Healthy Lifestyle Tips In Hindi: स्वस्थ और सेहतमंद जीवनशैली के लिए

आज के लेख में हम आपको वयस्कों के लिए हेल्थ टिप्स बता रहे है जिसे अपनाकर आप अपनी लाइफस्टाइल को अच्छा बना सकते है|

हम जानते है की वर्तमान समय में हर कोई इतना व्यस्त है की स्ट्रिक्ट रूटीन नहीं फॉलो कर सकता| इसलिए हमने छोटे छोटे चेंजेस के बारे में बताया है जिससे आप आसानी से अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते है|

छोटे छोटे परिवर्तन आपकी लाइफ में बड़ा चेंज लाते है| जैसे की यदि आप हैल्थी रहने के लिए 10 मिनट बैठकर हफ्ते भर का प्लान ही बनालो तो आप इसे कम से कम 2 वीक तो फॉलो करते है|

और बिना प्लान के आप एक दिन भी अपना ख्याल नहीं रखते| तो चलिए जानते है Healthy Lifestyle Tips In Hindi और अपने जीवन को स्वस्थ बनाने की और अपना पहला कदम बढ़ाते है|

Healthy Lifestyle Tips In Hindi: वयस्कों के स्वास्थ्य में सुधार लाये

Healthy Lifestyle Tips for Adults

विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ ले

  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें 40 से अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है|
  • और एक तरह का खाना सभी तत्वों की आपूर्ति नहीं कर सकता है।
  • इसलिए आपको संतुलित भोजन लेना है और समय समय पर उसमे परिवर्तन लाना है|
  • जैसे यदि आपने दोपहर में उच्च वसा वाले आहार का सेवन किया है तो रात के आहार में कम वसा वाला आहार ले|
  • इसके अलावा अपने खाने में सब्जिया, दाल, मीट, मछली आदि शामिल करे|

अपने वजन को नियंत्रित रखे

  • हमारा वजन कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे लिंग, ऊंचाई, उम्र और जीन आदि|
  • अधिक वजन होने से मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर सहित विभिन्न प्रकार के रोगों के जोखिम बढ़ जाते हैं।
  • हमारे शरीर को जितने की जरुरत है, यदि हम उससे ज्यादा खाने लगते है तो शरीर की चर्बी बढ़ने लगती है|
  • अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए हमें व्यायाम करना चाहिए और संतुलित मात्रा में खाना चाहिए|

नमक और चीनी का सेवन कम करें

  • नमक का सेवन ज्यादा करने से उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।
  • इसलिए अपने आहार में नमक को कम करने के विभिन्न तरीके हैं|
  • जब भी आप घूमने फिरने जाते है तो कोशिश करे की केवल कम सोडियम सामग्री वाले उत्पादों को ही चुने|
  • खाना में स्वाद बढ़ाने के लिए विविध प्रकार के स्वादों को बढ़ावा दे| जिससे स्वाद बढ़ाने के लिए नमक की निर्भरता कम हो|
  • जब भी खाना खाने के लिए बैठे, अपने साथ में नमक ना ले|
  • मीठी चीज़े हमें टेस्ट में अच्छी लगती है| साथ ही शर्करा युक्त खाद्य और पेय पदार्थ ऊर्जा में भी समृद्ध होते हैं|
  • इसलिए इसे खाना तो चाहिए पर कभी कबार| रोज मीठे की जरुरत को पूरा करने के लिए फल का उपयोग कर सकते हैं|

अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट शामिल करें

  • जो भी आप आहार ले रहे है उसमे से आधा आहार कार्बोहाइड्रेट युक्त होना चाहिए|
  • इसके लिए आप अपने आहार में अनाज, चावल, पास्ता, आलू और रोटी शामिल करे|

भरपूर पानी पिए

  • वयस्कों को रोजाना कम से कम5 लीटर तरल पदार्थ रोजाना पीना चाहिए|
  • और यदि आप बहुत मेहनत करते है या आपके आसपास के वातावरण में गर्मी बहुत ज्यादा है तो और ज्यादा पी सकते है|
  • इसलिए भरपूर पानी, हर्बल टी, दूध और फलो का रस ले|
Loading...

You may also like...