ से तलिए।

  7. अब किसी प्लेट में टिशु पेपर रखकर तले हुए आलू को निकाल लीजिये।

  8. अब तले हुए आलू के लिए सॉस बनाने के लिए एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गरम होने दें।

  9. अब तेल में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर उसे मिला लें।

  10. अब इसमें कटे हुए प्याज, हरे प्याज और शिमला मिर्ची को मिलाइए इसे भी अच्छे से भूनने दीजिये।

  11. अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, टमाटर सॉस और विनेगर मिला लीजिये और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

  12. अब इसमें एक चम्मच कोर्न फ्लोर को थोड़े से पानी में अच्छे से घोलकर मसाले में मिला दीजिये।

  13. अब इसमें 1 चम्मच चीनी और स्वादानुसार नमक मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

  14. तले हुए आलू को इस मसाले में मिला दीजिये और सभी को अच्छे से मिक्स कर लिजीये।

  15. गरमागरम चिल्ली पोटेटो बनकर तैयार है अब इसे हरा धनिया और भुनी हुई सफेद तिल्ली मिलाकर ऊपर से गार्निश कर लीजिये।

गरमागरम बने हुए चिल्ली पोटेटो को किसी प्लेट में निकाल लीजिये और इसे गरमागरम ही सर्व कीजिये चिल्ली पोटेटो गरम गरम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लजीज लगते है।

Recipe Notes

  1. चिल्ली पोटेटो बनाते समय आप कॉर्न फ्लोर की जगह मैदे से भी आलू की कोटिंग कर सकते हो।
  2. अगर आप लहसुन प्याज का उपयोग नही करते है तो बिना लहसुन प्याज के भी चिल्ली पोटेटो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते है।
  3. अगर आप हरी प्याज, शिमला मिर्च या सफेद तिल का इस्तेमाल नही करना चाहते है तो आप बिना इनके प्रयोग करे भी इसे बना सकते है।
  4. चिल्ली पोटेटो को आप अपने स्वाद के अनुसार ज्यादा और कम तीखा कर सकते है।

तो अब आज ही आप अपने स्नेक्स में चिल्ली पोटेटो बनाकर खाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिये।

 

Loading...

You may also like...